Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:35 Hrs(IST)
दुनिया


ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ चल रही बातचीत में पूरी तरह शामिल हैं : ट्रंप

वॉशिंगटन, 03 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अमेरिका के साथ ईरान की चल रही बातचीत में पूरी तरह शामिल हैं ।
श्री ट्रंप ने न्यूयार्क पोस्ट से कहा कि नाजुक संघर्ष-विराम और शांति वार्ता के पूरी तरह से ठप पड़ जाने के बावजूद दोनों नेताओं के बीच काफी अच्छी बन रही है।
श्री मोजतबा के बारे में श्री ट्रंप ने कहा, "वह इसमें शामिल हैं, बिल्कुल। हां, मुझे लगता है कि वह उनका बहुत सम्मान करते हैं। मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य नहीं मिला है... अगर आप कहानियों पर विश्वास करें, तो उनके शरीर के कई अंग गायब हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "वे कहते हैं कि वह मंजूरी दे रहे हैं, क्योंकि लंबे समय से ऐसा ही होता आया है। पहले उनके पिता और फिर वह , मुझे लगता है कि यह एक उत्तराधिकार है। लेकिन ऐसा लगता है कि हमारी आपस में काफी अच्छी बन रही है।"
ईरानी नेता के साथ संभावित मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा, "हां, मैं उनसे मिलना चाहूंगा। मैं हर किसी से मिलना पसंद करूंगा। मैं उनसे मिलना चाहूंगा और शायद हम किसी न किसी मोड़ पर मिलेंगे, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सब कुछ कैसे आगे बढ़ता है।"
छप्पन वर्षीय मोजतबा अमेरिका-इजराइल के साथ ईरान की युद्ध की शुरुआत के बाद से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। खुफिया रिपोर्टों से हालांकि पता चला है कि अचानक हुए हवाई हमलों में वह बुरी तरह घायल हो गए थे और कथित तौर पर उनका चेहरा भी बिगड़ गया था। इन हमलों में उनके पिता दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और ईरानी नेतृत्व के कई शीर्ष सदस्य मारे गए थे।
अशोक
वार्ता
More News

अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौते के मसौदे को जारी करने की तैयारी

17 Jun 2026 | 10:01 PM

वॉशिंगटन, 17 जून (वार्ता) अमेरिका के वार्ताकार ईरान के साथ हुए समझौते के मसौदे को जल्द से जल्द जारी करने का प्रयास कर रहे हैं , हालांकि अमेरिकी प्रशासन के अधिकारी इस समझौते के शब्दों को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं।.

see more..

ईरान के साथ समझौता 'अंतिम नहीं', वे ठीक से पेश न आए तो फिर से हमले होंगे शुरू : ट्रंप

17 Jun 2026 | 9:55 PM

एवियां-ले-बैं, 17 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया है कि ईरान के साथ हुआ समझौता ज्ञापन (एमओयू) अभी अंतिम नहीं है और यदि वह ठीक व्यवहार नहीं करता" है तो उसके खिलाफ सैन्य हमले फिर से शुरू किया जा सकता है। .

see more..

ट्रम्प ने मोदी से मुलाकात में खुद को बताया भारत का सच्चा दोस्त, भारत यात्रा का दिया संकेत

17 Jun 2026 | 9:39 PM

एवियन (फ्रांस), 17 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने आप को भारत का सच्चा दोस्त बताते हुए बुधवार को कहा कि रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के संबंध बहुत अच्छे हैं और भारत पर कोई हमला होता है तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा।.

see more..

रूस-आसियान शिखर सम्मेलन में पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं मलेशिया के प्रधानमंत्री

17 Jun 2026 | 8:40 PM

कुआलालंपुर, 17 जून (वार्ता) मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम रूस के कजान में आयोजित होने वाले रूस-आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। मलेशिया के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। .

see more..

पीएम मोदी से मिलीं ईयू अध्यक्ष उर्सुला, भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते की जतायी उम्मीद

17 Jun 2026 | 8:22 PM

एवियन-लेस-बैंस (फ्रांस), 17 जून (वार्ता) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने फ्रांस में आयोजित हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन से इतर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच तय समय-सीमा के भीतर मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने की घोषणा की है।.

see more..