Wednesday, Apr 22 2026 | Time 10:10 Hrs(IST)
खेल


अली आगा के नेतृत्व में टी20 सीरीज खेलने न्यूजीलैंड जायेगा पाकिस्तान

अली आगा के नेतृत्व में टी20 सीरीज खेलने न्यूजीलैंड जायेगा पाकिस्तान

क्राइस्टचर्च, 15 मार्च (वार्ता) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, पाकिस्तान अब पांच टी20 और तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगा।

अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप और इस साल के अंत में होने वाले एशिया कप को देखते हुए, पाकिस्तान ने नवनियुक्त कप्तान सलमान अली आगा की अगुआई में युवा टी20 टीम चुनी है।

पाकिस्तान चोट के कारण सैम अयूब और फखर जमान के बिना खेलेगा। टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ी अब्दुल समद, हसन नवाज और मोहम्मद अली को शामिल किया गया है, जिन्होंने हाल ही में घरेलू टूर्नामेंटों में प्रभावशाली प्रदर्शन के बूते राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है।

सीरीज से पहले टीम के बारे में बात करते हुए, आगा ने कहा “ हमारी टीम में कुछ युवा खिलाड़ी हैं, और यह उनके लिए घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर है।”

आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कप्तान के रूप में अपनी पहली सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान को 2-1 से सीरीज में जीत दिलाने वाले आगा ने न्यूजीलैंड दौरे से पहले आत्मविश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “ टीम की तैयारी अच्छी चल रही है और हम न्यूजीलैंड में बेहतर परिणाम देने की कोशिश करेंगे।”

दोनो टीमो के बीच अब तक हुये 44 टी20 मैचों में, पाकिस्तान के पक्ष में 23 मैच गये हैं जबकि न्यूजीलैंड ने 19 मुकाबले जीते हैं। आखिरी बार दोनो टीमे टी20 सीरीज में 2024 में एक-दूसरे से भिड़ी थी, यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुयी थी।

पाकिस्तान : सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान, अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज, जहांदाद खान, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम और उस्मान खान।

वनडे टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, इरफान नियाजी, नसीम शाह, सुफियान मुकीम, तय्यब ताहिर।

प्रदीप

वार्ता

More News

सीएसके मैच से पहले विल जैक्स मुंबई टीम में शामिल हुए

21 Apr 2026 | 10:26 PM

मुंबई,21 अप्रैल (वार्ता) कई दिनों के इंतज़ार के बाद, विल जैक्स भारत आ गए हैं। इंग्लिश ऑलराउंडर को गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अहम मैच से पहले वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के साथी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करते देखा गया।.

see more..

भारत दूसरे मैत्री मैच में संयुक्त अरब अमीरात से 1-5 से हारा

21 Apr 2026 | 10:18 PM

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) भारत अंडर 17 पुरुष टीम मंगलवार को थाईलैंड के समुत प्राकन में विंडमिल फुटबॉल क्लब में हुए दो बंद दरवाजों वाले फ्रेंडली मैचों में से दूसरे मैच में यूनाइटेड अरब अमीरात से 1-5 से हार गई।.

see more..

शिवा नरवाल और चिराग शर्मा ने जीता स्वर्ण और कांस्य, पनाह को मिला रजत

21 Apr 2026 | 9:51 PM

काहिरा, 21 अप्रैल (वार्ता) पूर्व मिक्स्ड टीम विश्व चैंपियन शिवा नरवाल ने तीन साल के अंतराल के बाद शानदार वापसी करते हुए आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन के पहले दिन 10मी एयर पिस्टल पुरुष जूनियर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। चिराग शर्मा ने कांस्य पदक हासिल कर पोडियम पर उनका साथ दिया, जबकि पनाह भुगर्रा ने महिला 10मी एयर राइफल में रजत पदक अपने नाम किया।.

see more..

ऑरेंज आर्मी के सामने परफॉर्म करना हमेशा स्पेशल होता है: अभिषेक शर्मा

21 Apr 2026 | 9:45 PM

हैदराबाद, 21 अप्रैल (वार्ता) आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा ने कहा कि ऑरेंज आर्मी के सामने परफॉर्म करना हमेशा स्पेशल होता है। .

see more..