Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:21 Hrs(IST)
भारत


दोहा शिखर सम्मेलन में मंडाविया ने कहा, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग बंद करे

दोहा शिखर सम्मेलन में मंडाविया ने कहा, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग बंद करे

नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दोहा में सामाजिक विकास के लिए दूसरे विश्व शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों का दुरुपयोग नहीं करने की नसीहत देते हुये भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा में भारत की परिवर्तनकारी प्रगति पर प्रकाश डाला।

श्री मंडाविया ने बुधवार को अपने संबोधन में पाकिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा कल (मंगलवार) भारत के संबंध में अनुचित संदर्भों और टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुये कहा कि भारत के खिलाफ इस प्रकाऱ का दुष्प्रचार फैलाना दुनिया का ध्यान सामाजिक विकास से हटाना और अंतरराष्ट्रीय मंच का दुरुपयोग है।

श्री मंडाविया ने कहा, "हम इस मामले को स्पष्ट करना चाहते हैं कि सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने निरंतर शत्रुता और सीमापार आतंकवाद के माध्यम से इस संधि की भावना को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत की वैध परियोजनाओं में बाधा डालने के लिए संधि तंत्र का बार-बार दुरुपयोग किया है।"

श्री मंडाविया ने स्पष्ट किया कि जहां तक जम्मू और कश्मीर का सवाल है, पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों में टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर पाकिस्तान पर भारत के नागरिकों के खिलाफ सीमा पार से आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप भी लगाया।

श्री मंडाविया ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने के बजाय आत्मचिंतन करना चाहिए और विकास से जुड़ी अपनी गंभीर चुनौतियों का समाधान करना चाहिए, जिसकी वजह से वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मदद पर निर्भर हो गया है।

श्री मंडाविया ने कहा कि भारत ने 30 साल पहले कोपेनहेगन घोषणा में आम जनता को विकास के केंद्र में रखा था, जो गरीबी उन्मूलन, पूर्ण रोजगार और बेहतर काम और सामाजिक समावेश पर ध्यान केंद्रित था। उन्होंने कहा कि भारत का दृष्टिकोण इस घोषणा के आर्थिक विकास और सामाजिक प्रगति के प्रति मेल खाता है।

श्री मंडाविया ने कहा कि भारत की विकास गाथा बड़े पैमाने पर परिवर्तन की कहानी है। पिछले 10 वर्षों में लगातार सुधारों, कल्याणकारी कार्यक्रमों के समन्वय और डिजिटल नवाचार के माध्यम से लगभग 25 करोड़ भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

श्री मंडाविया ने कहा कि भारत की यात्रा अंत्योदय के गहन दर्शन से निर्देशित है, जिसका अर्थ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति जीवन-चक्र आधारित ढांचे का परिणाम है, जहां एक बच्चे को स्वस्थ आधार मिलता है, एक युवा वयस्क को शिक्षा और आजीविका के लिए सहायता मिलती है, एक श्रमिक को अच्छा काम मिलता है और एक बुजुर्ग को वृद्धावस्था में सम्मान और आय सुरक्षा की गारंटी मिलती है।

श्री मंडाविया ने बताया कि आज भारत में 11.8 करोड़ स्कूली बच्चों को पौष्टिक मिड डे मील मिलता है, 80 करोड़ से अधिक नागरिकों को खाद्य सुरक्षा प्रदान की गई है। 42.5 करोड़ भारतीयों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही कम आय वालों को 3.7 करोड़ से अधिक घर उपलब्ध कराये गये हैं।

श्री मंडाविया ने अपने संबोधन में कहा कि 2017-18 और 2023-24 के बीच हमारी बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हो गई है और महिलाओं की रोजगार दर लगभग दोगुनी हो गई है। इसके अलावा लाखों महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों में शामिल किया गया है। वहीं ऋण वितरण ने इन महिला-नेतृत्व वाली स्थानीय संस्थाओं की शक्ति को और बढ़ाया है।

श्री मंडाविया ने भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज 2015 में 19 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 64.3 प्रतिशत होने की जानकारी देते हुये बताया कि हमारे प्रयासों को मान्यता देते हुए, इंटरनेशनल सोशल सिक्योरिटी एसोसिएशन (आईएसएए) ने इस वर्ष भारत को "सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए आईएसएए पुरस्कार" से सम्मानित किया है।

उन्होंने बताया कि बैंक खातों, मोबाइल इंटरनेट स्वामित्व और विशिष्ट नागरिक पहचान पत्रों के नेटवर्क के माध्यम से केंद्र सरकार ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से अंतिम छोर तक कुशल वितरण सुनिश्चित किया है।

श्री मंडाविया ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन में हम जो राजनीतिक घोषणापत्र अपना रहे हैं, वह वैश्विक प्राथमिकताओं के अनुरूप है, विशेष रूप से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास, पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और सहकारिताओं को समावेशी विकास के इंजन के रूप में मान्यता देना है।

हमारी आर्थिक वृद्धि और सामाजिक विकास के मार्ग सतत विकास लक्ष्यों और जलवायु परिवर्तन संबंधी हमारी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप हैं। हम संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों के एजेंडे पर अडिग हैं।

श्री मंडाविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्र "सबका साथ, सबका विकास" से हम प्रेरित हैं। हमारा मानना है कि सामाजिक प्रगति तभी संभव है जब नीति के मूल में लोग रहें, जब नवाचार और समावेशिता का मेल हो और जब विकास एक साझा प्रयास बन जाए।

श्री मंडाविया ने कहा कि भारत का विकास पथ ग्लोबल साउथ के लिए एक अनुकरणीय विकास मॉडल प्रस्तुत करता है। जैसे-जैसे हम सामूहिक रूप से सामाजिक विकास के भविष्य की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं, भारत अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने के लिए तैयार है।

श्री मंडाविया ने कहा, "मैं संयुक्त राष्ट्र और कतर सरकार की सराहना करता हूं, जिन्होंने इस सामयिक सम्मेलन का आयोजन किया, जो वैश्विक नेतृत्व को सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण और समावेशी विश्व के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।"

तिवारी, मधुकांत

वार्ता

More News

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जेपी नड्डा, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश भाजपा अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

17 Dec 2025 | 12:09 AM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की। .

see more..

भारत मंडपम में होगा द्वितीय विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन, वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा संवाद को मजबूत करेगा आयुष एक्सपो

16 Dec 2025 | 10:15 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयुष मंत्रालय विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से 17 से 19 दिसंबर तक आयुष एक्सपो का आयोजन द्वितीय डब्ल्यूएचओ वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन (जीटीएमसी) की केंद्रीय विशेषता के रूप में आयोजित किया जायेगा। .

see more..

औषधीय पौधों की खेती किसानों के सशक्तिकरण और जैव-विविधता संरक्षण का शक्तिशाली है : प्रतापराव जाधव

16 Dec 2025 | 10:14 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने किसानों को सशक्त बनाने, आयुष क्षेत्र को मजबूत करने और जैव विविधता के संरक्षण में औषधीय पौधों की खेती की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया है। श्री जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और एक स्थायी स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए आयुष प्रणालियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ढांचे में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।.

see more..

भारतीय खाद्य निगम में एआई आधारित खरीफ पायलट प्रोजेक्ट लागू करने की राइस मिलर्स एसोसियेशन की मांग

16 Dec 2025 | 10:13 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता ) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन (एफएकआईआरएमए) ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई ) में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित खरीफ विपणन पायलट प्रोजेक्ट को देशभर में लागू करने की मांग की है।.

see more..

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों, क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के मसौदे जारी

16 Dec 2025 | 10:10 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार को जारी नयी सूचियों के मसौदों में पश्चिम बंगाल में 92.40 प्रतिशत, राजस्थान में 92.34 प्रतिशत, पांडिचेरी में 89.87 प्रतिशत, गोवा में 91.56 प्रतिशत और लक्ष्यद्वीप में 97.53 प्रतिशत मतदाताओं के नाम शामिल हो सके हैं जिनके मतदाता गणना फॉर्म अधिकारियों को प्राप्त हुये हैं।.

see more..