Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:54 Hrs(IST)
दुनिया


पहलगाम हमले के खिलाफ काठमांडू में पाकिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन

पहलगाम हमले के खिलाफ काठमांडू में पाकिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन

काठमांडू 26 अप्रैल (वार्ता) नेपाल के लोगों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ काठमांडू में पाकिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। हमले में मारे गये 26 लोगों में एक नेपाली पर्यटक भी शामिल था।

देश की राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने आतंकवादी हमले की निंदा की और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नेपाली राष्ट्रीय ध्वज और मृतक सुदीप नेउपाने (27) की तस्वीर लेकर उसके लिए न्याय की मांग की तथा ‘इस्लामिक आतंकवाद मुर्दाबाद’, ‘पाकिस्तानी आतंकवादी सेना’ और ‘हिंदुओं की हत्या बंद करो’ जैसे नारे लगाये।

नागरिक युवा शक्ति ने अलग विरोध प्रदर्शन किया गया, जिसमें आतंकवादी हमले की निंदा तथा अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की गयी और हिंदुओं की लक्षित हत्या को रोकने की मांग की गयी।

अशोक, उप्रेती

वार्ता

More News

तेहरान में चौथे दिन भी इंटरनेट सेवा ठप

12 Jan 2026 | 8:07 PM

तेहरान, 12 जनवरी (वार्ता) ईरान की राजधानी तेहरान में इंटरनेट सेवा चौथे दिन भी ठप रही। स्पुतनिक ने यह जानकारी दी। .

see more..

नफरत फैलाने और बंदूक कानूनों के लिए ऑस्ट्रेलियाई संसद का विशेष सत्र बुलाया गया

12 Jan 2026 | 7:44 PM

कैनबरा, 12 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने सोमवार को घोषणा की कि 14 दिसंबर को बॉन्डी में हुए आतंकी हमले के मद्देनज़र नफरत फैलाने और बंदूक कानूनों को लेकर नए विधेयक पेश करने के लिए संसद का विशेष सत्र अगले सप्ताह बुलाया जाएगा।.

see more..

खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस दल पर पर हमले में अधिकारी समेत छह की मौत

12 Jan 2026 | 5:19 PM

डेरा इस्माइल खान,12 जनवरी(वार्ता) पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग आईईडी हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मी मारे गये और तीन घायल हो गये। वहीं हिंसा की एक अन्य घटना में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिस अधिकारी और उसके चचेरे भाई को गोली मार दी। .

see more..

ईरान मामले में 'कई बेहद कड़े विकल्पों' पर विचार कर रहा है अमेरिका: ट्रंप

12 Jan 2026 | 4:47 PM

वॉशिंगटन, 12 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उनका प्रशासन ईरान के खिलाफ "कई बेहद कड़े विकल्पों" पर विचार कर रहा है, जिनमें संभावित सैन्य कार्रवाई भी शामिल है।.

see more..

ग्रीनलैंड को 'किसी भी तरह से' हासिल करेंगे: ट्रंप

12 Jan 2026 | 4:03 PM

वॉशिंगटन, 12 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर दावा किया कि अमेरिका डेनमार्क के अधीन ग्रीनलैंड को "किसी न किसी तरीके से" हासिल करके ही रहेगा।.

see more..