Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:31 Hrs(IST)
दुनिया


ट्रम्प पर बरसे पेजेशकियान, कहा- विश्व कप की मेजबानी में भी अमेरिका कर रहा राजनीति

तेहरान, 08 जुलाई (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने फीफा विश्व कप की मेजबानी को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अमेरिकी सरकार का रवैया उसकी पारंपरिक विदेश नीति जैसा ही है, जिसमें नियमों को अपने हित में मोड़ना, प्रतिद्वंद्वियों को डराना, बाधाएं खड़ी करना और अनुचित तरीके अपनाना शामिल है।
श्री पेजेशकियान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, "विश्व कप की मेजबानी के दौरान अमेरिकी सरकार का व्यवहार उसकी चिर परिचित विदेश नीति जैसा है। नियमों को मोड़ना, प्रतिद्वंद्वियों को धमकाना, बाधाएं पैदा करना और छल करना। यही उनका 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (मागा)' का तरीका है।"
उन्होंने कहा कि ईरान इस तरह के तौर-तरीकों को स्वीकार नहीं करता और वह अपने अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ता से खड़ा रहेगा।
शादाब उप्रेती
वार्ता
More News

अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाये

15 Jul 2026 | 6:34 PM

वॉशिंगटन, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका ने ईरानी व्यवसायी मोहम्मद हुसैन शामखानी से जुड़े 50 से ज़्यादा लोगों, कंपनियों और जहाजों पर नये प्रतिबंधों की घोषणा की है।.

see more..

ट्रंप ने होर्मुज शुल्क योजना वापस ली, केवल ईरानी जहाजों तक सीमित नाकेबंदी की घोषणा की

15 Jul 2026 | 6:21 PM

वॉशिंगटन, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की अपनी योजना वापस ले ली है। .

see more..

ट्रंप ने ईरान के पुलों एवं बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी दी

15 Jul 2026 | 4:41 PM

वाशिंगटन, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान वार्ता की मेज पर लौटने से इनकार करता है, तो अमेरिका अगले सप्ताह की शुरुआत में ही ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों को निशाना बना सकता है। दोनों देशों के बीच लगातार चौथे दिन हुए हमलों के बाद तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिका ने फिर से ईरान की नौसैनिक घेराबंदी भी शुरू कर दी है। .

see more..

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित एवं पारदर्शी आपूर्ति श्रृखंला बनाने का आह्वान किया

15 Jul 2026 | 3:27 PM

न्यूयार्क, 15 जुलाई (वार्ता) भारत ने बुधवार को ऊर्जा परिवर्तन के लिए जरूरी महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित, पारदर्शी और विविध वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बनाने का आह्वान किया। भारत ने जोर देकर कहा कि ये संसाधन ‘सतत विकास के इंजन बनने चाहिए, न कि असमानता का एक और जरिया।’.

see more..
बहरीन में अमेरिकी पांचवें बेड़े के ठिकाने पर हमला, सैन्य उपकरण, ईंधन टैंक नष्ट : आईआरजीसी

बहरीन में अमेरिकी पांचवें बेड़े के ठिकाने पर हमला, सैन्य उपकरण, ईंधन टैंक नष्ट : आईआरजीसी

15 Jul 2026 | 3:20 PM

तेहरान, 15 जुलाई (वार्ता) ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने 'ऑपरेशन नस्र-2' के पांचवें चरण के तहत बुधवार को बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के ठिकाने पर हमला कर सैन्य उपकरणों के बड़े भंडार और ईंधन टैंकों को नष्ट कर दिया। मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि हमले में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के प्रबंधन केंद्र, कमांड एवं कंट्रोल सेंटर, सैन्य उपकरणों और कलपुर्जों के बड़े गोदामों तथा अमेरिकी बेड़े के ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया।

see more..