Friday, Jun 12 2026 | Time 20:31 Hrs(IST)
दुनिया


परमाणु गतिरोध में ईरान के जवाबी प्रस्ताव को ट्रंप ने 'पूरी तरह अस्वीकार्य' बताया

वाशिंगटन/तेहरान, 11 मई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से ईरान के जवाबी प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया और उसकी प्रतिक्रिया को "पूरी तरह अस्वीकार्य" करार दिया है।
श्री ट्रंप ने सोमवार को एक पोस्ट में लिखा, "मैंने अभी-अभी ईरान के तथाकथित 'प्रतिनिधियों' की प्रतिक्रिया पढ़ी है। मुझे यह पसंद नहीं आई - पूरी तरह अस्वीकार्य!"
यह फटकार ऐसे समय में आई है जब दोनों पक्ष (जो अप्रैल से बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं) ईरान के परमाणु कार्यक्रम और किसी भी संभावित युद्धविराम समझौते की शर्तों पर एक समझौते पर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
पाकिस्तान के मध्यस्थों के माध्यम से प्रस्तुत ईरान के जवाबी प्रस्ताव में कई व्यापक मांगें शामिल हैं जिनमे अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाना, ईरान की जब्त संपत्तियों को मुक्त करना और होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की संप्रभुता को औपचारिक मान्यता देना शामिल है। तेहरान ने अपने बंदरगाहों की अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को तत्काल समाप्त करने और ईरानी क्षेत्र पर आगे कोई हमला न करने की गारंटी देने की भी मांग की।
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज़ ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा और वह दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं को बंधक नहीं बना सकता।"
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज़ ने 'फॉक्स न्यूज़ संडे' पर बोलते हुए कहा कि वाशिंगटन ने अपने प्रस्ताव में एक "बहुत स्पष्ट लक्ष्मण रेखा" खींच दी है। ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाएं मुख्य मुद्दा बनी हुई हैं। ट्रंप ने जोर देकर कहा है कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इस रुख का नेतन्याहू ने भी समर्थन करते हुए कहा है कि संघर्ष की समाप्ति की घोषणा से पहले ईरान के समृद्ध यूरेनियम भंडार को "नष्ट" किया जाना चाहिए।
सैनी, मधुकांत
वार्ता
More News

ट्रंप का दावा, जल्द होगा ईरान से समझौता

12 Jun 2026 | 6:11 PM

वाशिंगटन, 12 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द ही एक समझौता होगा, जिसके तहत बिना किसी टोल के होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जाएगा, ईरान पर लगे प्रतिबंधों में चरणबद्ध तरीके से ढील दी जाएगी और मौजूदा संघर्षविराम को अगले 60 दिनों के लिए बढ़ा दिया जाएगा।.

see more..

तनाव कम करने को यूएई और ईरान के बीच आमने-सामने की बातचीत

12 Jun 2026 | 2:37 PM

वॉशिंगटन, 12 जून (वार्ता) अमेरिकी मीडिया ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया है कि पहली बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने आमने-सामने बातचीत की है।.

see more..

युद्ध खत्म करने का समझौता करीब होने के ट्रंप के दावे को ईरान ने नकारा, कहा- अभी कुछ भी तय नहीं

12 Jun 2026 | 2:22 PM

तेहरान, 12 जून (वार्ता) ईरान ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका के साथ मौजूदा संघर्ष खत्म करने वाले समझौते पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। .

see more..

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल को उत्तर कोरिया में ड्रोन भेजने एवं देशद्रोह के मामले में 30 साल की सजा

12 Jun 2026 | 2:22 PM

सियोल, 12 जून (वार्ता) दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल को उत्तर कोरिया में ड्रोन भेजने और देशद्रोह के मामले में शुक्रवार को 30 साल की जेल की सजा सुनायी गयी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।.

see more..

तीन वर्ष से अधिक समय तक कोमा में रहने के बाद थाईलैंड की राजकुमारी बज्रकीतियाभा का निधन

12 Jun 2026 | 2:08 PM

बैंकॉक, 12 जून (वार्ता) तीन साल से अधिक समय तक कोमा में रहने के बाद थाईलैंड की राजकुमारी 47 वर्ष की बज्रकीतियाभा का निधन हो गया है। राजघराने ने इसकी घोषणा की। .

see more..