Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:55 Hrs(IST)
दुनिया


अर्जेंटीना की विवादित जी के बाद दुनियाभर में रेफरिंग पर उठे सवाल, फीफा से जांच की मांग

काहिरा, 08 जुलाई (वार्ता) अर्जेंटीना के खिलाफ फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की विवादित हार के बाद मिस्र में रेफरिंग को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। सरकारी अधिकारियों, कोच और वैश्विक खेल हस्तियों ने मैच अधिकारियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि निर्णायक रेफरिंग गलतियों के कारण मिस्र क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने से वंचित रह गया।
मिस्र की टीम मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबले में 79वें मिनट तक 2-0 से आगे थी, लेकिन अंतिम 11 मिनट में तीन गोल खाकर 3-2 से हार गयी।
विवाद का केंद्र 62वें मिनट में मुस्तफा ज़िको का वह गोल रहा, जिसे वीएआर समीक्षा के बाद बिल्ड-अप में मिस्र के खिलाड़ी द्वारा फाउल मानते हुए रद्द कर दिया गया। इसके अलावा, मैच के अंतिम क्षणों में मोहम्मद सलाह को पेनाल्टी बॉक्स के भीतर गिराये जाने पर भी मिस्र को पेनाल्टी नहीं दी गयी। इसी के तुरंत बाद अर्जेंटीना ने पलटवार करते हुए 92वें मिनट में विजयी गोल दाग दिया।
मिस्र के खेल मंत्री गोहर नबील ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ "स्पष्ट रेफरिंग अन्याय" हुआ और मैच के नतीजे में रेफरी के फैसलों ने निर्णायक भूमिका निभायी।
मुख्य कोच होसम हसन ने दावा किया कि मैदान पर मिस्र बेहतर टीम था। उन्होंने आरोप लगाया कि मैच से पहले फ्रांसीसी रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सिएर की नियुक्ति को लेकर अर्जेंटीना की ओर से बनाये गये दबाव का असर रेफरी के फैसलों पर पड़ा। उन्होंने कहा कि मिस्र को स्पष्ट पेनाल्टी से वंचित किया गया और वैध गोल भी गलत तरीके से रद्द कर दिया गया।
फुटबॉल विश्लेषक जेरोनिमो मॉर्गन्स ने कहा कि मिस्र अधिकांश समय बेहतर खेला, लेकिन विवादित फैसलों ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने कहा, "आज जो देखा, वह फुटबॉल नहीं था, बल्कि पहले से तय पटकथा जैसा था। मिस्र के साथ लूट हुई है।"
इस बीच, कई वैश्विक खेल हस्तियों ने भी अर्जेंटीना की जीत पर सवाल उठाये।
पुर्तगाली कोच जोस मोरिन्हो ने भी मिस्र का रद्द किया गया गोल, मोहम्मद सलाह पर हुई चुनौती और पेनाल्टी नहीं दिये जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा, "यह अब फुटबॉल नहीं रहा। यह ऐसी फिल्म है, जिसका अंत खिलाड़ियों के मैदान में उतरने से पहले ही तय हो चुका था।"
पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन गैरी कास्पारोव ने भी रेफरिंग में असंगति की आलोचना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मिस्र का बेहतरीन गोल बहुत पहले हुए फाउल के कारण अवैध करार दे दिया गया, जबकि वैसी ही स्थिति दोबारा पैदा हुई तो अर्जेंटीना का गोल रद्द नहीं हुआ। क्या अब वीएआर नहीं है? फीफा फिर से एक भ्रष्ट मजाक जैसा लग रहा है, जो सितारों का खास ध्यान रखता है।"
दूसरी ओर, वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर कार्लोस ब्राथवेट ने किसी का नाम लिये बिना मैच के बाद ट्वीट किया, "इस दौर में हमने जो लूट अपनी आंखों के सामने देखी है, उसके बारे में मैं अगली पीढ़ी को कैसे समझाऊंगा?"
इस बीच, मिस्र फुटबॉल संघ के अध्यक्ष हानी अबू रीदा ने फीफा को औपचारिक शिकायत भेजकर रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सिएर और उनकी टीम की जांच की मांग की है। संघ ने आरोप लगाया कि मैच अधिकारियों ने "गंभीर रेफरिंग गलतियां" कीं और दोहरे मानदंड अपनाए, जिसकी वजह से मिस्र टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
मिस्र ने पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंचकर अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम ग्रुप-जी में उपविजेता रही थी और राउंड ऑफ-32 में ऑस्ट्रेलिया को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।
शादाब
वार्ता
More News

ट्रंप ने होर्मुज शुल्क योजना वापस ली, केवल ईरानी जहाजों तक सीमित नाकेबंदी की घोषणा की

15 Jul 2026 | 6:21 PM

वॉशिंगटन, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की अपनी योजना वापस ले ली है। .

see more..

ट्रंप ने ईरान के पुलों एवं बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी दी

15 Jul 2026 | 4:41 PM

वाशिंगटन, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान वार्ता की मेज पर लौटने से इनकार करता है, तो अमेरिका अगले सप्ताह की शुरुआत में ही ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों को निशाना बना सकता है। दोनों देशों के बीच लगातार चौथे दिन हुए हमलों के बाद तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिका ने फिर से ईरान की नौसैनिक घेराबंदी भी शुरू कर दी है। .

see more..

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित एवं पारदर्शी आपूर्ति श्रृखंला बनाने का आह्वान किया

15 Jul 2026 | 3:27 PM

न्यूयार्क, 15 जुलाई (वार्ता) भारत ने बुधवार को ऊर्जा परिवर्तन के लिए जरूरी महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित, पारदर्शी और विविध वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बनाने का आह्वान किया। भारत ने जोर देकर कहा कि ये संसाधन ‘सतत विकास के इंजन बनने चाहिए, न कि असमानता का एक और जरिया।’.

see more..
बहरीन में अमेरिकी पांचवें बेड़े के ठिकाने पर हमला, सैन्य उपकरण, ईंधन टैंक नष्ट : आईआरजीसी

बहरीन में अमेरिकी पांचवें बेड़े के ठिकाने पर हमला, सैन्य उपकरण, ईंधन टैंक नष्ट : आईआरजीसी

15 Jul 2026 | 3:20 PM

तेहरान, 15 जुलाई (वार्ता) ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने 'ऑपरेशन नस्र-2' के पांचवें चरण के तहत बुधवार को बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के ठिकाने पर हमला कर सैन्य उपकरणों के बड़े भंडार और ईंधन टैंकों को नष्ट कर दिया। मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि हमले में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के प्रबंधन केंद्र, कमांड एवं कंट्रोल सेंटर, सैन्य उपकरणों और कलपुर्जों के बड़े गोदामों तथा अमेरिकी बेड़े के ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया।

see more..
अमेरिका ने ईरान पर एक और दौर के हमले किये, होर्मुज के पास सैन्य ठिकाने निशाने पर

अमेरिका ने ईरान पर एक और दौर के हमले किये, होर्मुज के पास सैन्य ठिकाने निशाने पर

15 Jul 2026 | 12:23 PM

वाशिंगटन/तेहरान, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने मंगलवार देर रात कहा कि उसने ईरान के खिलाफ एक और चरण के हमले पूरे करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य और ईरानी तटीय क्षेत्रों के निकट दर्जनों सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। सेंटकॉम ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों, ड्रोन और नौसैनिक पोतों ने सात घंटे तक चले अभियान में ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों, नौसैनिक क्षमताओं तथा तटीय रक्षा प्रणालियों पर सटीक हमले किये। बयान के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य कारोबारी जहाजों और नागरिक चालक दल के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करना था।

see more..