Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:54 Hrs(IST)
दुनिया


करबला में आयतुल्ला खामेनेई की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

करबला, 08 जुलाई (वार्ता) ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्ला सैयद अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बुधवार को इराक के पवित्र शहर करबला की सड़कों पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इराक के हश्द अल-शाबी के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करबला में अंतिम यात्रा में 40 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। आधिकारिक समारोह शुरू होने से काफी पहले ही शहर की प्रमुख सड़कें और आसपास के इलाके श्रद्धालुओं से भर गये थे।
करबला का यह जुलूस नजफ़ में आयोजित ऐतिहासिक विदाई समारोह के बाद निकाला गया। वहां इमाम अली के रौज़ा परिसर में लगभग 38 लाख लोगों ने आयतुल्ला खामेनेई की नमाज-ए-जनाजा में हिस्सा लिया।
आयतुल्ला खामेनेई के जनाजे को इसके बाद करबला लाया गया। यहां उनके जनाजे को इमाम हुसैन और उनके भाई हज़रत अब्बास के पवित्र रौज़ों तक अंतिम यात्रा के रूप में ले जाया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, नजफ़ में अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी, जहां बड़ी संख्या में लोग इराक के विभिन्न हिस्सों तथा अन्य देशों से रातभर यात्रा कर पहुंचे थे।
आयतुल्ला खामेनेई के जनाजे के साथ उनके उन परिजनों के शव भी थे, जिनकी उसी हमले में मृत्यु हुई थी। बुधवार दोपहर उन्हें नजफ़ से प्रसिद्ध अरबईन मार्ग के जरिए करबला ले जाया गया।
अंतिम यात्रा में भारी जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इराकी सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था।
शादाब
वार्ता
More News

ट्रंप ने होर्मुज शुल्क योजना वापस ली, केवल ईरानी जहाजों तक सीमित नाकेबंदी की घोषणा की

15 Jul 2026 | 6:21 PM

वॉशिंगटन, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की अपनी योजना वापस ले ली है। .

see more..

ट्रंप ने ईरान के पुलों एवं बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी दी

15 Jul 2026 | 4:41 PM

वाशिंगटन, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान वार्ता की मेज पर लौटने से इनकार करता है, तो अमेरिका अगले सप्ताह की शुरुआत में ही ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों को निशाना बना सकता है। दोनों देशों के बीच लगातार चौथे दिन हुए हमलों के बाद तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिका ने फिर से ईरान की नौसैनिक घेराबंदी भी शुरू कर दी है। .

see more..

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित एवं पारदर्शी आपूर्ति श्रृखंला बनाने का आह्वान किया

15 Jul 2026 | 3:27 PM

न्यूयार्क, 15 जुलाई (वार्ता) भारत ने बुधवार को ऊर्जा परिवर्तन के लिए जरूरी महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित, पारदर्शी और विविध वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बनाने का आह्वान किया। भारत ने जोर देकर कहा कि ये संसाधन ‘सतत विकास के इंजन बनने चाहिए, न कि असमानता का एक और जरिया।’.

see more..
बहरीन में अमेरिकी पांचवें बेड़े के ठिकाने पर हमला, सैन्य उपकरण, ईंधन टैंक नष्ट : आईआरजीसी

बहरीन में अमेरिकी पांचवें बेड़े के ठिकाने पर हमला, सैन्य उपकरण, ईंधन टैंक नष्ट : आईआरजीसी

15 Jul 2026 | 3:20 PM

तेहरान, 15 जुलाई (वार्ता) ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने 'ऑपरेशन नस्र-2' के पांचवें चरण के तहत बुधवार को बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के ठिकाने पर हमला कर सैन्य उपकरणों के बड़े भंडार और ईंधन टैंकों को नष्ट कर दिया। मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि हमले में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के प्रबंधन केंद्र, कमांड एवं कंट्रोल सेंटर, सैन्य उपकरणों और कलपुर्जों के बड़े गोदामों तथा अमेरिकी बेड़े के ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया।

see more..
अमेरिका ने ईरान पर एक और दौर के हमले किये, होर्मुज के पास सैन्य ठिकाने निशाने पर

अमेरिका ने ईरान पर एक और दौर के हमले किये, होर्मुज के पास सैन्य ठिकाने निशाने पर

15 Jul 2026 | 12:23 PM

वाशिंगटन/तेहरान, 15 जुलाई (वार्ता) अमेरिका के केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) ने मंगलवार देर रात कहा कि उसने ईरान के खिलाफ एक और चरण के हमले पूरे करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य और ईरानी तटीय क्षेत्रों के निकट दर्जनों सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। सेंटकॉम ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों, ड्रोन और नौसैनिक पोतों ने सात घंटे तक चले अभियान में ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों, नौसैनिक क्षमताओं तथा तटीय रक्षा प्रणालियों पर सटीक हमले किये। बयान के अनुसार, इन हमलों का उद्देश्य कारोबारी जहाजों और नागरिक चालक दल के लिए खतरा पैदा करने की ईरान की क्षमता को और कमजोर करना था।

see more..