Tuesday, May 12 2026 | Time 09:05 Hrs(IST)
दुनिया


होर्मुज़ में बदलेगी यातायात की व्यवस्था, ईरान-ओमान करेंगे नियंत्रण: ईरान

तेहरान, 06 मई (वार्ता) होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात का प्रबंधन एक नयी व्यवस्था के तहत किया जाएगा, जो क्षेत्र में ‘नयी शक्ति संतुलन और सुरक्षा परिस्थितियों’ को प्रतिबिंबित करेगी। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बुधवार को यह दावा किया।
रिपोर्ट में कहा गया कि इस महत्वपूर्ण जलमार्ग के नियंत्रण में ईरान और ओमान की केंद्रीय भूमिका होगी। इरना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान और ओमान के अधिकारियों के बीच पहले भी जलमार्ग में समुद्री यातायात प्रबंधन, जहाजों की सुरक्षित आवाजाही तथा समन्वित परिचालन प्रोटोकॉल को लेकर संयुक्त तंत्र पर चर्चा हो चुकी है। यह व्यवस्था पश्चिम एशिया में युद्ध संबंधी परिस्थितियों के स्थिर होने के बाद लागू की जा सकती है।रिपोर्ट में कहा गया है कि इस प्रस्तावित प्रणाली का उद्देश्य जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही को प्रतिबंधित करना नहीं, बल्कि सुरक्षा और संचालन व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
इरना ने दावा किया कि 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों से पहले तक होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात पूरी तरह निर्बाध और स्वतंत्र था।
रिपोर्ट के अनुसार ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा से सीधे जुड़ा रणनीतिक क्षेत्र मानता है। ऐसे में इस जलमार्ग के दीर्घकालिक संचालन ढांचे अथवा किसी नयी व्यवस्था का निर्धारण क्षेत्रीय संवाद
के माध्यम से, विशेष रूप से तटीय पड़ोसी देशों के साथ मिलकर किया जाना चाहिए।
इरना ने कहा कि हाल के घटनाक्रमों ने जलडमरूमध्य के भू-राजनीतिक महत्व को और स्पष्ट कर दिया है। युद्ध के दौरान इस मार्ग से वाणिज्यिक यातायात प्रभावित होने के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेज वृद्धि देखी गयी।
अमेरिका और उसके खाड़ी सहयोगियों ने ईरान पर वाणिज्यिक जहाजों पर हमले कर पूरे जलडमरूमध्य को ‘बंधक’ बनाने तथा समुद्री डकैती जैसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है।
शादाब.श्रवण
वार्ता
More News

वेस्ट बैंक में हिंसा करने वाले इजरायली नागरिकों एवं संगठनों पर ईयू ने लगाया प्रतिबंध

11 May 2026 | 8:54 PM

तेल अवीव, 11 मई (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) के सभी 27 देशों के विदेश मंत्रियों ने वेस्ट बैंक में हिंसा करने वाले इजरायली नागरिकों और उनका साथ देने वाले संगठनों पर पाबंदी लगाने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही वेस्ट बैंक में सक्रिय हमास के नेताओं पर भी नए प्रतिबंध लगाए गए हैं।.

see more..
अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है ट्रंप का चीन दौरा

अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है ट्रंप का चीन दौरा

11 May 2026 | 8:50 PM

वाशिंगटन, 11 मई (वार्ता) ईरान युद्ध, चीन के साथ बिगड़ते रिश्ते और दुनिया में एआई पर कब्जे की होड़ के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हफ्ते चीन जा रहे हैं और यह दौरा उनके लिए अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है। श्री ट्रंप बुधवार शाम को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन के लिए बीजिंग पहुँचने वाले हैं। अमेरिका में कई लोगों को उम्मीद थी कि यह बैठक तब होगी जब ईरान युद्ध को स्थिर करने की दिशा में कुछ प्रगति हो चुकी होगी, जो वर्तमान में एक अस्थिर युद्धविराम के दौर में है।

see more..

स्टार्मर ने नेतृत्व के संकट के बीच किया पलटवार, कहा - मैं विरोधियों को गलत साबित करूंगा

11 May 2026 | 8:49 PM

लंदन, 11 मई (वार्ता) ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने सोमवार को यह प्रण लिया कि वे "संदेह करने वालों को गलत साबित करेंगे" और नेतृत्व के लिए मिलने वाली किसी भी चुनौती का सामना करेंगे। .

see more..

हिजबुल्लाह के साथ जारी जंग के बीच इजरायली सेना ने लेबनानी नागरिकों को कई गांवों को खाली करने की चेतावनी दी

11 May 2026 | 7:07 PM

बेरुत, 11 मई (वार्ता) दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह चरमपंथियों के साथ जारी जंग के बीच इजरायली सेना ने और अधिक नागरिकों को अपने गांव खाली करने की चेतावनी दी है। .

see more..

ईरान की चेतावनी के बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर रक्षा मंत्रियों की बैठक की मेज़बानी करेंगे ब्रिटेन-फ्रांस

11 May 2026 | 6:29 PM

लंदन, 11 मई (वार्ता) होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापार को सुरक्षित रूप से शुरू करने के इरादे से सैन्य नियोजन पर चर्चा करने के लिए ब्रिटेन और फ्रांस मंगलवार से 40 देशों के विदेश मंत्रियों की मेज़बानी करेंगे। .

see more..