Thursday, Jun 18 2026 | Time 00:42 Hrs(IST)
दुनिया


गूगल की जगह अपना सर्च इंजन 'क्वांट' इस्तेमाल करेगी यूरोपीय संसद

ब्रसेल्स, 03 जून (वार्ता) यूरोपीय संसद इस सप्ताह अपने कंप्यूटरों में गूगल की जगह फ्रांस के सर्च इंजन क्वांट को डिफॉल्ट सर्च इंजन के रूप में अपनाने जा रही है। यह कदम यूरोप की डिजिटल संप्रभुता को मजबूत करने और अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार संसद ने अपने सदस्यों को भेजे गये एक ई-मेल में बताया है कि गुरुवार से फायरफॉक्स और एज ब्राउजर के एड्रेस बार में किये जाने वाले सर्च के परिणाम क्वांट के माध्यम से प्राप्त होंगे।
ई-मेल में कहा गया है कि क्वांट एक गोपनीयता-केंद्रित यूरोपीय सर्च इंजन है, जिसे उपयोगकर्ताओं की गतिविधियों को ट्रैक किये बिना और व्यक्तिगत डेटा एकत्र किये बगैर खोज सेवाएं प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है।
यह निर्णय ऐसे समय लिया गया है, जब यूरोपीय आयोग बुधवार को डिजिटल संप्रभुता बढ़ाने और अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से नये कानूनी प्रस्तावों का एक पैकेज पेश करने वाला है।
यूरोपीय संसद ने कहा कि यह बदलाव संस्था की डिजिटल संप्रभुता और उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा संबंधी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप है। सांसदों को गूगल सहित अपनी पसंद का अन्य सर्च इंजन चुनने की स्वतंत्रता रहेगी, लेकिन डिफॉल्ट विकल्प के रूप में क्वांट उपलब्ध होगा। क्वांट का चयन इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि फ्रांसीसी कंपनी पहले अपने खोज परिणामों के लिए माइक्रोसॉफ्ट के बिंग इंडेक्स पर निर्भर थी, लेकिन हाल के वर्षों में उसने यूरोपीय सर्च प्लेटफॉर्म इकोसिया के साथ मिलकर अपना स्वतंत्र सर्च इंडेक्स 'स्टान' विकसित करना शुरू किया है।
उल्लेखनीय है कि यूरोपीय खोज बाजार में गूगल की हिस्सेदारी लगभग 90 प्रतिशत है और वह लंबे समय से इस क्षेत्र में प्रमुख स्थान बनाये हुए है।
पिछले वर्ष नवंबर में कई यूरोपीय सांसदों ने संसद अध्यक्ष रोबर्टा मेटसोला से अपील की थी कि संस्था की विभिन्न सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं को यूरोपीय सेवा प्रदाताओं की ओर स्थानांतरित किया जाये। सांसदों ने उस समय कहा था कि पर्याप्त राजनीतिक इच्छाशक्ति होने पर संसद को विदेशी प्रौद्योगिकी निर्भरता से मुक्त किया जा सकता है।
उन्होंने विशेष रूप से माइक्रोसॉफ्ट के एज ब्राउजर में बिंग, गूगल, याहू और डकडकगो जैसे सर्च इंजनों के उपयोग पर आपत्ति जताते हुए इकोसिया, स्टार्टपेज और क्वांट जैसे यूरोपीय विकल्पों को अपनाने की मांग की थी। क्वांट को डिफॉल्ट सर्च इंजन बनाने का निर्णय डिजिटल संप्रभुता समर्थक सांसदों के लिए आंशिक सफलता माना जा रहा है, लेकिन यूरोपीय संघ की प्रशासनिक व्यवस्था अभी भी कई विदेशी तकनीकी सेवाओं पर निर्भर है। इनमें माइक्रोसॉफ्ट का ऑफिस सॉफ्टवेयर पैकेज, विदेशी स्मार्टफोन और ई-मेल सेवाएं प्रमुख हैं।
शादाब.श्रवण
वार्ता
More News

अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौते के मसौदे को जारी करने की तैयारी

17 Jun 2026 | 10:01 PM

वॉशिंगटन, 17 जून (वार्ता) अमेरिका के वार्ताकार ईरान के साथ हुए समझौते के मसौदे को जल्द से जल्द जारी करने का प्रयास कर रहे हैं , हालांकि अमेरिकी प्रशासन के अधिकारी इस समझौते के शब्दों को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं।.

see more..

ईरान के साथ समझौता 'अंतिम नहीं', वे ठीक से पेश न आए तो फिर से हमले होंगे शुरू : ट्रंप

17 Jun 2026 | 9:55 PM

एवियां-ले-बैं, 17 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया है कि ईरान के साथ हुआ समझौता ज्ञापन (एमओयू) अभी अंतिम नहीं है और यदि वह ठीक व्यवहार नहीं करता" है तो उसके खिलाफ सैन्य हमले फिर से शुरू किया जा सकता है। .

see more..

ट्रम्प ने मोदी से मुलाकात में खुद को बताया भारत का सच्चा दोस्त, भारत यात्रा का दिया संकेत

17 Jun 2026 | 9:39 PM

एवियन (फ्रांस), 17 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने आप को भारत का सच्चा दोस्त बताते हुए बुधवार को कहा कि रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के संबंध बहुत अच्छे हैं और भारत पर कोई हमला होता है तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा।.

see more..

रूस-आसियान शिखर सम्मेलन में पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं मलेशिया के प्रधानमंत्री

17 Jun 2026 | 8:40 PM

कुआलालंपुर, 17 जून (वार्ता) मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम रूस के कजान में आयोजित होने वाले रूस-आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। मलेशिया के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। .

see more..

पीएम मोदी से मिलीं ईयू अध्यक्ष उर्सुला, भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते की जतायी उम्मीद

17 Jun 2026 | 8:22 PM

एवियन-लेस-बैंस (फ्रांस), 17 जून (वार्ता) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने फ्रांस में आयोजित हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन से इतर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच तय समय-सीमा के भीतर मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने की घोषणा की है।.

see more..