Saturday, May 16 2026 | Time 19:08 Hrs(IST)
खेल


रादुकानू ने बर्लिन ओपन से नाम लिया वापस

रादुकानू ने बर्लिन ओपन से नाम लिया वापस

लंदन, 15 जून (वार्ता) ब्रिटेन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी एम्मा रादुकानू ने पीठ की समस्या के कारण सोमवार से शुरु हो रहे बर्लिन ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है।

22 वर्षीय खिलाड़ी फ्रेंच ओपन से पहले पिछले महीने स्ट्रासबर्ग में प्रतिस्पर्धा करने के बाद से पीठ की समस्या से जूझ रही हैं। पूर्व यूएस ओपन चैंपियन ने शुक्रवार को क्वींस में झेंग किनवेन से क्वार्टर फाइनल में हारने के दौरान ऑफ-कोर्ट मेडिकल टाइमआउट लिया।

रादुकानू ने कहा, “यह पिछले कुछ हफ्तों से चल रहा है, और मुझे पहले भी पीठ की समस्या हो चुकी है। यह मेरी कमजोरी है। मुझे पता है कि मुझे इसका अच्छे से ख्याल रखना होगा। इसे ठीक करने के लिए मुझे आराम की जरूरत है।”

उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूटीए 500 स्पर्धा के लिए वाइल्डकार्ड की पेशकश किए जाने के बाद रादुकानू ने नॉटिंघम के बजाय बर्लिन में खेलने का विकल्प चुना था।

राम

वार्ता

More News

आईपीएल लीग चरण में 11 मैच शेष, प्लेऑफ की दौड़ में आठ टीमें

16 May 2026 | 6:56 PM

नयी दिल्ली 16 मई (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लीग चरण में अब केवल 11 मैच शेष होने के बावजूद प्लेऑफ के लिए आठ टीमें अब भी रेस में बनी हुई हैं। हालांकि अभी तक किसी भी टीम ने आधिकारिक तौर पर अपनी जगह पक्की नहीं की है। आंकड़ों के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स से मिली हार ने चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदों को झटका दिया है, लेकिन टीम अब भी अपने आखिरी दो मैच जीतकर 16 अंक तक पहुंच सकती है। यहां तक कि 14 अंक पर भी क्वालिफाई करने की संभावना बनी हुई है। अगर पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स अपने शेष सभी मैच हार जाएं और दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता नाइट राइडर्स से हार जाए तो ऐसा हो सकता है। साथ ह.

see more..

आरसीबी की नज़र प्लेऑफ़ में जगह बनाने पर, जबकि पंजाब किंग्स की वापसी पर

16 May 2026 | 6:47 PM

धर्मशाला, 16 मई (वार्ता) पंजाब किंग्स की टीम, जो सीज़न की शुरुआत में सबसे आगे चल रही थी, अब अचानक से मुश्किल दौर में फँस गई है और जवाबों की तलाश में है। रविवार को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के एक अहम मुकाबले में, जब उनका सामना आत्मविश्वास से भरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से होगा, तो उनके इस अचानक आए पतन की कड़ी जाँच होगी।.

see more..

रूड रोम में पहले फ़ाइनल में पहुँचे, डार्डेरी को हराया

16 May 2026 | 5:43 PM

रोम, 16 मई (वार्ता) कैस्पर रूड शुक्रवार को रोम में इटेलियन ओपन के फ़ाइनल में तेज़ी से आगे बढ़े, जहाँ उन्होंने थके हुए लुसियानो डार्डेरी को आसानी से हरा दिया; डार्डेरी अपना पहला एटीपी मास्टर्स 1000 सेमीफ़ाइनल खेल रहे थे।.

see more..

खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अब्बास ने बंगलादेश को 278 रन पर समेटा

16 May 2026 | 5:27 PM

सिलहट, 16 मई (वार्ता) खुर्रम शहजाद (चार विकेट) और मोहम्मद अब्बास (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को बंगलादेश की पहली पारी को 278 रन पर समेटने के बाद स्टंप के समय बिना कोई विकेट खोए 21 रन बना लिये है। आज यहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश को मोहम्मद अब्बास ने पहले ही ओवर में महमूदुल हसन जॉय (शून्य) को आउट कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद मोमिनुल हक ने तंजिद हसन के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। 10वें ओव.

see more..

ईशान किशन ने झारखंड टी20 क्रिकेट लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया

16 May 2026 | 5:19 PM

रांची, 16 मई (वार्ता) झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के स्वामित्व वाली और एसजे अपलिफ्ट द्वारा प्रबंधित झारखंड टी20 क्रिकेट लीग ने, रांची के रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में आधिकारिक तौर पर अपनी लीग ट्रॉफी का अनावरण किया। भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन भी ट्रॉफी का अनावरण करने के लिए वहाँ मौजूद थे। .

see more..