Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:37 Hrs(IST)
दुनिया


बंगलादेश में खसरे से सात और बच्चों के मरने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 601 हुआ

ढाका, 03 जून (वार्ता) बंगलादेश में खसरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में इस जानलेवा बीमारी से सात और बच्चों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 601 हो गई।
इस वर्ष अब तक कम से कम 90 बच्चों की मौत खसरे के पुष्ट संक्रमण के कारण हुई है जबकि 511 अन्य बच्चों की मौत इस बीमारी के लक्षणों से मिलते-जुलते कारणों से हुई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि दर्ज मामलों की संख्या वास्तविक आंकड़े से काफी कम हो सकती है, क्योंकि खासकर आंतरिक और दूरस्थ क्षेत्रों में बड़ी संख्या में इस मामले की रिपोर्ट ही नहीं होती है।
संक्रमण के मामलों में सबसे अधिक वृद्धि ढाका डिवीजन में देखी जा रही है, जो 33,470 से अधिक संदिग्ध मामलों के साथ बीमारी का केंद्र (एपिसेंटर) बन गया है। वहीं, राजशाही, चट्टोग्राम और खुलना डिवीजनों में भी मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है, जिससे वहां की स्थानीय स्वास्थ्य अवसंरचना पर भारी दबाव पड़ रहा है और वह लगभग चरमरा गई है।
इसी अवधि के दौरान पूरे देश के अस्पतालों में खसरे जैसे लक्षणों वाले 1,210 मरीज़ों को भर्ती किया गया।
डीजीएचएस ने अपने नवीनतम हेल्थ बुलेटिन में कहा कि जांच में 55 मामलों में खसरे की पुष्टि हुई है। बिज़नेस स्टैंडर्ड बंगलादेश की रिपोर्ट के अनुसार, 15 मार्च से तीन जून के बीच प्रयोगशाला में जांच किए गए मामलों की कुल संख्या बढ़कर 9,191 हो गई है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, इस बीमारी के प्रकोप से देशभर में खसरे के कुल 74,572 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से 55,942 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी है।
सरकार ने हालांकि इस प्रकोप से निपटने के लिए एक आपातकालीन टीकाकरण अभियान शुरू किया है लेकिन वह इसके तेज़ी से फैलने को रोकने में नाकाम रहा है। इसका मुख्य कारण बंगलादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने स्वास्थ्य सेवा की पूरी तरह से उपेक्षा की, जिसके कारण लंबे समय से वैक्सीन का गंभीर संकट बना हुआ है। जिससे लाखों बच्चे इस बीमारी से असुरक्षित हैं।
अभय उप्रेती
वार्ता
More News

अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौते के मसौदे को जारी करने की तैयारी

17 Jun 2026 | 10:01 PM

वॉशिंगटन, 17 जून (वार्ता) अमेरिका के वार्ताकार ईरान के साथ हुए समझौते के मसौदे को जल्द से जल्द जारी करने का प्रयास कर रहे हैं , हालांकि अमेरिकी प्रशासन के अधिकारी इस समझौते के शब्दों को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं।.

see more..

ईरान के साथ समझौता 'अंतिम नहीं', वे ठीक से पेश न आए तो फिर से हमले होंगे शुरू : ट्रंप

17 Jun 2026 | 9:55 PM

एवियां-ले-बैं, 17 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया है कि ईरान के साथ हुआ समझौता ज्ञापन (एमओयू) अभी अंतिम नहीं है और यदि वह ठीक व्यवहार नहीं करता" है तो उसके खिलाफ सैन्य हमले फिर से शुरू किया जा सकता है। .

see more..

ट्रम्प ने मोदी से मुलाकात में खुद को बताया भारत का सच्चा दोस्त, भारत यात्रा का दिया संकेत

17 Jun 2026 | 9:39 PM

एवियन (फ्रांस), 17 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने आप को भारत का सच्चा दोस्त बताते हुए बुधवार को कहा कि रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के संबंध बहुत अच्छे हैं और भारत पर कोई हमला होता है तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा।.

see more..

रूस-आसियान शिखर सम्मेलन में पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं मलेशिया के प्रधानमंत्री

17 Jun 2026 | 8:40 PM

कुआलालंपुर, 17 जून (वार्ता) मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम रूस के कजान में आयोजित होने वाले रूस-आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। मलेशिया के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। .

see more..

पीएम मोदी से मिलीं ईयू अध्यक्ष उर्सुला, भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते की जतायी उम्मीद

17 Jun 2026 | 8:22 PM

एवियन-लेस-बैंस (फ्रांस), 17 जून (वार्ता) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने फ्रांस में आयोजित हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन से इतर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच तय समय-सीमा के भीतर मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने की घोषणा की है।.

see more..