Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:40 Hrs(IST)
दुनिया


नेतन्याहू ने गाज़ा से हमास के निःशस्त्रीकरण का बोर्ड ऑफ पीस का प्रस्ताव ठुकराया

तेल अवीव, 5 अगस्त (वार्ता) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाज़ा पट्टी से सेना की चरणबद्ध वापसी के बदले हमास के धीरे-धीरे निःशस्त्रीकरण वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 'बोर्ड ऑफ पीस' के प्रस्ताव को सार्वजनिक रूप से यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि न तो इजराइल ने इस योजना को तैयार किया था और न ही इसे स्वीकार किया है।
सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में श्री नेतन्याहू ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन ने इस प्रस्ताव को इजराइल के विचार के लिए भेजा था, जिसे इजराइली संशोधनों के साथ वापस भेज दिया गया है। इस अस्वीकृति को गाज़ा के भविष्य को लेकर इजराइली प्रधानमंत्री और ट्रम्प के बीच अब तक के सबसे बड़े मतभेद के रूप में देखा जा रहा है।
'द टाइम्स ऑफ इजराइल' के अनुसार, श्री नेतन्याहू ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रम्प या उनकी टीम को लगता है कि वे हमास को गाज़ा के निःशस्त्रीकरण और विसैन्यीकरण के लिए मना सकते हैं। हम इसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने हमें एक मसौदा भेजा था। हम इससे सहमत नहीं थे। यह हमारा मसौदा नहीं था। हमने अपनी टिप्पणियां वापस भेज दी हैं।" उन्होंने कहा कि इस चरण में युद्धग्रस्त इलाके से पीछे नहीं हटा जा सकेगा।
इससे कुछ दिन पहले श्री ट्रम्प ने घोषणा की थी कि हमास सैद्धांतिक रूप से 'बोर्ड ऑफ पीस' समर्थित ढांचे पर सहमत हो गया है, जिसके तहत वह इजराइली सेना की चरणबद्ध वापसी के बदले धीरे-धीरे अपने हथियार सौंपेगा। श्री ट्रम्प ने इस प्रस्ताव को एक नया फिलिस्तीनी प्रशासन बनाने की दिशा में अहम कदम बताया था।
इस घोषणा के बाद बोर्ड ऑफ पीस के महानिदेशक निकोले म्लादेनोव ने यरूशलेम में श्री नेतन्याहू से मुलाकात की थी और हमास के साथ बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए गाज़ा में सैन्य अभियानों को दो सप्ताह के लिए रोकने का आग्रह किया था, हालांकि इस वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला।
मौजूदा प्रस्ताव के तहत, इजराइल अक्टूबर 2025 के युद्धविराम के तहत तय की गई मूल 'येलो लाइन' तक चरणबद्ध तरीके से पीछे हटेगा, जबकि हमास अंतरराष्ट्रीय निगरानी में धीरे-धीरे अपने हथियार सौंपेगा। समझौते में यह भी शर्त है कि ढांचा लागू होते ही इजराइल को गाज़ा में सैन्य अभियान रोकने होंगे।
शोभित, मधुकांत
वार्ता
More News

बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदा स्थिति के बारे में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं : आईसीटी

17 Aug 2026 | 7:28 PM

ढाका, 17 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के मुख्य अभियोजक मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने आज कहा कि 2024 में सत्ता से हटाये जाने के बाद से भारत में रह रहीं बेदखल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदा स्थिति के बारे में बंगलादेश के पास कोई विशिष्ट जानकारी नहीं है।.

see more..

ट्रंप-किम के रिश्तों से उत्तर कोरिया के साथ बातचीत का रास्ता खुलने की उम्मीद: दक्षिण कोरिया

17 Aug 2026 | 7:05 PM

सियोल, 17 अगस्त (वार्ता) दक्षिण कोरिया ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के बीच "मैत्रीपूर्ण संबंध" अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच सार्थक बातचीत का रास्ता खोलने तथा कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में मदद करेंगे।.

see more..
अमेरिका-ईरान के बीच 60-दिन का समझौता बेनतीजा, परमाणु मुद्दे, होर्मुज पर तनाव बरकरार

अमेरिका-ईरान के बीच 60-दिन का समझौता बेनतीजा, परमाणु मुद्दे, होर्मुज पर तनाव बरकरार

17 Aug 2026 | 6:15 PM

वाशिंगटन/तेहरान, 17 अगस्त (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच 17 जून को हुए 60-दिन के समझौते की समय सीमा सोमवार को समाप्त हो गयी, लेकिन दोनों देश युद्ध समाप्त करने, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करने और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने पर सहमति नहीं बना सके। इससे आगे की बातचीत और क्षेत्र में शांति की संभावनाएं अनिश्चित हो गयी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच फ्रांस के वर्साय में हुए समझौते का उद्देश्य अस्थायी संघर्ष विराम को स्थायी समझौते में बदलना था।

see more..

गाजा शांति योजना पर कुशनर की हमास से विशेष बातचीत, सोमवार को नेतन्याहू से होगी मुलाकात

17 Aug 2026 | 5:51 PM

काहिरा, 17 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत और उनके दामाद जैरेड कुशनर ने गाजा शांति योजना को आगे बढ़ाने के प्रयासों के तहत मिस्र में हमास के प्रतिनिधियों के साथ विशेष तौर पर बातचीत की। इस बीच, इजरायल ने गाजा में हवाई हमले जारी रखे हैं और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी पहल के प्रमुख प्रावधानों को खारिज कर दिया है। .

see more..
ट्रंप ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यासों में 'बड़ी कटौती' का किया एलान

ट्रंप ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यासों में 'बड़ी कटौती' का किया एलान

17 Aug 2026 | 1:25 PM

वाशिंगटन, 17 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यासों में "बड़ी कटौती" करने की घोषणा की है। उन्होंने इसके लिए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपने "बहुत अच्छे संबंध" और दक्षिण कोरिया के अमेरिका के ईरान को "परमाणु निरस्त्रीकरण" करने के प्रयासों में शामिल होने से इनकार को वजह बताया।.

see more..