Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:16 Hrs(IST)
दुनिया


स्पेन में गर्मी के मौसम से पहले असामान्य रूप से बढ़ा तापमान, मई में रिकॉर्ड मौतें

मैड्रिड, 03 जून (वार्ता) स्पेन में गर्मियों की शुरुआत से पहले ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है और इसके असर से पिछले मई में रिकॉर्ड 101 लोगों की मौत हो गयी।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अलर्ट सीमा से ऊपर हर एक डिग्री तापमान बढ़ने से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ जाते हैं।
दैनिक मृत्यु दर निगरानी प्रणाली (मोमो) के अनुमानों के अनुसार, पिछले महीने उच्च तापमान के कारण 101 मौतें हुईं, जो 2015 में ऐतिहासिक शृंखला की शुरुआत के बाद से मई के महीने में सबसे अधिक संख्या है। मौतों का यह आंकड़ा पिछले 10 वर्षों के मई महीने के औसत से 3.6 गुना ज्यादा है। इससे साफ पता चलता है कि अब उन महीनों में भी भीषण गर्मी लोगों की जान ले रही है, जो आमतौर पर साल के सबसे गर्म महीने नहीं माने जाते।
स्वास्थ्य मंत्री मोनिका गार्सिया ने अत्यधिक तापमान के स्वास्थ्य प्रभावों पर एहतियाती उपाय के लिए 2026 राष्ट्रीय योजना की प्रस्तुति के दौरान कहा , "समस्या अब केवल यह नहीं है कि गर्मी अधिक है, बल्कि यह है कि समय से बहुत पहले आ रही है और हमारे शरीर अभी तक इसके अभ्यस्त नहीं हुए हैं। शारीरिक अनुकूलन की कमी है और इससे होने वाले जोखिम का हमें कोई अहसास नहीं है।"
इससे पहले स्पेन में गर्मी से 2022 में 4,789 और उसके बाद 2025 में 3,832 मौतें हुईं।
आलम अशोक
वार्ता
More News

अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौते के मसौदे को जारी करने की तैयारी

17 Jun 2026 | 10:01 PM

वॉशिंगटन, 17 जून (वार्ता) अमेरिका के वार्ताकार ईरान के साथ हुए समझौते के मसौदे को जल्द से जल्द जारी करने का प्रयास कर रहे हैं , हालांकि अमेरिकी प्रशासन के अधिकारी इस समझौते के शब्दों को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं।.

see more..

ईरान के साथ समझौता 'अंतिम नहीं', वे ठीक से पेश न आए तो फिर से हमले होंगे शुरू : ट्रंप

17 Jun 2026 | 9:55 PM

एवियां-ले-बैं, 17 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया है कि ईरान के साथ हुआ समझौता ज्ञापन (एमओयू) अभी अंतिम नहीं है और यदि वह ठीक व्यवहार नहीं करता" है तो उसके खिलाफ सैन्य हमले फिर से शुरू किया जा सकता है। .

see more..

ट्रम्प ने मोदी से मुलाकात में खुद को बताया भारत का सच्चा दोस्त, भारत यात्रा का दिया संकेत

17 Jun 2026 | 9:39 PM

एवियन (फ्रांस), 17 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने आप को भारत का सच्चा दोस्त बताते हुए बुधवार को कहा कि रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के संबंध बहुत अच्छे हैं और भारत पर कोई हमला होता है तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा।.

see more..

रूस-आसियान शिखर सम्मेलन में पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं मलेशिया के प्रधानमंत्री

17 Jun 2026 | 8:40 PM

कुआलालंपुर, 17 जून (वार्ता) मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम रूस के कजान में आयोजित होने वाले रूस-आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। मलेशिया के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। .

see more..

पीएम मोदी से मिलीं ईयू अध्यक्ष उर्सुला, भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते की जतायी उम्मीद

17 Jun 2026 | 8:22 PM

एवियन-लेस-बैंस (फ्रांस), 17 जून (वार्ता) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने फ्रांस में आयोजित हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन से इतर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच तय समय-सीमा के भीतर मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने की घोषणा की है।.

see more..