Friday, Jan 23 2026 | Time 04:14 Hrs(IST)
खेल


अली आगा के नेतृत्व में टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना करेगी पाकिस्तान

अली आगा के नेतृत्व में टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना करेगी पाकिस्तान

क्राइस्टचर्च, 15 मार्च (वार्ता) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, पाकिस्तान अब पांच टी20 और तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड का दौरा कर रही है।

अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप और इस साल के अंत में होने वाले एशिया कप को देखते हुए, पाकिस्तान ने नवनियुक्त कप्तान सलमान अली आगा की अगुआई में युवा टी20 टीम चुनी है।

पाकिस्तान चोट के कारण सैम अयूब और फखर जमान के बिना खेलेगा। टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी अब्दुल समद, हसन नवाज और मोहम्मद अली को शामिल किया गया है, जिन्होंने हाल ही में घरेलू टूर्नामेंटों में प्रभावशाली प्रदर्शन के बूते राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है।

सीरीज से पहले टीम के बारे में बात करते हुए, आगा ने कहा “ हमारी टीम में कुछ युवा खिलाड़ी हैं, और यह उनके लिए घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर है।”

आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कप्तान के रूप में अपनी पहली सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान को 2-1 से सीरीज में जीत दिलाने वाले आगा ने न्यूजीलैंड दौरे से पहले आत्मविश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “ टीम की तैयारी अच्छी चल रही है और हम न्यूजीलैंड में बेहतर परिणाम देने की कोशिश करेंगे।”

दोनो टीमो के बीच अब तक हुये 44 टी20 मैचों में, पाकिस्तान के पक्ष में 23 मैच गये हैं जबकि न्यूजीलैंड ने 19 मुकाबले जीते हैं। आखिरी बार दोनो टीमे टी20 सीरीज में 2024 में एक-दूसरे से भिड़ी थी, यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुयी थी।

पाकिस्तान : सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान, अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज, जहांदाद खान, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम और उस्मान खान।

वनडे टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, इरफान नियाजी, नसीम शाह, सुफियान मुकीम, तय्यब ताहिर।

प्रदीप

वार्ता

More News

जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब की एसजी पाइपर्स पर 6-1 की जीत उन्हें क्वालिफायर में नहीं पहुंचा पाई

22 Jan 2026 | 9:57 PM

भुवनेश्वर, 22 जनवरी (वार्ता) जेएसडब्लयू सूरमा हॉकी क्लब ने पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) ग्रुप स्टेज मैच में एसजी पाइपर्स के खिलाफ 6-1 से जीत दर्ज की। लेकिन वे क्वालिफायर 2 में जगह नहीं बना पाये।.

see more..

गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्ज को दिया 154 रनों का लक्ष्य

22 Jan 2026 | 9:35 PM

वडोदरा, 22 जनवरी (वार्ता) सोफी डिवाइन (नाबाद 50) और बेथ मूनी (38) की पारियों की बदौलत गुजरात जायंट्स महिला ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 14वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ आठ विकेट पर 153 का स्कोर खड़ा किया। आज यहां यूपी वॉरियर्ज महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स के बल्लेबाज यूपी वॉरियर्ज के गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सके और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। डेनियल वॉयट (14) और अनुष्का शर्मा (14) को क्रांति गौड़ ने आउट किया। 65 के स्कोर पर दीप्ति शर्मा ने एश्ले गार्डनर (पांच) को बोल्ड आउट किया। इ.

see more..

रुद्रप्रयाग में 25 जनवरी को आयोजित होगी बैडमिंटन प्रतियोगिता

22 Jan 2026 | 8:38 PM

रुद्रप्रयाग, 22 जनवरी (वार्ता) गणतंत्र दिवस के अवसर पर रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में अंडर-15 बालक व बालिका वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बालक वर्ग में सिंगल्स व डबल्स जबकि बालिका वर्ग में केवल सिंगल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। .

see more..

रिकेल्टन, स्टब्स दक्षिण अफ्रीका की टी20 विश्व कप टीम में शामिल

22 Jan 2026 | 7:41 PM

जोहानसबर्ग, 22 जनवरी (वार्ता) रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को अगले महीने श्रीलंका और भारत में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल किया गया है। लेकिन टोनी डी ज़ोर्ज़ी और डोनोवन फरेरा, जो टीम में थे, नहीं जाएंगे। इस स्टेज पर ओटनील बार्टमैन भी नहीं जाएंगे।.

see more..

अजीबो-गरीब तरीके से रन आउट हुए अभिमन्यु ईश्वरन

22 Jan 2026 | 7:27 PM

कल्याणी, 22 जनवरी (वार्ता) रणजी ट्रॉफ़ी के छठे चरण में अभिमन्यु ईश्वरन बहुत ही अजीबो-ग़रीब तरीक़े से नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट हो गए। ईश्वरन जब रन आउट हुए, तब वह 81 के स्कोर पर थे। साथ ही जिस तरह से वह अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वह आसानी से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का 28वां शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन एक छोटी सी ग़लती ने ऐसा नहीं होने दिया। तब तक वह पारी पूरी तरह बेदाग रही थी, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जो वाकई हैरान करने वाला था।.

see more..