Sunday, Dec 14 2025 | Time 01:25 Hrs(IST)
India


प्रधानमंत्री ने 'असोम दिवस' पर असम के लोगों को दी बधाई

प्रधानमंत्री ने 'असोम दिवस' पर असम के लोगों को दी बधाई

नयी दिल्ली, 02 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'असोम दिवस' पर असम के लोगों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार प्रदेश को विकास की नयी ऊंचाई पर ले जाने के लिये प्रतिबद्ध है।


श्री मोदी ने असोम दिवस' पर मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज स्वर्गदेव चाओलुंग सुकाफा के विजन को पूरा करने के हमारे संकल्प को दोहराने का अवसर है। श्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, केंद्र और असम में राजग की सरकारें असम की तरक्की को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश में भौतिक और सामाजिक आधारभूत ढांचे बढ़ाने में काफी तरक्की हुई है।

 

श्री मोदी ने कहा कि ताई-अहोम संस्कृति और ताई भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इससे असम के युवाओं को बहुत लाभ होगा।

तिवारी जितेन्द्र
वार्ता

More News

दिल्ली में तेजी से बढ़ा प्रदूषण, ग्रैप-3 के कुछ ही घंटे बाद लागू हुआ ग्रैप-4

13 Dec 2025 | 8:52 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण तेजी से बढ़ने के कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने शनिवार को सुबह ग्रैप-3 लागू किया और शाम होते-होते ग्रैप-4 लागू करने की स्थिति बन गयी।.

see more..

पराली जलाने की शून्य घटनाएं प्रदूषण नियंत्रण में बड़ी सफलता: रेखा गुप्ता

13 Dec 2025 | 8:47 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर वार्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि वर्ष 2025 की शीत ऋतु के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पराली जलाने की एक भी घटना दर्ज न होना, दिल्ली सरकार की प्रदूषण नियंत्रण नीति की बड़ी और ठोस उपलब्धि है। .

see more..

निजी ऑपरेटरों के जरिए हज यात्रा करने वाले समय से करा लें बुकिंग : रिजिजू

13 Dec 2025 | 8:36 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने निजी ऑपरेटरों के माध्यम से हज करने वाले हज यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह जल्दी आवेदन करें और केवल अधिकृत हज ग्रुप आयोजकों (एचजीओ) और प्राइवेट टूर ऑपरेटरों (पीटीओ) को ही चुनें। .

see more..

खरगे-राहुल ने केरल के मतदाताओं का जताया आभार -

13 Dec 2025 | 8:18 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसम्बर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा वायनाड से पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल स्थानीय निकाय चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को मिली सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए केरल के मतदाताओं का अभार जताया है।.

see more..

कांग्रेस की 'वोट चोर-गद्दी छोड़' रैली रविवार को

13 Dec 2025 | 7:57 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस ने 'वोट चोरी' के खिलाफ चलाए गये अपने अभियान के तहत रविवार 14 अप्रैल को यहां रामलीला मैदान में होने वाली 'वोट चोर - गद्दी छोड़' महा रैली की तैयारी पूरी कर ली है। .

see more..