Tuesday, Mar 10 2026 | Time 17:54 Hrs(IST)
world


दिसंबर में चार साल बाद पुतिन भारत आयेंगे

दिसंबर में चार साल बाद पुतिन भारत आयेंगे

मास्को, 03 अक्टूबर (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिसंबर की शुरुआत में शिखर वार्ता के लिए भारत आयेंगे।
श्री पुतिन के इस दौरे में कुछ महत्वपूर्ण समझौतों के होने की उम्मीद है। उनका भारत का यह दौरा करीब चार साल बाद हो रहा है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि श्री पुतिन की भारत यात्रा की तैयारियां जोर- शोर से चल रही है। उन्होंने कहा, “वह भारत में होंगे। सचमुच, हम तैयारी कर रहे हैं। यह नये साल से पहले होगा।”
श्री पेस्कोव ने भारत के साथ रूस के रिश्ते पर कहा कि भारत के रूस के साथ विशेष संबंध हैं और रूस इन्हें बहुत महत्व देता है।
उल्लेखनीय है कि भारत और रूस के बीच दिसंबर में होने वाली यह 23वीं द्विपक्षीय शिखर वार्ता होगी। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति 2021 में 21 वीं द्विपक्षीय शिखर वार्ता के लिए भारत आये थे।
भारत.श्रवण
वार्ता

More News

भारत ने अफगानिस्तान पर हुए हवाई हमलों की संयुक्त राष्ट्र में निंदा की

10 Mar 2026 | 4:36 PM

नयी दिल्ली/संयुक्त राष्ट्र, 10 मार्च (वार्ता) भारत ने अफगानिस्तान पर हाल ही में हुए हवाई हमलों की संयुक्त राष्ट्र में कड़ी निंदा की है। .

see more..

अमेरिका से बातचीत का अनुभव 'कड़वा', अब वार्ता संभव नहीं: अराघची

10 Mar 2026 | 4:25 PM

तेहरान, 10 मार्च (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत का अनुभव "कड़वा" रहा है और अब उसके साथ नए सिरे से कूटनीतिक वार्ता की संभावना नहीं है।.

see more..

तेहरान में इजरायली हमले में कई ऐतिहासिक स्थलों को हुआ नुकसान

10 Mar 2026 | 4:19 PM

तेहरान, 10 मार्च (वार्ता) इजरायली हवाई हमलों में ईरान के इस्फ़ाहान में चहेल सोतून पैलेस सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान पहुंचा है। .

see more..

लेबनान में भीषण मानवीय संकट: एक दिन में एक लाख लोग विस्थापित, कुल संख्या 6.67 लाख के पार

10 Mar 2026 | 4:18 PM

बेरुत/जिनेवा, 10 मार्च 2026 (वार्ता) लेबनान पर इजरायल के लगातार बढ़ते हमलों के कारण पिछले 24 घंटों में यहां एक लाख से अधिक लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हुए हैं। इससे एक गंभीर मानवीय त्रासदी का संकेत मिलता है।.

see more..

ऑस्ट्रेलिया में शोधकर्ताओं ने बिजली की खपत कम करने के लिए प्रकाश की गति वाला एआई चिप विकसित किया

10 Mar 2026 | 3:44 PM

सिडनी, 10 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने एक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप तैयार की है, जो प्रकाश की शक्ति का उपयोग कर प्रकाश की गति से गणना करने में सक्षम है। यह तकनीक एआई कंप्यूटिंग में होने वाली भारी बिजली की खपत को काफी हद तक कम कर सकती है।.

see more..