Friday, Jan 16 2026 | Time 01:54 Hrs(IST)
भारत


मोदी के खिलाफ कनाडा में प्रदर्शन करने वाले किराए के लोग: पुरी

मोदी के खिलाफ कनाडा में प्रदर्शन करने वाले किराए के लोग: पुरी

नयी दिल्ली, 16 जून (वार्ता) पेट्रोलियम एवं और प्राकृतिक गैस हरदीप सिंह पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कनाडा दौरे को लेकर वहां प्रदर्शन करने वालों को किराए के लोग बताया है।

गौरतलब है कि श्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वहां पहुंचने वाले हैं, जिसको लेकर वहां के कुछ खालिस्तानी समर्थक संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री पुरी ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होेने पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई की ओर से यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कनाडा पहुंचने से खालिस्तान समर्थकों के प्रदर्शन के मुद्दे पर कहा, “ये किराए के लोग हैं, इन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।” उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया है और दुनिया को बता दिया है कि आतंकवादी के मुद्दे पर भारत कोई समझौता नहीं करेगा।

वहीं, वैश्विक स्तर पर व्याप्त तनाव के मद्देनजर पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “वैश्विक संघर्ष को लेकर इस मुद्दे पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। देश में पेट्रोल, डीजल तथा एलपीजी जैसे पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है और इस दिशा में हमारी उत्पादक क्षमता भी बढ़ रही है। भारत जैव ईंधन और हरित हाइड्रोजन की दिशा में नए मानक तय कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा नीति आत्मनिर्भरता की ओर एक नया रूप ले रही है।”

इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने 100 दिनों में बेहतर कार्य किये हैं और भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित किये हैं।

वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार दिल्ली के विकास में सहयोगी रही है और प्रदेश सरकार श्री मोदी के मार्गदर्शन में यमुना की सफाई, कूड़े के पहाड़ समाप्त करने और वायु प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के 11 साल और दिल्ली के 100 दिन पूरे हुए हैं और जिस प्रकार से दिल्ली में लगातार डबल इंजन की सरकार काम कर रही है, वह सबको दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा, “मुझे दुख इस बात का है कि पिछली सरकार केन्द्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को क्रेडिट तक नहीं देती थी।’

उन्होंने कहा, “दिल्ली में डबल गति के साथ विकास होने जा रहा है और जो भी लक्ष्य हमने लिए हैं चाहे वह वायु प्रदूषण हो, जल, बिजली, यमुना से लेकर सड़के हो, सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है।” दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष सही मायनों में युग परिवर्तन है। यह 11 साल विश्वास, प्रगति, भरोसे और समाजिक उत्थान के लिए है। इस 11 सालों के स्वर्णिम काल भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में है।

इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी, श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्री योगेन्द्र चंदोलिया और श्री प्रवीण खंडेलवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी, विधायक और प्रदर्शनी के संयोजक विधायक अनिल शर्मा भी उपस्थित थे।

संतोष, मधुकांत

वार्ता

More News

हरित ऊर्जा की यात्रा में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है भारत: मनोहर लाल

15 Jan 2026 | 10:56 PM

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता ) केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को कहा कि हरित ऊर्जा की यात्रा में भारत आज दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।.

see more..

मोहन यादव ने मोदी से की शिष्टाचार भेंट , सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन के क्षमता विस्तार के भूमि-पूजन के लिए किया आमंत्रित

15 Jan 2026 | 10:00 PM

नयी दिल्ली 15 जनवरी(वार्ता) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और राज्य में नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा के सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन के विस्तार परियोजना के भूमि-पूजन के लिए उन्हें आमंत्रित किया।.

see more..

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात, हिमाचल के लिए 'ग्रीन फंड' और विशेष राहत की मांग

15 Jan 2026 | 9:39 PM

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को यहां केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर राज्य की वित्तीय स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। .

see more..

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की मुलाकात, स्वास्थ्य परियोजनाओं पर हुई चर्चा

15 Jan 2026 | 9:35 PM

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के विकास से जुड़ी विभिन्न लंबित परियोजनाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार से सक्रिय सहयोग और मार्गदर्शन का अनुरोध किया।.

see more..

एनएचआरसी ने कानपुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का स्वतः संज्ञान लिया

15 Jan 2026 | 9:16 PM

नयी दिल्ली 15 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक 14 साल की लड़की के कथित अपहरण और दुष्कर्म की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। .

see more..