Friday, Sep 4 2026 | Time 22:40 Hrs(IST)
दुनिया


मेजर जनरल मजदी अल हरासिस जॉर्डन के संयुक्त सैन्य प्रमुख नियुक्त

अम्मान, 02 सितंबर (वार्ता) जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय ने मेजर जनरल मजदी अल हरासिस को सशस्त्र बलों के संयुक्त सैन्य प्रमुख नियुक्त करने का बुधवार को शाही फरमान जारी किया।
एक अन्य शाही फरमान के तहत श्री अल हरासिस को ब्रिगेडियर जनरल के पद से पदोन्नत कर मेजर जनरल बनाया गया है। वहीं, मेजर जनरल यूसुफ हनेती को लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत करने तथा 2 सितंबर से सेवानिवृत्त करने के संबंध में भी दो अलग-अलग शाही फरमान जारी किये गये हैं। सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर शाह अब्दुल्ला द्वितीय ने नवनियुक्त संयुक्त सैन्य प्रमुख को संबोधित पत्र में उनके लंबे सैन्य सेवाकाल की सराहना की और उन्हें देश की सेवा के लिए समर्पित तथा असाधारण अधिकारी बताया।
श्री शाह ने कहा कि सशस्त्र बलों के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपते हुए उनसे उम्मीद है कि वह जॉर्डन और उसके लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे तथा सेना की प्रतिष्ठा और सम्मान को कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि सेना देश की भूमि और हवाई क्षेत्र की रक्षा करने तथा राष्ट्रीय क्षमताओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए उत्पन्न खतरों का मुकाबला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने अल हरासिस को सशस्त्र बलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया जारी रखने, अरब सेना की क्षमताओं को विकसित करने और उसके उपकरणों के आधुनिकीकरण के निर्देश दिये, ताकि सेना उभरती चुनौतियों और खतरों का अधिकतम दक्षता और तैयारी के साथ सामना कर सके।
शादाब अशोक
वार्ता
More News

मलेशिया ने सारावाक में आपातकाल घोषित किया

04 Sep 2026 | 8:41 PM

कुआलालंपुर, 04 सितंबर (वार्ता) मलेशिया ने पड़ोसी देश इंडोनेशिया में लगी आग के असर को देखते हुए बोर्नियो द्वीप पर सारावाक के कुछ हिस्सों में आपातकाल घोषित कर दिया है।.

see more..

नेपाल: भोटेकोशी बाढ़ त्रासदी के 10 दिन, अब तक 1,294 शव बरामद और 5,000 से अधिक लापता

04 Sep 2026 | 8:08 PM

काठमांडू, 4 सितंबर (वार्ता) नेपाल में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के दसवें दिन शुक्रवार शाम जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ के बाद से अब तक 1,294 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 5,053 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत अभियानों के दौरान 13,095 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और 5,663 लोग घायल हुए हैं। .

see more..

दूसरे देशों के साथ संबंधों में जनता के बीच संवाद की भी भूमिका महत्वपूर्ण, संघ इसके लिए तैयार : आंबेकर

04 Sep 2026 | 7:09 PM

लंदन, 04 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने दूसरे देशों के साथ रिश्तों के विस्तार में कूटनीतिक और राजनीतिक संपर्क के साथ साथ आम जन के स्तर पर संवाद-सम्पर्क को महत्वपूर्ण बताया है और कहा है कि संघ इसमें सहयोग के लिए तैयार है और इस पर आधारित सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन के तौर पर संघ इस मामले में वैश्विक स्तर पर अहम भूमिका निभा सकता है। .

see more..

केन्या ने टाटा केमिकल्स को कारोबार समेट कर देश छोड़ने के लिए कहा

04 Sep 2026 | 6:40 PM

नैरोबी 04 सितंबर (वार्ता) केन्या सरकार ने भारत की प्रमुख रासायनिक कंपनियों में शामिल टाटा केमिकल्स को अपने कारोबार को समेट कर देश से बाहर निकल जाने के लिए कहा है। .

see more..

फिलीपींस की अदालत ने उपराष्ट्रपति के खिलाफ गंभीर धमकियों के मामले में गिरफ्तारी वारंट किया जारी

04 Sep 2026 | 5:38 PM

मनीला, 04 सितंबर (वार्ता) फिलीपींस में क्विज़ोन सिटी की एक अदालत ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सारा दुतेर्ते-कारपियो के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया। यह वारंट सरकारी वकीलों द्वारा गंभीर धमकियों के आरोपों के आधार पर जारी किया गया है। .

see more..