Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:16 Hrs(IST)
दुनिया


यूक्रेन में रूसी हमले में 17 लोगों की मौत , 44 घायल

कीव, 05 अगस्त (वार्ता) यूक्रेन में कीव और आसपास के इलाकों में बीती रात रूस के मिसाइल एवं ड्रोन हमले में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी जबकि 44 लोग घायल हो गये।
यह जानकारी यूक्रेनी अधिकारियों ने बुधवार को दी।
इस साल यूक्रेन की राजधानी पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक इस हमले में 20 से अधिक बैलिस्टिक और एंटी-शिप मिसाइलों के साथ-साथ 100 से ज़्यादा ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल को रोका नहीं जा सका और तर्क दिया कि अगर और वायु रक्षा प्रणाली होता तो कई लोगों की जान बचायी जा सकती थी।
श्री ज़ेलेंस्की ने कहा, "साझेदारों की ओर से एंटी-बैलिस्टिक प्रणाली की आपूर्ति में देरी के कारण ही ऐसी भयानक तबाही एवं जान-माल का नुकसान हुआ है।" उन्होंने सहयोगियों से और ज़्यादा अमेरिकी-निर्मित पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर उपलब्ध कराने की अपनी मांग दोहरायी।
यह हमला मंगलवार की आधी रात के कुछ ही समय बाद शुरू हुआ और इससे कीव और आस-पास के इलाकों में रिहायशी इमारतों, रेलवे स्टेशन, गोदामों और अन्य अवसंरचना को नुकसान भी पहुंचा।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि हमले के दौरान रूस ने 24 बैलिस्टिक मिसाइलें, चार जहाज-रोधी मिसाइलें और 115 ड्रोन दागे। वायु रक्षा प्रणाली ने 98 ड्रोन को रोक दिया लेकिन किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल के नष्ट होने की जानकारी नहीं है।
कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि बचाव दलों को आशंका है कि कुछ लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेनाओं ने कीव और उसके आस-पास के इलाकों में लॉजिस्टिक्स हब, आपूर्ति केंद्रों और हथियारों के भंडारण व ड्रोन बनाने वाली जगहों को निशाना बनाया। रूस ने यह भी दावा किया कि उसने काला सागर के पास ओडेसा बंदरगाह शहर के नजदीक तीन कार्गो जहाजों पर हमले किये, जो उसके मुताबिक सैन्य सामान ले जा रहे थे।
रूस के तुला इलाके के गवर्नर दिमित्री मिल्यायेव ने बताया कि रात में यूक्रेन के एक ड्रोन ने ई-कॉमर्स कंपनी 'वाइल्डबेरीज़' के एक वेयरहाउस पर हमला किया, जिससे वहां आग लग गयी। स्थानीय अधिकारियों और कंपनी के अनुसार इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और वेयरहाउस को खाली करा लिया गया।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब रूस ने हाल के हफ़्तों में यूक्रेनी शहरों पर हमले तेज़ कर दिए हैं और यूक्रेन ने रूसी अवसंरचना जिसमें बिजली संयंत्र और औद्योगिक स्थल शामिल हैं पर ड्रोन हमले बढ़ा दिये हैं।
अभय अशोक
वार्ता
More News

बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदा स्थिति के बारे में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं : आईसीटी

17 Aug 2026 | 7:28 PM

ढाका, 17 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के मुख्य अभियोजक मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने आज कहा कि 2024 में सत्ता से हटाये जाने के बाद से भारत में रह रहीं बेदखल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदा स्थिति के बारे में बंगलादेश के पास कोई विशिष्ट जानकारी नहीं है।.

see more..

ट्रंप-किम के रिश्तों से उत्तर कोरिया के साथ बातचीत का रास्ता खुलने की उम्मीद: दक्षिण कोरिया

17 Aug 2026 | 7:05 PM

सियोल, 17 अगस्त (वार्ता) दक्षिण कोरिया ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के बीच "मैत्रीपूर्ण संबंध" अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच सार्थक बातचीत का रास्ता खोलने तथा कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में मदद करेंगे।.

see more..
अमेरिका-ईरान के बीच 60-दिन का समझौता बेनतीजा, परमाणु मुद्दे, होर्मुज पर तनाव बरकरार

अमेरिका-ईरान के बीच 60-दिन का समझौता बेनतीजा, परमाणु मुद्दे, होर्मुज पर तनाव बरकरार

17 Aug 2026 | 6:15 PM

वाशिंगटन/तेहरान, 17 अगस्त (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच 17 जून को हुए 60-दिन के समझौते की समय सीमा सोमवार को समाप्त हो गयी, लेकिन दोनों देश युद्ध समाप्त करने, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करने और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने पर सहमति नहीं बना सके। इससे आगे की बातचीत और क्षेत्र में शांति की संभावनाएं अनिश्चित हो गयी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच फ्रांस के वर्साय में हुए समझौते का उद्देश्य अस्थायी संघर्ष विराम को स्थायी समझौते में बदलना था।

see more..

गाजा शांति योजना पर कुशनर की हमास से विशेष बातचीत, सोमवार को नेतन्याहू से होगी मुलाकात

17 Aug 2026 | 5:51 PM

काहिरा, 17 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत और उनके दामाद जैरेड कुशनर ने गाजा शांति योजना को आगे बढ़ाने के प्रयासों के तहत मिस्र में हमास के प्रतिनिधियों के साथ विशेष तौर पर बातचीत की। इस बीच, इजरायल ने गाजा में हवाई हमले जारी रखे हैं और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी पहल के प्रमुख प्रावधानों को खारिज कर दिया है। .

see more..
ट्रंप ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यासों में 'बड़ी कटौती' का किया एलान

ट्रंप ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यासों में 'बड़ी कटौती' का किया एलान

17 Aug 2026 | 1:25 PM

वाशिंगटन, 17 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यासों में "बड़ी कटौती" करने की घोषणा की है। उन्होंने इसके लिए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपने "बहुत अच्छे संबंध" और दक्षिण कोरिया के अमेरिका के ईरान को "परमाणु निरस्त्रीकरण" करने के प्रयासों में शामिल होने से इनकार को वजह बताया।.

see more..