Friday, Jun 12 2026 | Time 20:01 Hrs(IST)
दुनिया


यूएई ने दो ईरानी दो ड्रोनों को मार गिराया

अबू धाबी, 10 मई (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की वायु रक्षा प्रणालियों ने ईरान की ओर से लॉन्च किए गए दो मानव रहित विमानों (यूएवी/ड्रोन) को सफलतापूर्वक बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया है।
रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इन हमलों की शुरुआत से लेकर अब तक यूएई की वायु रक्षा प्रणालियों ने कुल 551 बैलिस्टिक मिसाइलों, 29 क्रूज मिसाइलों और 2,265 यूएवी को मार गिराया है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले कुछ घंटों के दौरान हुई इस कार्रवाई में किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।
रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि इन हमलों की शुरुआत से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 12 पहुंच गई है। इनमें यूएई के दो जवान और सशस्त्र बलों के साथ काम करने वाला एक मोरक्को का नागरिक ठेकेदार शामिल है।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि अब तक विभिन्न देशों के कुल 230 नागरिक इन हमलों में घायल हुए हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
रक्षा मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह देश की सुरक्षा, संप्रभुता और स्थिरता को कमजोर करने के किसी भी प्रयास के खिलाफ दृढ़ कार्रवाई करेगा।
भारत जितेन्द्र
वार्ता
More News

ट्रंप का दावा, जल्द होगा ईरान से समझौता

12 Jun 2026 | 6:11 PM

वाशिंगटन, 12 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द ही एक समझौता होगा, जिसके तहत बिना किसी टोल के होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जाएगा, ईरान पर लगे प्रतिबंधों में चरणबद्ध तरीके से ढील दी जाएगी और मौजूदा संघर्षविराम को अगले 60 दिनों के लिए बढ़ा दिया जाएगा।.

see more..

तनाव कम करने को यूएई और ईरान के बीच आमने-सामने की बातचीत

12 Jun 2026 | 2:37 PM

वॉशिंगटन, 12 जून (वार्ता) अमेरिकी मीडिया ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया है कि पहली बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने आमने-सामने बातचीत की है।.

see more..

युद्ध खत्म करने का समझौता करीब होने के ट्रंप के दावे को ईरान ने नकारा, कहा- अभी कुछ भी तय नहीं

12 Jun 2026 | 2:22 PM

तेहरान, 12 जून (वार्ता) ईरान ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका के साथ मौजूदा संघर्ष खत्म करने वाले समझौते पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। .

see more..

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल को उत्तर कोरिया में ड्रोन भेजने एवं देशद्रोह के मामले में 30 साल की सजा

12 Jun 2026 | 2:22 PM

सियोल, 12 जून (वार्ता) दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल को उत्तर कोरिया में ड्रोन भेजने और देशद्रोह के मामले में शुक्रवार को 30 साल की जेल की सजा सुनायी गयी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।.

see more..

तीन वर्ष से अधिक समय तक कोमा में रहने के बाद थाईलैंड की राजकुमारी बज्रकीतियाभा का निधन

12 Jun 2026 | 2:08 PM

बैंकॉक, 12 जून (वार्ता) तीन साल से अधिक समय तक कोमा में रहने के बाद थाईलैंड की राजकुमारी 47 वर्ष की बज्रकीतियाभा का निधन हो गया है। राजघराने ने इसकी घोषणा की। .

see more..