Tuesday, Dec 16 2025 | Time 05:08 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


अब महिलाएं कमजोर और अबला नहीं बल्कि आत्मनिर्भर :दया शंकर सिंह

अब महिलाएं कमजोर और अबला नहीं बल्कि आत्मनिर्भर :दया शंकर सिंह

देवरिया,12 फरवरी(वार्ता)उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह सोमवार को यहां कहा कि अब महिलाएं कमजोर और अबला नहीं हैं,बल्कि आत्मनिर्भर हैं।

देवरिया जिले के प्रभारी मंत्री सिंह यहां नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत महिला मोर्चा जनपदीय इकाई द्वारा चाय पर चर्चा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से महिलाओं के उत्थान और विकास पर सबसे ज्यादा जोर दिया है। सरकार ने सदन में महिला आरक्षण विधेयक पास कराकर हर क्षेत्र में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की है।अब महिलाएं कमजोर और अबला नहीं हैं बल्कि वो आत्मनिर्भर हैं और हर क्षेत्र में अपने कौशल का लोहा मनवा रहीं हैं।

श्री सिंह ने कहा कि आज आत्मनिर्भर महिलाएं अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती हैं और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना ही महिला सशक्तीकरण है। इसमें ऐसी ताकत है कि वह समाज और देश में बहुत कुछ बदल सके।

चाय पर चर्चा के दौरान सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि नारी शक्ति को पांच प्रकार से सशक्त किया जा सकता है। लैंगिक समानता, गरीबी में कमी, लोकतांत्रिक शासन, संकट की रोकथाम, पर्यावरण और सतत् विकास में महिलाओं की भागीदारी, सशक्तिकरण को एकीकृत करने के लिए वैश्विक और राष्ट्रीय प्रयासों का समन्वय करता है । महिला सशक्तीकरण,भौतिक या आध्यात्मिक, शारिरिक या मानसिक, सभी स्तर पर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाने की प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और सरकार की लाभकारी योजनाओं को हर माताओं बहनों को बताएं तथा अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करें और सभी के मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड कराने का कार्य आसानी से कर सकती हैं।

सं सोनिया

वार्ता

More News

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर-बस में भिड़ंत,एक मरा 12 घायल

15 Dec 2025 | 9:44 PM

आजमगढ़,15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 207 के पास समशाबाद गांव के निकट सोमवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क के किनारे खड़ी बस में पीछे से तेज टक्कर मार दी। इस टक्कर से बस डिवाइडर से टकराते हुए करीब 50 मीटर तक आगे रगड़ती हुई चली गई। इस हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो गांव निवासी दीपक चौहान (17) के रूप में हुई है।.

see more..

प्रतापगढ़ में डा वेदांती के अंतिम दर्शनों के लिये उमड़ा जनसैलाब

15 Dec 2025 | 9:37 PM

प्रतापगढ़ 15 दिसंबर (वार्ता) राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार और प्रतापगढ व जौनपुर में मछली शहर के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती का पार्थिव शरीर सोमवार शाम आठ बजे प्रतापगढ़ पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और राम भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अपने प्रिय नेता के श्रद्धाजंलि अर्पित की। मध्य प्रदेश के रीवा से प्रतापगढ़ के रास्ते पूर्व सांसद का पार्थिव शरीर अयोध्या ले जा रहा था। अयोध्या में मंगलवार को पूर्व सांसद के पार्थिव शरीर काे जल समाधि दी जायेगी। 1996 और 1998 में प्रतापगढ़ और मछली शहर के सांसद रहे रामविलास वेदांती के निधन से प्रतापगढ़ जिले में शोक की लहर है। प्रतापगढ़ शहर के सदर मोड़ .

see more..

मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना आपत्तिजनक: प्रमोद तिवारी

15 Dec 2025 | 9:13 PM

लखनऊ़ 15 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केन्द्र की महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम (मनरेगा) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाये जाने को घोर आपत्तिजनक कहा। उन्होने कहा कि वर्ष 2009 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने देश की सबसे बड़ी रोजगारपरक योजना को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम जोड़ते हुए कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से गांधी जी की स्मृति को नमन किया। उन्होने कहा कि तत्कालीन यूपीए सरकार की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की पहल पर इस महत्वपूर्ण रोजगार गारण्टी योजना का देश में स.

see more..

यूपीसीडा ने चार परियोजनाओं को यूनिक आईडी जारी करने की दी मंज़ूरी

15 Dec 2025 | 9:09 PM

कानपुर, 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने चार प्रमुख लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को यूनिक आईडी जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है।.

see more..

हमीरपुर में पत्नी की गला दबा कर की हत्या

15 Dec 2025 | 8:58 PM

हमीरपुर 15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात पति ने मायके में रह रही अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।.

see more..