Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:09 Hrs(IST)
दुनिया


अमेरिका ने ईरान में जमीनी सेना उतारी तो तटों को बना देंगे 'नरक' : सय्यारी

तेहरान, 08 जुलाई (वार्ता) ईरान के कार्यवाहक सेना प्रमुख रियर एडमिरल हबीबुल्ला सय्यारी ने बुधवार को अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के तट पर थल सेना उतारने की किसी भी कोशिश का उसकी सेना द्वारा करारा जवाब दिया जायेगा और ईरानी सैनिक देश के तट को किसी भी हमलावर सेना के लिए 'नरक' बना देंगे।
श्री सय्यारी ने सरकारी मीडिया पर जारी बयान में कहा कि ईरान की सेना, पुलिस और इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कोर (आईआरजीसी) किसी भी बाहरी खतरे से देश की रक्षा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। A.
कार्यवाहक सेना प्रमुख ने ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना से कहा, "हमारी सेना मौके पर इतनी मजबूती और ताकत से मौजूद है कि दुश्मन ईरान के तट पर सेना उतारने के बारे में सोचेगा भी नहीं। दुश्मन जानता है कि अगर उसने ऐसी गलती की तो वह ऐसे नरक में घुस जायेगा जहां से निकलने का कोई रास्ता नहीं होगा।"
श्री सैय्यारी का बयान उस समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य हमलों से तनाव बढ़ गया है तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को प्रभावी रूप से 'समाप्त' बता चुके हैं।
उन्होंने श्री ट्रंप पर सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू करने की मंशा रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका ईरानी सरजमीन पर सेना उतारना चाहता है। उन्होंने कहा, "हालिया बयानों से उनकी मंशा यह साबित करती है कि ईरानी तट पर सेना उतारने में कोई भी बाधा नहीं है। हमारा जवाब भी साफ है। अगर आप में हिम्मत है तो आइए।"
श्री सैय्यारी ने 'विरोधियों' की तुलना में ईरान की 'तकनीकी सीमाओं' को स्वीकार किया लेकिन यह भी कहा कि देश अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "हम भले ही आज तकनीक और आधुनिक उपकरणों के मामले में दुश्मन से कमजोर हैं लेकिन हमें इस बात पर गर्व भी है कि जो हमारे पास है, वह हमने खुद बनाया है। हम अपनी कमियों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं।"
शादाब उप्रेती
वार्ता
More News

ट्रंप ने होर्मुज शुल्क योजना वापस ली, केवल ईरानी जहाजों तक सीमित नाकेबंदी की घोषणा की

15 Jul 2026 | 6:21 PM

वॉशिंगटन, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की अपनी योजना वापस ले ली है। .

see more..

ट्रंप ने ईरान के पुलों एवं बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी दी

15 Jul 2026 | 4:41 PM

वाशिंगटन, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान वार्ता की मेज पर लौटने से इनकार करता है, तो अमेरिका अगले सप्ताह की शुरुआत में ही ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों को निशाना बना सकता है। दोनों देशों के बीच लगातार चौथे दिन हुए हमलों के बाद तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिका ने फिर से ईरान की नौसैनिक घेराबंदी भी शुरू कर दी है। .

see more..

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित एवं पारदर्शी आपूर्ति श्रृखंला बनाने का आह्वान किया

15 Jul 2026 | 3:27 PM

न्यूयार्क, 15 जुलाई (वार्ता) भारत ने बुधवार को ऊर्जा परिवर्तन के लिए जरूरी महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित, पारदर्शी और विविध वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बनाने का आह्वान किया। भारत ने जोर देकर कहा कि ये संसाधन ‘सतत विकास के इंजन बनने चाहिए, न कि असमानता का एक और जरिया।’.

see more..
बहरीन में अमेरिकी पांचवें बेड़े के ठिकाने पर हमला, सैन्य उपकरण, ईंधन टैंक नष्ट : आईआरजीसी

बहरीन में अमेरिकी पांचवें बेड़े के ठिकाने पर हमला, सैन्य उपकरण, ईंधन टैंक नष्ट : आईआरजीसी

15 Jul 2026 | 3:20 PM

तेहरान, 15 जुलाई (वार्ता) ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने 'ऑपरेशन नस्र-2' के पांचवें चरण के तहत बुधवार को बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के ठिकाने पर हमला कर सैन्य उपकरणों के बड़े भंडार और ईंधन टैंकों को नष्ट कर दिया। मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि हमले में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के प्रबंधन केंद्र, कमांड एवं कंट्रोल सेंटर, सैन्य उपकरणों और कलपुर्जों के बड़े गोदामों तथा अमेरिकी बेड़े के ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया।

see more..
अमेरिका ने ईरान पर एक और दौर के हमले किये, होर्मुज के पास सैन्य ठिकाने निशाने पर

अमेरिका ने ईरान पर एक और दौर के हमले किये, होर्मुज के पास सैन्य ठिकाने निशाने पर

15 Jul 2026 | 12:23 PM

वाशिंगटन/तेहरान, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने मंगलवार देर रात कहा कि उसने ईरान के खिलाफ एक और चरण के हमले पूरे करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य और ईरानी तटीय क्षेत्रों के निकट दर्जनों सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। सेंटकॉम ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों, ड्रोन और नौसैनिक पोतों ने सात घंटे तक चले अभियान में ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों, नौसैनिक क्षमताओं तथा तटीय रक्षा प्रणालियों पर सटीक हमले किये। बयान के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य कारोबारी जहाजों और नागरिक चालक दल के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करना था।

see more..