Saturday, Dec 13 2025 | Time 15:09 Hrs(IST)
खेल


पूजा टिकमाणी ने तेज हाफ मैराथन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड किया हासिल

पूजा टिकमाणी ने तेज हाफ मैराथन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड किया हासिल

अहमदाबाद, 10 जून (वार्ता) सबसे तेज हाफ मैराथन का रिकार्ड बनाने वाली पूजा टिकमाणी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।

गुजरात में अहमदाबाद शहर की पूजा टिकमाणी ने मंगलवार को यूनीवार्ता को बताया कि 12 जनवरी को अहमदाबाद में आयोजित बीसफल हाफ मैराथन अहमदाबाद में 20 पाउंड का बैकपैक लेकर सबसे तेज हाफ मैराथन पूरी करने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड ने उन्हें रविवार को इस पुरस्कार से सम्मानित किया ।

उन्होंने बताया कि वह पेशे से एक व्यवसायी महिला होने के साथ-साथ दौड़ने की शौकीन है। उन्होंने अपने 45वें जन्मदिन पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराकर वैश्विक मंच पर एक अनूठी छाप छोड़ी है। इस उम्र में यह उपलब्धि हासिल करके उन्होंने साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।



अनिल राम

वार्ता

More News

फुटबालर मेसी की झलक न दिखने से भड़के प्रशंसक, युवा भारती स्टेडियम में किया हंगामा

13 Dec 2025 | 2:36 PM

कोलकाता, 13 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के कोलकाता के युवा भारती क्रीड़ांगन में शनिवार को मशहूर फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी की एक झलक ठीक से न देख पाने से गुस्साए प्रशंसकों ने मैदान पर जमकर तोड़फोड़ की। इस कार्यक्रम को देखने के लिए मैसी प्रशंसकों ने महंगी टिकटें खरीदीं थीं।.

see more..

केएससीए चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित कराने की मिली अनुमति

13 Dec 2025 | 1:47 PM

बेंगलुरु 13 दिसंबर (वार्ता) कर्नाटक सरकार ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच आयोजित कराने की अनुमति दे दी है और इससे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी अवगत करा दिया गया है।.

see more..

असम के चार खिलाड़ी भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित

13 Dec 2025 | 1:35 PM

गुवाहाटी 13 दिसंबर (वार्ता) असम क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी) 2025 के दौरान कथित तौर पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप के कारण चार खिलाड़ियों अमित सिन्हा, इशान अहमद, अमन त्रिपाठी और अभिषेक ठाकुर को निलंबित कर दिया है। .

see more..

एमएमए के एशियाड में शामिल होने से खेल को सरकारी पहचान और समर्थन मिलेगा:पूजा तोमर

13 Dec 2025 | 1:21 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) में एक मुकाबला जीतने वाली प्रथम भारतीय मिश्रित मार्शल आर्टिस्ट (एमएमए) पूजा तोमर ने 2026 के ऐची-नागोया एशियन गेम्स में इस खेल को शामिल किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे इस खेल को सरकारी समर्थन और पहचान मिलेगी।.

see more..

मेसी से मिलने को लेकर शाहरुख उत्साहित

12 Dec 2025 | 7:07 PM

कोलकाता, 12 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक लियोनेल मेसी से मिलने को लेकर उत्साहित हैं। मेसी 14 साल बाद भारत आ रहे हैं।.

see more..