Thursday, Dec 11 2025 | Time 05:50 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


पुलिस- बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर की संयुक्त गश्त

पुलिस- बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर की संयुक्त गश्त

जम्मू, 06 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार को जम्मू क्षेत्र के घग्वाल-सांबा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर संयुक्त गश्ती अभ्यास किया।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बीएसएफ के कमांडेंट और जिला पुलिस के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ गहन गश्ती अभ्यास में भाग लिया। उन्होंने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य जिला सांबा में पड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सुरक्षा तैयारियों और रणनीतिक स्थानों का आकलन करना था।

प्रवक्ता ने कहा कि टीम ने क्षेत्र में संभावित कमजोरियों की पहचान करने के लिए नालों, खड्डों, पुलियों और नहरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस-नागरिक समन्वय बढ़ाने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समय पर जानकारी साझा करने को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने जवानों के साथ बातचीत की और उन्हें किसी भी घटना को टालने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करते समय अतिरिक्त सतर्क और सावधान रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "सांबा जिला में सीमा सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने के लिए सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मापदंडों और उपायों पर भी चर्चा की गई।"

संतोष अशोक

वार्ता

More News

पूर्व जेकेएलएफ कमांडर जावेद मीर, शकील बख्शी तीन दशक पुराने दंगे मामले में गिरफ्तार

10 Dec 2025 | 8:40 PM

श्रीनगर, 10 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लगभग तीन दशक पुराने दंगे के मामले में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के पूर्व प्रमुख जावेद मीर और इस्लामिक स्टूडेंट्स लीग के प्रमुख शकील बख्शी को गिरफ्तार किया है।.

see more..

न्यायालय ने अदालत की प्रक्रिया का दुरुपयोग करने पर याचिकाकर्ता पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया

10 Dec 2025 | 7:09 PM

श्रीनगर, 10 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने अब्दुल गनी भट्ट (82) द्वारा दायर एक याचिका को खारिज कर उन पर अदालती प्रक्रिया का दुरुपयोग करने पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।.

see more..

जम्मू-कश्मीर में शीत लहर जारी, 86 प्रतिशत बारिश की कमी

10 Dec 2025 | 6:35 PM

श्रीनगर, 10 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में भीषण शीत लहर जारी है और पिछले एक महीने से जारी सूखे के कारण केंद्र शासित प्रदेश में 86 प्रतिशत बारिश कम हुई है।.

see more..

स्कूलों का एकमात्र लक्ष्य भविष्य की चुनौतियों के लिए अनोखे व्यक्तित्व तैयार करना होना चाहिए: सिन्हा

10 Dec 2025 | 6:01 PM

जम्मू, 10 दिसंबर (वार्ता) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि स्कूलों का एकमात्र लक्ष्य भविष्य की चुनौतियों के लिए अनोखे व्यक्तित्व तैयार करना होना चाहिए।.

see more..

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में ड्रग तस्कर की दो करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

10 Dec 2025 | 5:38 PM

श्रीनगर, 10 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को मादक औषधि एवं मनोविकृत पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत एक मादक पदार्थ तस्कर की लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य की एक कनाल जमीन के साथ तीन मंजिला आवासीय इमारत को कुर्क किया है।.

see more..