Tuesday, Jan 13 2026 | Time 06:16 Hrs(IST)
बिजनेस


पीयूष गोयल ने ब्रुसेल्स यूरोपीय संघ के साथ की उच्चस्तरीय व्यापार समझौता वार्ता

पीयूष गोयल ने ब्रुसेल्स यूरोपीय संघ के साथ की उच्चस्तरीय व्यापार समझौता वार्ता

नयी दिल्ली, 10 जनवरी (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर ब्रुसेल्स में दो दिन की बातचीत एक आधुनिक, व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौता शीघ्र संपन्न करने पर दोनों पक्षों की ओर से नए सिरे से दृढ़ संकल्प व्यक्त करने के साथ सम्पन्न हुई है।




वाणिज्य मंत्री आठ-नौ जनवरी को एफटीए वार्ताओं के लिए ब्रुसेल्स में थे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में श्री गोयल की इस यात्रा समझौते की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आठ-नौ जनवरी की इस यात्रा के दौरान श्री गोयल ने ईयू के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस शेफकोविच के साथ कई बार बाचतीत की और दोनों नेताओं ने वार्ता टीमों को लंबित मुद्दों को हल करने और समझौते को शीघ्रता से आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।


 


मंत्रालय ने कहा है कि वाणिज्य मंत्री की इस यात्रा के साथ दोनों पक्षों के बीच ब्रुसेल्स में एक सप्ताह तक चला गहन राजनयिक और तकनीकी बैठकों का दौर पूरा हुआ। यह बातचीत भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित व्यापक एफटीए को साकार करने के लिए दोनों पक्षों के राजनीतिक संकल्प को रेखांकित करता है।


 


श्री गोयल और श्री शेफकोविच के बीच मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले, वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और यूरोपीय आयोग की व्यापार महानिदेशक सबाइन वेयंड के बीच 6-7 जनवरी को उच्च स्तरीय चर्चाएँ हुईं विभिन्न मुद्दों पर व्यापार वार्ताओं में हुई प्रगति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मतभेदों को कम करने और लंबित मुद्दों पर स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए काम किया, जिससे मंत्रिस्तरीय वार्ता का मार्ग प्रशस्त हुआ।


 


विज्ञप्ति में कहा गया है कि श्री गोयल और श्री शेफकोविच ने प्रस्तावित समझौते के प्रमुख विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। दोनों पक्षों ने वस्तुओं के लिए बाजार में प्रवेश, माल की उत्पत्ति के नियम, सेवाओं आदि सहित विभिन्न वार्ता क्षेत्रों में हुई प्रगति पर गौर किया। दोनों पक्षों ने एक निष्पक्ष, संतुलित और महत्वाकांक्षी समझौते को अंतिम रूप देने के रणनीतिक महत्व पर बल दिया जो उनके साझा मूल्यों, आर्थिक प्राथमिकताओं और नियम-आधारित व्यापार ढांचे के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप हो।


 


मनोहर, मधुकांत

वार्ता

More News

रिजर्व बैंक ने खरीदी 50,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियां

12 Jan 2026 | 9:19 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) रिजर्व बैंक ने सोमवार को खुले बाजार से 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदीं।.

see more..

रुपये में मामूली तेजी

12 Jan 2026 | 9:11 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 0.50 पैसे की मामूली तेजी के साथ 90.1750 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। .

see more..

शिवराज चौहान ने दिल्ली में वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात

12 Jan 2026 | 8:03 PM

नई दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार को यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और आगामी केंद्रीय बजट को लेकर कृषि एवं ग्रामीण विकास के संबंध में विस्तृत सुझाव प्रस्तुत किये।.

see more..

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ की बच्चों के भविष्य पर केंद्रित पालिसी

12 Jan 2026 | 7:59 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने नया बीमा प्रॉडक्ट 'आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड 360' पेश करने की सोमवार को घोषणा की जो बच्चों की भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार किया गया है।.

see more..

एचसीएल टेक्नोलॉजीज का तिमाही मुनाफा 4.5 प्रतिशत बढ़ा

12 Jan 2026 | 7:33 PM

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में 4.5 प्रतिशत बढ़कर 4,795 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।.

see more..