Thursday, Feb 12 2026 | Time 00:11 Hrs(IST)
India


सेमीकंडक्टर की हमारी यात्रा देरी से शुरू हुयी, लेकिन अब कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती: मोदी

सेमीकंडक्टर की हमारी यात्रा देरी से शुरू हुयी, लेकिन अब कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती: मोदी

नयी दिल्ली, 02 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भले ही सेमीकंडक्टर विनिर्माण में भारत की यात्रा देरी से शुरू हुई है, लेकिन अब कोई भी ताकत हमें रोक नहीं सकती।
श्री मोदी ने यहां द्वारका स्थित यशोभूमि में तीन दिवसीय सेमीकॉन इंडिया 2025 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में तेजी से काम हुआ है। साल 2021 में सेमीकॉन इंडिया की शुरुआत हुई थी और साल 2023 में पहले सेमीकंडक्टर संयंत्र के लिए मंजूरी प्रदान की गयी। साल 2024 में और संयंत्रों को मंजूरी दी गयी और साल 2025 में पांच और परियोजनाएं मंजूर की गयीं। कुल 10 परियोजनाओं में 18 अरब डॉलर का निवेश हो रहा है।
उन्होंने कहा, "भारत बैकएंड से निकलकर पूर्ण शक्तिशाली सेमीकंडक्टर राष्ट्र बनने की राह पर बढ़ रहा है। भले हमारी यात्रा देरी से शुरू हुई हो, लेकिन अब कोई ताकत हमें रोक नहीं सकती।"
उन्होंने कहा कि टाटा और माइक्रोन ने टेस्ट चिप बनाने शुरू कर दिये हैं और पहला वाणिज्यिक चिप भी इसी साल बाजार में आ जायेगा।
प्रधानमंत्री ने घरेलू और विदेशी कंपनियों से इस क्षेत्र में निवेश का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार की नीति "अल्पकालिक संकेत नहीं, दीर्घकालिक प्रतिबद्धता" है। उन्होंने कहा, "आपकी हर जरूरत हम पूरी करेंगे। वह दिन दूर नहीं जब दुनिया कहेगी डिजाइन इन इंडिया, मेड इन इंडिया।"
उन्होंने कहा कि दुनिया में सेमीकंडक्टर डिजाइन करने वाली प्रतिभाओं में 20 प्रतिशत भारतीय है। देश के नवाचारों और स्टार्टअप कंपनियों से उन्होंने अपील की कि वे आगे आएं, सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता

More News

मानवाधिकार आयोग ने मेघालय के कोयला खदान में विस्फोट से 18 श्रमिकों की मौत के मामले का लिया संज्ञान

11 Feb 2026 | 8:25 PM

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में पांच फरवरी को एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की मौत के मामले में मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुये प्रदेश सरकार से इस मामले पर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। .

see more..

मानवाधिकार आयोग ने पांच नाबालिगों को 18 घंटे तक बंधक बनाने मामले में स्वतः संज्ञान लिया

11 Feb 2026 | 8:24 PM

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में 11 से 14 वर्ष की आयु के पांच नाबालिग बच्चों को 18 घंटे तक बंधक बनाकर रखने और उत्पीड़न संबंधी मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। .

see more..

दिल्ली सरकार के पास अपनी कोई योजना नहीं : कांग्रेस

11 Feb 2026 | 7:49 PM

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बुधवार को चांदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोला और कहा कि उनके पास अपनी कोई योजना नहीं है।.

see more..

आवास आवंटन के मामले में मांता-पिता और आश्रित भाई-बहन भी सैन्य अधिकारियों के 'परिवार' में शामिल

11 Feb 2026 | 7:39 PM

नयी दिल्ली 11 जनवरी (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य अधिकारियों को सरकारी आवास आवंटन करने के उद्देश्य से 'परिवार' की परिभाषा के विस्तार को मंजूरी दे दी है और अब इसमें माता-पिता, आश्रित भाई-बहन और कानूनी रूप से गोद लिए गये बच्चों को भी शामिल किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि संशोधित परिभाषा में अब पति- पत्नी एवं आश्रित बच्चों, सौतेले बच्चों के अलावा माता-पिता, आश्रित भाई-बहन और कानूनी रूप से गोद लिए गए बच्चों को भी शामिल किया गया है। इस विस्तारित परिभाषा से सभी सैन्य अधिकारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिसमें अपने माता-पिता के साथ रहने वाली अविवाहित महिला .

see more..
'वायु शक्ति अभ्यास' में प्रमुख भूमिका में नजर आयेगा स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान

'वायु शक्ति अभ्यास' में प्रमुख भूमिका में नजर आयेगा स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान

11 Feb 2026 | 7:33 PM

नयी दिल्ली 11 फरवरी (वार्ता) पिछले वर्ष दुबई एयर शो में करतबबाजी के दौरान भीषण दुर्घटना का शिकार हुआ वायु सेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1 ए एक बार फिर आगामी अभ्यास 'वायु शक्ति 2026' में प्रमुख भूमिका में नजर आयेगा। तेजस विमान की इस दुर्घटना में पायलट की भी मौत हो गयी थी। वायु सेना का यह व्यापक शक्ति प्रदर्शन 27 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के पास पोखरण फायरिंग रेंज में होगा।

see more..