Friday, Jan 16 2026 | Time 02:19 Hrs(IST)
मनोरंजन


63 वर्ष की हुयी पूनम ढ़िल्लों

63 वर्ष की हुयी पूनम ढ़िल्लों

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री आज 63 वर्ष की हो गयी।

पूनम ढिल्लों का जन्म 18 अप्रैल 1962 को उत्तरप्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनके पिता अमरीक सिंह भारतीय वायु सेना में विमान इंजीनियर थे। पूनम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ कार्मेल कान्वेंट हाई स्कूल से पूरी की।

1977 में पूनम ढिल्लो को अखिल भारतीय सौन्दर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिला, जिसमें वह पहले स्थान पर आईं। इस बीच पूनम की खूबसूरती से प्रभावित होकर निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा ने अपनी फिल्म त्रिशूल में उनसे काम करने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने इस पेशकश को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में कार्यरत उनके करीबी दोस्त गार्गी ने उन्हें समझाया कि फिल्मों में काम करना कोई बुरी बात नहीं है। पूनम ढिल्लो के परिजनों ने उन्हें इस शर्त पर फिल्मों में काम करने की इजाजत दी कि वह स्कूल की छुट्टियों के दौरान ही फिल्मों में एक्टिंग करेंगी।

फिल्म त्रिशूल में पूनम को संजीव कुमार, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे धुरंधर सितारों के साथ काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उन्होंने संजीव कुमार की बेटी की भूमिका निभाई, जो अभिनेता सचिन से प्रेम करती है। फिल्म में उन पर फिल्माया गया गाना गप्पूजी उन दिनों युवाओं के बीच क्रेज बन गया था।

फिल्म त्रिशूल ..टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी ।इसके बाद कई फिल्मकारों ने पूनम ढिल्लों से अपनी फिल्म में काम करने कीपेशकश की लेकिन उन्होंने उन सारे प्रस्तावों को ठुकरा दिया क्योंकि वह अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी ।इस बीच उन्होंने मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना चाहा लेकिन उनके बड़े भाई ने उन्हें हतोत्साहित कर दिया ।इसके बाद पूनम ढिल्लो की तमन्ना भारतीय विदेश सेवा में काम करने की हो गयी और वह परीक्षा की तैयारी में जुट गयी ।

वर्ष 1979 में यश चोपड़ा के ही बैनर तले बनी फिल्म नूरी में पूनम को काम करने का अवसर मिला। बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने न सिर्फ उन्हें बल्कि एक्टर फारूख शेख को भी स्टार के रूप में स्थापित कर दिया। फिल्म नूरी की सफलता के बाद पूनम ने यह निश्चय किया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के रूप में ही अब अपनी पहचान बनाएंगी।

पूनम ढ़िल्लों ने इसके बाद राजेश खन्ना के साथ 'रेड रोज', जितेन्द्र के साथ 'निशाना' और राजकपूर के बैनर तले बनी फिल्म बीबी और बीबी में काम किया लेकिन ये फिल्में असफल हो गईं। पूनम का करियर डूबने लगा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपना संघर्ष जारी रखा। उन्होंने राजेश खन्ना के साथ फिल्म दर्द और कुमार गौरव के साथ फिल्म तेरी कसम में काम किया। इन फिल्मों की सफलता के बाद वह अभिनेत्री के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गईं।

वर्ष 1988 में पूनम ने निर्माता अशोक ठकारिया के साथ शादी कर ली। शादी के बाद पूनम ने फिल्मों में काम करना कम कर दिया। नौ साल की शादी के बाद पूनम ढ़िल्लों ने तलाक ले लिया।पूनम ढिल्लों ने बॉलीवुड में वैनिटी वैन का चलन शुरू किया। उन्होंने 1991 में 25 वैनिटी वैन भारत में लॉन्च की थीं। इससे पहले, अभिनेत्रियाँ अक्सर शूटिंग सेट पर झाड़ियों के पीछे कपड़े बदलती थीं. पूनम ढिल्लों ने एक कंपनी के साथ मिलकर इन वैनिटी वैन को लॉन्च किया, जो फिल्म उद्योग में एक नई अवधारणा थी।

साल 1997 में रिलीज फिल्म जुदाई से उन्होंने अपने करियर की दूसरी पारी शुरू की।वर्ष 1995 में पूनम ढिल्लो ने दर्शको की पसंद को देखते हुये छोटे पर्दे का भी रूख किया और अंदाज और किटी पार्टी जैसे धारावाहिकों में काम करके दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया1इन सबके साथ ही बिगबॉस के तीसरे सीजन में उन्होंने हिस्सा लिया जिसमें वह तीसरे स्थान पर चुनी गयी ।

फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाने के बाद पूनम सामाजिक कार्यो में दिलचस्पी लेने लगी। उन्होंने शराब विमुक्ति , एड्स और परिवार नियोजन जैसे कई सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया है।

प्रेम

वार्ता

More News

सरल योग के साथ जब कोई मूर्ख आदमी परम विद्वान बनने की कोशिश करता है तो कॉमेडी जन्म लेती है:आशुतोष राणा

15 Jan 2026 | 6:00 PM

पटना, 15 जनवरी (वार्ता) हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ने वाले अभिनेता आशुतोष राणा ने गुरुवार को कहा कि सरल योग के साथ जब कोई मूर्ख आदमी परम् विद्वान बनने की कोशिश करता है तो कॉमेडी जन्म लेती है।.

see more..

फिल्म विधवा बनी सुहागन का ट्रेलर रिलीज

15 Jan 2026 | 4:16 PM

मुंबई, 15 जनवरी (वार्ता) तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले बनी फिल्म विधवा बनी सुहागन का ट्रेलर रिलीज हो गया है।.

see more..

निखिल सिद्धार्थ स्टारर स्वयंभू के मेकर्स ने दी पोंगल-संक्रांति की शुभकामनाएं, फिल्म का पोस्टर रिलीज

15 Jan 2026 | 3:47 PM

मुंबई, 15 जनवरी (वार्ता) अभिनेता निखिल सिद्धार्थ स्टारर स्वयंभू के मेकर्स ने लोगों को पोंगल-संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुये इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है।.

see more..

अदिति राव हैदरी ने विजय सेतुपति के साथ पहली बार काम करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी

15 Jan 2026 | 3:11 PM

मुंबई, 15 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अभिनेता विजय सेतुपति के साथ पहली बार काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की। .

see more..

फिल्म नागबंधम में पार्वती बनीं नाभा नतेश

15 Jan 2026 | 2:13 PM

मुंबई, 15 जनवरी (वार्ता) अभिनेत्री नाभा नतेश फिल्म नागबंधम में पार्वती के किरदार में नजर आयेंगी। मेकर्स ने कल आने वाली फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी, जिसमें बस एक छोटी सी झलक दिखाई गई थी। इस पोस्टर ने सबको पार्वती की पहचान को लेकर सोच में डाल दिया था, साथ ही आज रिवील करने का वादा भी किया गया था। अब आखिरकार इंतज़ार खत्म हो गया है और पार्वती से पर्दा उठ चुका है। फिल्म नागबंधम में पार्वती के किरदार में नाभा नतेश को पेश किया गया है, और इसके साथ मेकर्स ने उनका बेहद खूबसूरत पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया है।.

see more..