Tuesday, Aug 18 2026 | Time 03:59 Hrs(IST)
दुनिया


ट्रम्प का दावा- जल्द हो सकता है होर्मुज समझौता, ईरान ने किया खारिज

वॉशिंगटन, 05 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जहां होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए जल्द समझौते का दावा किया है, वहीं ईरानी अधिकारियों और मीडिया ने इसे खारिज करते हुए कहा है कि ओमान के साथ चल रही बातचीत का इस समुद्री मार्ग को खोलने से कोई संबंध नहीं है।
श्री ट्रम्प ने मंगलवार को फॉक्स न्यूज से बात करते हुए समझौते की उम्मीद जतायी और कहा कि होर्मुज पर 'आज या कल' कोई घोषणा हो सकती है।
श्री ट्रम्प ने जलमार्ग पर अंतरिम समझौते की घोषणा करने की अमेरिका की कोशिशों से जुड़ी रिपोर्टों पर कहा, "काफी प्रगति हुई है। उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि कृपया आइए बात करते हैं। वे बात करना चाहते हैं।" उन्होंने चेतावनी भी दी, "इस जलडमरूमध्य को बहुत जल्द खोल दिया जायेगा या फिर ईरान पर बहुत जोरदार हमला किया जायेगा।"
ईरान ने हालांकि तुरंत इन दावों को खारिज कर दिया। ईरान के सरकारी प्रसारक 'आईआरआईबी' ने बुधवार को रिपोर्ट दी कि इस रणनीतिक जलमार्ग पर नियंत्रण रखने वाले ईरान-ओमान के बीच भविष्य में होने वाले किसी भी समझौते का जलडमरूमध्य को तुरंत खोलने से कोई संबंध नहीं है।
आईआरआईबी ने अनाम सूत्र के हवाले से कहा, "यदि अमेरिका अपना उल्लंघन जारी रखता है, तो भले ही ईरान-ओमान किसी समझौते पर पहुंच जाएं, फिर भी होर्मुज को नहीं खोला जायेगा।" ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता हसन गशगावी ने भी श्री ट्रम्प के आकलन को खारिज कर दिया। ईरान की अर्धसरकारी समाचार एजेंसी 'मीजान' से बात करते हुए उन्होंने कहा कि होर्मुज किसी भी परिस्थिति में युद्ध से पहले वाली स्थिति में नहीं लौटेगा।
श्री गशगावी ने कहा, "हम उस दक्षिणी कॉरिडोर को स्वीकार नहीं करेंगे, जिसे अमेरिका दबाव और धमकियों के जरिये थोपना चाहता था।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि ईरान-ओमान के बीच बातचीत द्विपक्षीय है और इसका अमेरिका से कोई संबंध नहीं है।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ओमान के साथ बातचीत जारी है। इस चर्चा का मुख्य ध्यान दोनों देशों के संप्रभु अधिकारों और राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा करते हुए जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के मार्ग स्थापित करने पर है।
होर्मुज, जहां से सामान्य तौर पर दुनिया के कुल कच्चे तेल का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है, इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका-इजराइल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद कुछ अवधि को छोड़कर पूरी तरह से बंद है। ईरान ने यहां से व्यावसायिक आवाजाही पर रोक लगा रखी है।
यह नाकेबंदी अमेरिका-ईरान के बीच जून में हुए युद्धविराम समझौते के टूटने की भी मुख्य वजह बनी। दोनों पक्ष समझौते पर बातचीत के दौरान लड़ाई रोकने पर सहमत हुए थे, लेकिन जलडमरूमध्य के आसपास फिर से हुए टकराव के कारण अमेरिकी सैन्य हमले दोबारा शुरू हो गये, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की और क्षेत्रीय संघर्ष और बढ़ गया।
इस गतिरोध का असर वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर लगातार पड़ रहा है। शुरुआती गिरावट के बाद बुधवार को तेल की कीमतों में तेजी आयी, जो इस समुद्री मार्ग के भविष्य को लेकर अनिश्चितता को दर्शाती है। ब्रेंट क्रूड करीब 1.3 फीसदी चढ़कर लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) लगभग 0.6 फीसदी बढ़कर 76 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
इसके अलावा, सीएनएन ने मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरान के साथ संघर्ष के दौरान प्रमुख मिसाइल रक्षा इंटरसेप्टर का अमेरिकी सैन्य भंडार काफी कम हो गया है। एक प्रमुख वायु रक्षा प्रणाली के लगभग 80 फीसदी इंटरसेप्टर पहले ही इस्तेमाल किये जा चुके हैं।
आलम जितेन्द्र
वार्ता
More News

बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदा स्थिति के बारे में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं : आईसीटी

17 Aug 2026 | 7:28 PM

ढाका, 17 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के मुख्य अभियोजक मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने आज कहा कि 2024 में सत्ता से हटाये जाने के बाद से भारत में रह रहीं बेदखल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदा स्थिति के बारे में बंगलादेश के पास कोई विशिष्ट जानकारी नहीं है।.

see more..

ट्रंप-किम के रिश्तों से उत्तर कोरिया के साथ बातचीत का रास्ता खुलने की उम्मीद: दक्षिण कोरिया

17 Aug 2026 | 7:05 PM

सियोल, 17 अगस्त (वार्ता) दक्षिण कोरिया ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के बीच "मैत्रीपूर्ण संबंध" अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच सार्थक बातचीत का रास्ता खोलने तथा कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में मदद करेंगे।.

see more..
अमेरिका-ईरान के बीच 60-दिन का समझौता बेनतीजा, परमाणु मुद्दे, होर्मुज पर तनाव बरकरार

अमेरिका-ईरान के बीच 60-दिन का समझौता बेनतीजा, परमाणु मुद्दे, होर्मुज पर तनाव बरकरार

17 Aug 2026 | 6:15 PM

वाशिंगटन/तेहरान, 17 अगस्त (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच 17 जून को हुए 60-दिन के समझौते की समय सीमा सोमवार को समाप्त हो गयी, लेकिन दोनों देश युद्ध समाप्त करने, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करने और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने पर सहमति नहीं बना सके। इससे आगे की बातचीत और क्षेत्र में शांति की संभावनाएं अनिश्चित हो गयी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच फ्रांस के वर्साय में हुए समझौते का उद्देश्य अस्थायी संघर्ष विराम को स्थायी समझौते में बदलना था।

see more..

गाजा शांति योजना पर कुशनर की हमास से विशेष बातचीत, सोमवार को नेतन्याहू से होगी मुलाकात

17 Aug 2026 | 5:51 PM

काहिरा, 17 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत और उनके दामाद जैरेड कुशनर ने गाजा शांति योजना को आगे बढ़ाने के प्रयासों के तहत मिस्र में हमास के प्रतिनिधियों के साथ विशेष तौर पर बातचीत की। इस बीच, इजरायल ने गाजा में हवाई हमले जारी रखे हैं और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी पहल के प्रमुख प्रावधानों को खारिज कर दिया है। .

see more..
ट्रंप ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यासों में 'बड़ी कटौती' का किया एलान

ट्रंप ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यासों में 'बड़ी कटौती' का किया एलान

17 Aug 2026 | 1:25 PM

वाशिंगटन, 17 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यासों में "बड़ी कटौती" करने की घोषणा की है। उन्होंने इसके लिए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपने "बहुत अच्छे संबंध" और दक्षिण कोरिया के अमेरिका के ईरान को "परमाणु निरस्त्रीकरण" करने के प्रयासों में शामिल होने से इनकार को वजह बताया।.

see more..