Tuesday, Dec 16 2025 | Time 05:28 Hrs(IST)
Sports


आईसीसी की बैठक में नहीं हुआ चैंपियंस ट्रॉफी पर फैसला

आईसीसी की बैठक में नहीं हुआ चैंपियंस ट्रॉफी पर फैसला

दुबई 29 नवंबर (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की शुक्रवार को हुई बोर्ड की संक्षिप्त हुई बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया।
वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के रूख को दोहराते हुए कहा कि भारतीय टीम सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर पाकिस्तान नहीं जायेंगी।
आज यहां हुई आईसीसी बोर्ड की वर्चुअल बैठक 15 मिनट से भी कम समय तक चली। बैठक में कहा गया कि बोर्ड के कुछ अन्य सदस्य, आईसीसी नेतृत्व, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ बैठकर सभी पक्षों को स्वीकार्य समाधान निकालने की दिशा में काम करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि पिछले एक-दो दिनों से इस मामले पर बातचीत चल रही है यह शुक्रवार और संभवत: शनिवार को भी जारी रहेगी।। ऐसा माना जा रहा है कि अगले 24 से 48 घंटों में इस पर फैसला होना है।
निष्‍कर्ष का निकलना भारत और पाकिस्‍तान की सरकारों की अनुमति पर निर्भर है।
12 पूर्ण सदस्‍य देशों के प्रतिनिध‍ि आईसीसी बोर्ड की बैठक में आखिरी तीन विकल्‍पों पर पर विचार करने के लिए बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी।
पहला हाइब्रिड विकल्‍प, जहां पर अधिकतर मैच पाकिस्‍तान में हों लेकिन भारत के सभी मैच पाकिस्‍तान से बाहर हों। दूसरा पूरा टूर्नामेंट पाकिस्‍तान से बाहर हो, जबकि मेजबानी करार पीसीबी के पास रहेगा। तथा तीसरे के रूप में पूरा टूर्नामेंट पाकिस्‍तान में हो जिसमें भारत शामिल ना हो।
चैंपियंस ट्रॉफी के स्थान को लेकर उठ रही समस्‍याओं के बीच बीसीसी ने कहा था कि भारतीय सरकार टीम को पाकिस्‍तान भेजने पर राजी नहीं है।
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा कि भारतीय टीम सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “बीसीसीआई ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि वहां सुरक्षा चिंताएं हैं और इसलिए यह संभव नहीं है कि टीम वहां जाएगी।”
उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण भारतीय टीम ने वर्ष 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है।
राम
वार्ता

More News

रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दो विकेट से हराया

15 Dec 2025 | 6:28 PM

दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद विरन चामुदिता (62) और चमीका हीनातिगाला (नाबाद 51) की जुझारू पारियों के दम पर श्रीलंका ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में अफगानिस्तान को चार गेंदे शेष रहते दो विकेट से हरा दिया।.

see more..

अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे मेसी का हुआ भव्य स्वागत

15 Dec 2025 | 5:33 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी, रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज का यहां सोमवार को भव्य स्वागत हुआ।.

see more..

इंग्लैंड ने एक बदलाव के साथ तीसरे एशेज टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की

15 Dec 2025 | 4:34 PM

एडिलेड, 15 दिसंबर (वार्ता) इंग्लैंड ने एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एशेज टेस्ट के तीसरे मुकाबले के लिए एक बदलाव के साथ एकादश की पुष्टि कर दी है।.

see more..

बंगलादेश ने नेपाल को सात विकेट से हराया

15 Dec 2025 | 4:08 PM

दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जवाद अबरार (नाबाद 70) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बंगलादेश ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में नेपाल को 151 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।.

see more..

बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी की घटना पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दुख व्यक्त किया

15 Dec 2025 | 3:31 PM

सिडनी, 15 दिसंबर (वार्ता) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को बोंडी बीच पर हुए दुखद हमले पर दुख और शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों, उनके परिवारों और यहूदी समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की। .

see more..