Friday, Jun 12 2026 | Time 19:56 Hrs(IST)
दुनिया


'अवास्तविक मांगों' पर अड़ा है इजरायल की सोच से प्रभावित अमेरिका : ईरान

तेहरान, 11 मई (वार्ता) ईरान ने कहा है कि पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए उसका प्रस्ताव "उदार और तार्किक" था, जबकि अमेरिका अब भी इजरायल की सोच से प्रभावित "अवास्तविक मांगों" पर अड़ा हुआ है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईरान की ओर से अमेरिकी प्रस्ताव के जवाब में जो योजना भेजी गयी, वह " हद से ज्यादा " नहीं थी और उसका उद्देश्य पूरे क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता स्थापित करना था।
उन्होंने कहा, "हमने किसी प्रकार की रियायत की मांग नहीं की। हमने केवल ईरान के वैध अधिकारों की बात की है।"
श्री बघाई ने सवाल किया कि क्या क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने, ईरानी जहाजों के खिलाफ "समुद्री डकैती" रोकने तथा वर्षों से अवरुद्ध ईरानी संपत्तियों को मुक्त करने की मांग अनुचित कही जा सकती है।
उन्होंने कहा, "क्या होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने का हमारा प्रस्ताव अवास्तविक है? क्या पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करना गैर-जिम्मेदाराना है?"
इससे पूर्व, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान के प्रतिनिधियों का जवाब पढ़ा और उसे "पूरी तरह अस्वीकार्य" पाया। श्री ट्रंप ने समाचार पोर्टल एक्सियोस को दिए साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने ईरान के जवाब पर बेंजमिन नेतन्याहू से भी चर्चा की है।
ईरान ने रविवार को अमेरिकी प्रस्ताव के जवाब में अपना औपचारिक प्रस्ताव भेजा था। ईरान पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि मौजूदा चरण में वार्ता का केंद्र केवल क्षेत्रीय युद्ध समाप्त करना होगा।
शादाब, मधुकांत
वार्ता
More News

तनाव कम करने को यूएई और ईरान के बीच आमने-सामने की बातचीत

12 Jun 2026 | 2:37 PM

वॉशिंगटन, 12 जून (वार्ता) अमेरिकी मीडिया ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया है कि पहली बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने आमने-सामने बातचीत की है।.

see more..

युद्ध खत्म करने का समझौता करीब होने के ट्रंप के दावे को ईरान ने नकारा, कहा- अभी कुछ भी तय नहीं

12 Jun 2026 | 2:22 PM

तेहरान, 12 जून (वार्ता) ईरान ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका के साथ मौजूदा संघर्ष खत्म करने वाले समझौते पर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। .

see more..

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल को उत्तर कोरिया में ड्रोन भेजने एवं देशद्रोह के मामले में 30 साल की सजा

12 Jun 2026 | 2:22 PM

सियोल, 12 जून (वार्ता) दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल को उत्तर कोरिया में ड्रोन भेजने और देशद्रोह के मामले में शुक्रवार को 30 साल की जेल की सजा सुनायी गयी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।.

see more..

तीन वर्ष से अधिक समय तक कोमा में रहने के बाद थाईलैंड की राजकुमारी बज्रकीतियाभा का निधन

12 Jun 2026 | 2:08 PM

बैंकॉक, 12 जून (वार्ता) तीन साल से अधिक समय तक कोमा में रहने के बाद थाईलैंड की राजकुमारी 47 वर्ष की बज्रकीतियाभा का निधन हो गया है। राजघराने ने इसकी घोषणा की। .

see more..

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में अलग-अलग आतंकवादी हमलों में दो पुलिसकर्मियों की मौत

12 Jun 2026 | 1:48 PM

इस्लामाबाद, 12 जून (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में अलग-अलग हमलों में दो पुलिस जवानाें की हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।.

see more..