Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:33 Hrs(IST)
दुनिया


शी-ट्रंप शिखर सम्मेलन से पहले चीन का अमेरिका पर पलटवार: कई अमेरिकी कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध

बीजिंग, 05 अगस्त (वार्ता) चीनी कंपनियों को निशाना बनाने वाली हालिया अमेरिकी कार्रवाइयों के जवाब में चीन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अमेरिका और कई अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंधों लगाने का ऐलान किया है।
यह जवाबी कार्रवाई ऐसे समय में की गयी है जबकि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच प्रस्तावित शिखर सम्मेलन के आयोजन में कुछ सप्ताह का ही वक्त बचा है। प्रौद्योगिकी और व्यापार को लेकर बढ़ते तनाव के बावजूद, दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं "रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता" बनाए रखने का प्रयास कर रही हैं।
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बायोटेक्नोलॉजी और रिसोर्स एनालिटिक्स से जुड़ी कंपनियों सहित कई अमेरिकी संस्थाओं पर प्रतिबंधों की घोषणा की, साथ ही अमेरिका को निर्यात होने वाले ड्रोन और संबंधित प्रौद्योगिकियों पर निर्यात नियंत्रण कड़े कर दिये हैं।
मंत्रालय के अनुसार, उइगर और अन्य अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन का हवाला देकर 43 चीनी कंपनियों से आयात पर रोक लगाने के अमेरिकी फैसले के जवाब में छह से अधिक अमेरिकी फर्मों को जवाबी सूची में डाला गया है। वहीं, अमेरिकी संघीय संचार आयोग ने मुख्य रूप से चीन में निर्मित नए ह्यूमनॉइड व क्वाड्रप्ड रोबोट और पावर कन्वर्टर्स के आयात को प्रतिबंधित करने के फैसले के बाद एक और फर्म पर प्रतिबंध लगाया है।
इन प्रतिबंधों के तहत चीनी संगठनों और व्यक्तियों को सूचीबद्ध कंपनियों के साथ किसी भी प्रकार का व्यापार या सहयोग करने से रोक दिया गया है। इसके अलावा चीन ने विदेशी सिस्टम सॉफ्टवेयर वाले आयातित कार्यालय उपकरणों की राष्ट्रीय सुरक्षा जांच शुरू कर दी है और वाशिंगटन के साथ फैक्ट्री निरीक्षण व ट्रैकिंग से जुड़े सहयोग को रोक दिया है।
वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी पाबंदियों के जवाब में चीन के पास "आवश्यक जवाबी कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था"। उन्होंने अमेरिका से अपनी गलत कार्रवाइयों को तुरंत वापस लेने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर नये प्रतिबंध लगाये गये तो चीन और कड़े कदम उठायेगा।
व्यापारिक और तकनीकी मोर्चे पर बढ़ते विवाद के बावजूद, दोनों देश अगले महीने प्रस्तावित शी-ट्रंप बैठक की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस सिलसिले में दोनों देशों के शीर्ष आर्थिक अधिकारियों ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए व्यापार वार्ता भी की थी।
शोभित अशोक
वार्ता
More News

बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदा स्थिति के बारे में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं : आईसीटी

17 Aug 2026 | 7:28 PM

ढाका, 17 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के मुख्य अभियोजक मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने आज कहा कि 2024 में सत्ता से हटाये जाने के बाद से भारत में रह रहीं बेदखल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदा स्थिति के बारे में बंगलादेश के पास कोई विशिष्ट जानकारी नहीं है।.

see more..

ट्रंप-किम के रिश्तों से उत्तर कोरिया के साथ बातचीत का रास्ता खुलने की उम्मीद: दक्षिण कोरिया

17 Aug 2026 | 7:05 PM

सियोल, 17 अगस्त (वार्ता) दक्षिण कोरिया ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के बीच "मैत्रीपूर्ण संबंध" अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच सार्थक बातचीत का रास्ता खोलने तथा कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में मदद करेंगे।.

see more..
अमेरिका-ईरान के बीच 60-दिन का समझौता बेनतीजा, परमाणु मुद्दे, होर्मुज पर तनाव बरकरार

अमेरिका-ईरान के बीच 60-दिन का समझौता बेनतीजा, परमाणु मुद्दे, होर्मुज पर तनाव बरकरार

17 Aug 2026 | 6:15 PM

वाशिंगटन/तेहरान, 17 अगस्त (वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच 17 जून को हुए 60-दिन के समझौते की समय सीमा सोमवार को समाप्त हो गयी, लेकिन दोनों देश युद्ध समाप्त करने, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करने और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने पर सहमति नहीं बना सके। इससे आगे की बातचीत और क्षेत्र में शांति की संभावनाएं अनिश्चित हो गयी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच फ्रांस के वर्साय में हुए समझौते का उद्देश्य अस्थायी संघर्ष विराम को स्थायी समझौते में बदलना था।

see more..

गाजा शांति योजना पर कुशनर की हमास से विशेष बातचीत, सोमवार को नेतन्याहू से होगी मुलाकात

17 Aug 2026 | 5:51 PM

काहिरा, 17 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत और उनके दामाद जैरेड कुशनर ने गाजा शांति योजना को आगे बढ़ाने के प्रयासों के तहत मिस्र में हमास के प्रतिनिधियों के साथ विशेष तौर पर बातचीत की। इस बीच, इजरायल ने गाजा में हवाई हमले जारी रखे हैं और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी पहल के प्रमुख प्रावधानों को खारिज कर दिया है। .

see more..
ट्रंप ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यासों में 'बड़ी कटौती' का किया एलान

ट्रंप ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यासों में 'बड़ी कटौती' का किया एलान

17 Aug 2026 | 1:25 PM

वाशिंगटन, 17 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यासों में "बड़ी कटौती" करने की घोषणा की है। उन्होंने इसके लिए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपने "बहुत अच्छे संबंध" और दक्षिण कोरिया के अमेरिका के ईरान को "परमाणु निरस्त्रीकरण" करने के प्रयासों में शामिल होने से इनकार को वजह बताया।.

see more..