Tuesday, May 12 2026 | Time 09:04 Hrs(IST)
दुनिया


अमेरिका, ईरान संघर्ष समाप्त करने के लिए मसौदा समझौते के करीब, तेहरान की प्रतिक्रिया का इंतज़ार

वाशिंगटन/ तेहरान, 06 मई (वार्ता) अमेरिका और ईरान दो माह से चले आ रहे युद्ध को खत्म करने के करीब आ रहे हैं और दोनों देशों के बीच बातचीत एक संक्षिप्त समझौते के विवरण पर केंद्रित है। एक्सियोस की एक रिपोर्ट में बुधवार को यह दावा किया गया।
रिपोर्ट में कई अमेरिकी अधिकारियों और मामले के जानकार सूत्रों के हवाले से कहा गया कि अमेरिका को कई अहम प्रावधानों पर ईरान के जवाब का इंतजार है और अभी तक वे किसी अंतिम समझौते पर नहीं पहुंचे हैं।
प्रस्तावित ढांचे में एक 14-सूत्री समझौता है, जिसके तहत दोनों देशों के बीच फौरन युद्धविराम शुरू हो जाएगा और फिर 30 दिन तक विस्तृत बातचीत होगी। इस योजना के तहत ईरान अस्थायी रूप से परमाणु संवर्धन रोक देगा, जबकि अमेरिका को ईरान से प्रतिबंध हटाकर उसे अरबों डॉलर की संपत्ति जारी करनी होगी।
दोनों पक्षों से होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव कम करने की भी उम्मीद है, जिसमें परिवहन पर रोक और समुद्री नाकेबंदी कम करना शामिल है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक पाकिस्तानी सूत्र ने कहा कि बातचीत ‘बहुत जल्द’ खत्म हो सकती है। फरवरी के आखिर में लड़ाई शुरू होने के बाद से पाकिस्तान ने एक अहम बिचौलिए की भूमिका निभाई है, इस्लामाबाद में बातचीत की मेजबानी की है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत को आसान बनाया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को रोकने की घोषणा किये जाने के कुछ ही घंटों बाद कूटनीतिक प्रयासों ने ज़ोर पकड़ लिया, हालांकि व्यापक समुद्री प्रतिबंध अभी भी लागू हैं।
एक्सियोस के अनुसार, अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ़ और जैरेड कुशनर प्रत्यक्ष और बैक चैनल संचार के माध्यम से बातचीत का नेतृत्व कर रहे हैं।
कुछ अहम मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं, खासकर ईरान के संवर्धन पर रोक की अवधि। जहां एक ओर अमेरिका 20 साल तक की अवधि पर ज़ोर दे रहा है, वहीं ईरान ने पांच साल का प्रस्ताव रखा है। ख़बरों के मुताबिक, 12 से 15 साल की अवधि पर एक संभावित समझौते को लेकर चर्चा चल रही है।
विचाराधीन अतिरिक्त प्रावधानों में अधिक कठोर अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण, भूमिगत परमाणु सुविधाओं पर सीमाएं और ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के भंडार को संभवतः हटाना या स्थानांतरित करना शामिल है। प्रगति के संकेत मिलने के बावजूद, अमेरिकी अधिकारियों ने आगाह किया है कि ईरान के नेतृत्व के भीतर मौजूद मतभेद अंतिम मंज़ूरी की प्रक्रिया को जटिल बना सकते हैं। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने इस प्रक्रिया की जटिलता को स्वीकार करते हुए प्रतिबद्धताओं और रियायतों के क्रम को लेकर स्पष्टता की आवश्यकता
पर ज़ोर दिया है।
शादाब.श्रवण
वार्ता
More News

वेस्ट बैंक में हिंसा करने वाले इजरायली नागरिकों एवं संगठनों पर ईयू ने लगाया प्रतिबंध

11 May 2026 | 8:54 PM

तेल अवीव, 11 मई (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) के सभी 27 देशों के विदेश मंत्रियों ने वेस्ट बैंक में हिंसा करने वाले इजरायली नागरिकों और उनका साथ देने वाले संगठनों पर पाबंदी लगाने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही वेस्ट बैंक में सक्रिय हमास के नेताओं पर भी नए प्रतिबंध लगाए गए हैं।.

see more..
अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है ट्रंप का चीन दौरा

अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है ट्रंप का चीन दौरा

11 May 2026 | 8:50 PM

वाशिंगटन, 11 मई (वार्ता) ईरान युद्ध, चीन के साथ बिगड़ते रिश्ते और दुनिया में एआई पर कब्जे की होड़ के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हफ्ते चीन जा रहे हैं और यह दौरा उनके लिए अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है। श्री ट्रंप बुधवार शाम को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर सम्मेलन के लिए बीजिंग पहुँचने वाले हैं। अमेरिका में कई लोगों को उम्मीद थी कि यह बैठक तब होगी जब ईरान युद्ध को स्थिर करने की दिशा में कुछ प्रगति हो चुकी होगी, जो वर्तमान में एक अस्थिर युद्धविराम के दौर में है।

see more..

स्टार्मर ने नेतृत्व के संकट के बीच किया पलटवार, कहा - मैं विरोधियों को गलत साबित करूंगा

11 May 2026 | 8:49 PM

लंदन, 11 मई (वार्ता) ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने सोमवार को यह प्रण लिया कि वे "संदेह करने वालों को गलत साबित करेंगे" और नेतृत्व के लिए मिलने वाली किसी भी चुनौती का सामना करेंगे। .

see more..

हिजबुल्लाह के साथ जारी जंग के बीच इजरायली सेना ने लेबनानी नागरिकों को कई गांवों को खाली करने की चेतावनी दी

11 May 2026 | 7:07 PM

बेरुत, 11 मई (वार्ता) दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह चरमपंथियों के साथ जारी जंग के बीच इजरायली सेना ने और अधिक नागरिकों को अपने गांव खाली करने की चेतावनी दी है। .

see more..

ईरान की चेतावनी के बीच होर्मुज़ जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर रक्षा मंत्रियों की बैठक की मेज़बानी करेंगे ब्रिटेन-फ्रांस

11 May 2026 | 6:29 PM

लंदन, 11 मई (वार्ता) होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापार को सुरक्षित रूप से शुरू करने के इरादे से सैन्य नियोजन पर चर्चा करने के लिए ब्रिटेन और फ्रांस मंगलवार से 40 देशों के विदेश मंत्रियों की मेज़बानी करेंगे। .

see more..