Tuesday, May 12 2026 | Time 09:47 Hrs(IST)
दुनिया


बंगाल में भाजपा सरकार आने के बाद भी 'पुशबैक' की उम्मीद नहीं : बंगलादेश

ढाका, 06 मई (वार्ता) बंगलादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद उन्हें बंगलादेश में लोगों के 'पुशबैक' (वापस धकेले जाने) की संभावना नहीं दिखती है।
राजधानी के उस्मानी मेमोरियल ऑडिटोरियम में आयोजित जिलाधिकारियों के सम्मेलन के एक सत्र के बाद पत्रकारों से बातचीत में गृह मंत्री ने कहा, "इसके बावजूद, हमने बॉर्डर गार्ड बंगलादेश (बीजीबी) को सीमाओं पर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।" उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
इस बीच बंगलादेश के स्थानीय ग्रामीण विकास एवं सहकारिता मंत्री मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि वर्तमान सरकार पड़ोसी देशों के साथ स्थिर संबंध बनाए रखना चाहती है और लंबे समय से लंबित रोहिंग्या संकट को हल करने के लिए काम करेगी।उन्होंने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों और दाता एजेंसियों के साथ विचार-विमर्श के बाद कहा कि सरकार ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों को दूर करने के लिए भी काम कर रही है और अगले तीन महीनों के भीतर गैस निकासी के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
ढाका में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम 'सी.ओ.एम.पी.ए.एस.एस. डायलॉग' को संबोधित करते हुए मिर्जा फखरुल ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास और नीतिगत सुधारों के कारण बांग्लादेश अब वैश्विक निवेश के लिए एक भरोसेमंद गंतव्य बन गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और सरकार देश की शांति, स्थिरता और संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के सलाहकार महदी अमीन और बिजली एवं ऊर्जा राज्य मंत्री अनिंद्य इस्लाम अमित सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विदेशी राजनयिक उपस्थित थे।
शादाब अशोक
वार्ता
More News

फ्रांस के नीस में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, छह घायल

12 May 2026 | 9:03 AM

नीस 12 मई (वार्ता) फ्रांस के नीस शहर में सोमवार को हुयी गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।.

see more..

यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की

11 May 2026 | 9:20 PM

ब्रुसेल्स, 11 मई (वार्ता) यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की। उन्होंने यूक्रेन युद्ध के संबंध में पुतिन के युद्धविराम के आह्वान को 'अत्यंत कुटिल' करार दिया।.

see more..

वेस्ट बैंक में हिंसा करने वाले इजरायली नागरिकों एवं संगठनों पर ईयू ने लगाया प्रतिबंध

11 May 2026 | 8:54 PM

तेल अवीव, 11 मई (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) के सभी 27 देशों के विदेश मंत्रियों ने वेस्ट बैंक में हिंसा करने वाले इजरायली नागरिकों और उनका साथ देने वाले संगठनों पर पाबंदी लगाने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही वेस्ट बैंक में सक्रिय हमास के नेताओं पर भी नए प्रतिबंध लगाए गए हैं।.

see more..
अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है ट्रंप का चीन दौरा

अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है ट्रंप का चीन दौरा

11 May 2026 | 8:50 PM

वाशिंगटन, 11 मई (वार्ता) ईरान युद्ध, चीन के साथ बिगड़ते रिश्ते और दुनिया में एआई पर कब्जे की होड़ के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हफ्ते चीन जा रहे हैं और यह दौरा उनके लिए अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है। श्री ट्रंप बुधवार शाम को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन के लिए बीजिंग पहुँचने वाले हैं। अमेरिका में कई लोगों को उम्मीद थी कि यह बैठक तब होगी जब ईरान युद्ध को स्थिर करने की दिशा में कुछ प्रगति हो चुकी होगी, जो वर्तमान में एक अस्थिर युद्धविराम के दौर में है।

see more..

स्टार्मर ने नेतृत्व के संकट के बीच किया पलटवार, कहा - मैं विरोधियों को गलत साबित करूंगा

11 May 2026 | 8:49 PM

लंदन, 11 मई (वार्ता) ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने सोमवार को यह प्रण लिया कि वे "संदेह करने वालों को गलत साबित करेंगे" और नेतृत्व के लिए मिलने वाली किसी भी चुनौती का सामना करेंगे। .

see more..