Saturday, Mar 7 2026 | Time 15:14 Hrs(IST)
खेल


निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

त्रिनिदाद, 10 जून (वार्ता) वेस्टइंडीज टीम के बांये हाथ के तूफानी बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान निकोलस पूरन ने महज 29 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

पूरन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा, “बहुत सोच-विचार और चिंतन के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। जिस खेल से हम प्यार करते हैं, उसने हमें बहुत कुछ दिया है और देता रहेगा। इसके साथ खुशी, उद्देश्य और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने की यादें है। मैरून रंग पहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सबकुछ देना शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना एक ऐसा सम्मान है जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा।”

उन्होंने कहा, “प्रशंसकों को अटूट प्यार के लिए धन्यवाद। आपने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और अच्छे पलों का बेजोड़ जुनून के साथ जश्न मनाया। मेरे परिवार, दोस्तों और साथियों को, मेरे साथ इस सफ़र पर चलने के लिए धन्यवाद। आपके विश्वास और समर्थन ने मुझे इस सब से ऊपर उठाया। भले ही मेरे करियर का यह अंतर्राष्ट्रीय अध्याय बंद हो गया हो, लेकिन वेस्टइंडीज़ क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा। मैं टीम की सफलता के अलावा कुछ नहीं चाहता।”

पूरन ने 167 बार वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें एकदिवसीय मैचों में 99.15 की स्ट्राइक रेट से 39.66 की औसत से 1983 रन बनाए और 136.39 की स्ट्राइक रेट से 2275 टी20 रन बनाए, जो वेस्टइंडीज के किसी खिलाड़ी का सर्वाधिक रिकॉर्ड है।

पूरन ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में अंतरराष्ट्रीय टी-20 पर्दापण किया था, इसके ठीक तीन साल बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में शुरुआत की थी। वर्ष 2018 में उन्होंने वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया और बाएं हाथ के इस खिलाड़ी को वेस्टइंडीज क्रिकेट विश्व कप 2019 टीम में शामिल किया गया। उन्हें वर्ष 2022 में वेस्टइंडीज का सफेद गेंद कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन उसी साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज के लचर प्रदर्शन के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी। पूरन ने वेस्टइंडीज़ के लिए आखिरी बार दिसंबर 2024 में बंगलादेश के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में खेला था।

पूरन ने 2024 में टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक 170 छक्के लगाए थे। उन्होंने क्रिस गेल का 135 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा, जो उन्होंने 2015 में बनाया था। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में उन्होंने 196.25 के स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाए थे।

राम, उप्रेती

वार्ता

More News

इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज चार्टर विमान से होगी स्वदेश रवाना

07 Mar 2026 | 2:08 PM

दुबई 07 मार्च (वार्ता) इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज की टीमें पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से हवाई यात्रा में रुकावट के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा उपलब्ध कराये गये चार्टर विमान से स्वदेश रवाना होगी। इंग्लैंड, गुरुवार को भारत से अपना दूसरा फाइनल हारने के बाद, शनिवार शाम को मुंबई से रवाना होगा, जबकि वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका कोलकाता से एक अलग चार्टर फ्लाइट लेंगे।.

see more..

भारत की नजरें जीत पर, न्यूजीलैंड इतिहास के पक्ष में

07 Mar 2026 | 1:44 PM

अहमदाबाद, 07 मार्च (वार्ता) जब भारत आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगा, तो यह केवल क्रिकेट का एक और मैच नहीं होगा। मैच में भारत की नजरे जीत पर होगी, वहीं न्यूजीलैंड इतिहास रचना चाहेगा।।.

see more..

अभिषेक को वापसी के लिए खुद पर भरोसा दिखाना होगा: कपिल देव

06 Mar 2026 | 10:29 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने शुक्रवार को कहा खराब फॉर्म से गुजर रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को समय पर मज़बूत वापसी करने के लिए "खुद पर भरोसा" दिखाना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि टीम के रूप में भारत इस फॉर्म बरकरार रखता तो रविवार को अहमदाबाद में वह लगातार दूसरा खिताब जीतेगा।.

see more..

अदकर और रैना एकल की जोड़ी फाइनल में

06 Mar 2026 | 10:13 PM

कलबुर्गी, 06 मार्च (वार्ता) तीसरी सीड वैष्णवी अदकर और आठवीं सीड अंकिता रैना ने आईटीएफ डब्ल्यू 35 कलबुर्गी में शुक्रवार को भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एकल के सेमीफाइनल और युगल के फानल में जगह बना ली है। .

see more..

एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारियों को किया तैनात

06 Mar 2026 | 6:44 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शुक्रवार को देश में टोल संचालन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और समावेशिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे नेटवर्क पर महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। .

see more..