Friday, Jun 12 2026 | Time 20:34 Hrs(IST)
दुनिया


त्रिनिदाद : जयशंकर ने पर्यटन, आयुर्वेद अध्ययन सहित आठ समझौतों पर किया हस्ताक्षर

नयी दिल्ली/पोर्ट ऑफ स्पेन, 10 मई (वार्ता) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान आठ महत्वपूर्ण समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को नयी मजबूती दी।
इस दौरान कृत्रिम अंग केंद्र का उद्घाटन, स्कूली बच्चों को 2,000 लैपटॉप वितरण और कैरेबियाई क्षेत्र में भारत की दीर्घकालिक रणनीतिक उपस्थिति को और गहरा करने की दिशा में कई पहलें की गईं।
श्री जयशंकर का पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने पर त्रिनिदाद एवं टोबैगो के विदेश एवं कैरिकॉम मामलों के मंत्री सीन सोबर्स ने औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर से व्यापक बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न आयामों की समीक्षा की और उन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की जहां दोनों देशों के हित समान हैं।
यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जुलाई 2025 में हुई ऐतिहासिक त्रिनिदाद यात्रा के बाद हुई, जो इस द्वीप पर कई दशकों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। श्री जयशंकर की यात्रा को उन घोषणाओं और वादों को अमली जामा पहनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
उन्होंने भारतीय मूल के प्रवासी समुदाय को दोनों देशों के रिश्तों की "जीवित नींव" बताते हुए कहा कि गिरमिटिया वंशज केवल प्रवासी समुदाय नहीं, बल्कि भारत और त्रिनिदाद के ऐतिहासिक संबंधों की मजबूत कड़ी हैं। श्री जयशंकर ने यात्रा के दौरान संसद में सीनेट अध्यक्ष वेड मार्क और हाउस स्पीकर जगदेव सिंह से भी मुलाकात की, जिससे यह संदेश गया कि भारत का जुड़ाव केवल कार्यपालिका तक सीमित नहीं बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं तक विस्तृत है।
इस यात्रा का मुख्य आकर्षण आठ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर रहा। इनमें पर्यटन, विदेश मंत्रालय भवन के सोलराइजेशन, वेक्टर नियंत्रण, नेल्सन द्वीप के बुनियादी ढांचे के उन्नयन और यूनिवर्सिटी ऑफ द वेस्ट इंडीज में आयुर्वेद चेयर स्थापित करने जैसे समझौते शामिल हैं।
स्वास्थ्य क्षेत्र में दोनों देशों ने सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर और जयशंकर ने संयुक्त रूप से पेनल में राष्ट्रीय कृत्रिम अंग केंद्र का उद्घाटन किया। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित "जयपुर फुट" कृत्रिम अंग शिविर कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके तहत 800 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गयी।
श्री जयशंकर ने भारतीय सहायता से शुरू की गई तकनीकी पहल के तहत स्कूली बच्चों को 2,000 लैपटॉप की पहली खेप सौंपी। इसके साथ ही कूवा में भारत की मदद से निर्मित एग्रो-प्रोसेसिंग सुविधा का उद्घाटन भी किया। दोनों देशों ने आधारभूत संरचना, साइबर सुरक्षा, फॉरेंसिक, डिजिटल, जन आधारभूत ढांचा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। संयुक्त राष्ट्र सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दों पर समन्वय जारी रखने का भी संकल्प दोहराया गया।
श्री जयशंकर ने महात्मा गांधी सांस्कृतिक सहयोग संस्थान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और सेंट्रल त्रिनिदाद स्थित दत्तात्रेय मंदिर तथा विशाल हनुमान प्रतिमा का भी दौरा किया, जो भारतीय मूल के समुदाय के लिए विशेष सांस्कृतिक महत्व रखते हैं।
शादाब जितेन्द्र
वार्ता
More News

ट्रंप का दावा, जल्द होगा ईरान से समझौता

12 Jun 2026 | 6:11 PM

वाशिंगटन, 12 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द ही एक समझौता होगा, जिसके तहत बिना किसी टोल के होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जाएगा, ईरान पर लगे प्रतिबंधों में चरणबद्ध तरीके से ढील दी जाएगी और मौजूदा संघर्षविराम को अगले 60 दिनों के लिए बढ़ा दिया जाएगा।.

see more..

तनाव कम करने को यूएई और ईरान के बीच आमने-सामने की बातचीत

12 Jun 2026 | 2:37 PM

वॉशिंगटन, 12 जून (वार्ता) अमेरिकी मीडिया ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया है कि पहली बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने आमने-सामने बातचीत की है।.

see more..

युद्ध खत्म करने का समझौता करीब होने के ट्रंप के दावे को ईरान ने नकारा, कहा- अभी कुछ भी तय नहीं

12 Jun 2026 | 2:22 PM

तेहरान, 12 जून (वार्ता) ईरान ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका के साथ मौजूदा संघर्ष खत्म करने वाले समझौते पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। .

see more..

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल को उत्तर कोरिया में ड्रोन भेजने एवं देशद्रोह के मामले में 30 साल की सजा

12 Jun 2026 | 2:22 PM

सियोल, 12 जून (वार्ता) दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल को उत्तर कोरिया में ड्रोन भेजने और देशद्रोह के मामले में शुक्रवार को 30 साल की जेल की सजा सुनायी गयी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।.

see more..

तीन वर्ष से अधिक समय तक कोमा में रहने के बाद थाईलैंड की राजकुमारी बज्रकीतियाभा का निधन

12 Jun 2026 | 2:08 PM

बैंकॉक, 12 जून (वार्ता) तीन साल से अधिक समय तक कोमा में रहने के बाद थाईलैंड की राजकुमारी 47 वर्ष की बज्रकीतियाभा का निधन हो गया है। राजघराने ने इसकी घोषणा की। .

see more..