Saturday, Mar 7 2026 | Time 05:30 Hrs(IST)
राज्य


ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों और उनके संरक्षकों के लिए कड़ा संदेश: राजनाथ

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों और उनके संरक्षकों के लिए कड़ा संदेश: राजनाथ

जम्मू 20 जून (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवादियों के साथ-साथ उनके संरक्षकों को दो टूक संदेश दिया है कि नया भारत दृढ़ निश्चयी है और अब वह आतंकवाद का जवाब ताकत तथा रणनीति से देगा।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के प्रति भारत की नीति में बदलाव सैनिकों की बेजोड़ वीरता और समर्पण का परिणाम है।

श्री सिंह ने शुक्रवार को उधमपुर स्थित सेना की उत्तरी कमान में सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करने में सशस्त्र बलों तथा खुफिया एजेंसियों की सटीकता, समन्वय और साहस की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद के प्रति भारत की नीति में बदलाव इस बेजोड़ वीरता और समर्पण का परिणाम है।

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को महज एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि सीमा पार के आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों के लिए एक चेतावनी बताया कि भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर इसकी एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाया गया तो मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। उन्होंने आगाह करते हुए कहा ,“ मैं अपने पड़ोसी देश को यह बताना चाहता हूं। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। इसे रोका गया है। ” श्री सिंह ने सैनिक के जीवन को साहस और बलिदान का प्रतीक बताते हुए कहा कि राष्ट्र हमेशा सशस्त्र बलों द्वारा मातृभूमि के लिए दी गई सेवाओं का ऋणी रहेगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘बड़ाखाना’ में रक्षा मंत्री ने जवानों से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने सैनिकों के जीवन में शक्ति और स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा,“ यदि आप मजबूत हैं, तो हमारी सीमाएं मजबूत होंगी। जब सीमाएं मजबूत होंगी, तो भारत मजबूत होगा।” इस अवसर पर खुखरी नृत्य, भांगड़ा, कलारी पट्टू और झांझ पटक जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

संजीव

वार्ता

More News

मेघालय में अब तक की सबसे बड़ी अवैध तस्करी, अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़

06 Mar 2026 | 11:52 PM

शिलांग, 06 मार्च (वार्ता) मेघालय में ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी में, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने शुक्रवार को लगभग 51 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन और मेथम्फेटामाइन जब्त की।.

see more..

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शनिवार को होगा भूमि पूजन एवं शिलान्यास

06 Mar 2026 | 11:14 PM

कोटा, 06 मार्च (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू की मौजूदगी में शनिवार को कोटा-बूंदी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास होगा। .

see more..

अभिषेक बनर्जी ने मतदाता सूची की पारदर्शिता पर उठाये सवाल, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

06 Mar 2026 | 11:13 PM

कोलकाता, 06 मार्च (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के प्रकाशन में कथित प्रक्रियात्मक खामियों और पारदर्शिता की कमी पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।.

see more..

उत्तराखंड के मौसम में होने जा रहा है बदलाव, 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है बर्फबारी

06 Mar 2026 | 11:11 PM

देहरादून 06 मार्च(वार्ता) पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 7 मार्च से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव होने जा रहा है। .

see more..

ईरान को लेकर विरोध प्रदर्शनों की आशंका के बीच शुक्रवार को भी कश्मीर के कुछ हिस्सों में जारी रही पाबंदियां

06 Mar 2026 | 11:08 PM

श्रीनगर, 06 मार्च (वार्ता) कश्मीर के संवेदनशील इलाके शुक्रवार की सामूहिक नमाज के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए लगातार पांचवें दिन कड़े सुरक्षा घेरे में रहे।.

see more..