Monday, Jul 20 2026 | Time 02:31 Hrs(IST)
India


राहुल विदेश में देश की छवि खराब करने का कर रहे हैं काम : भाजपा

राहुल विदेश में देश की छवि खराब करने का कर रहे हैं काम : भाजपा

नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर विदेश में जाकर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए यह आरोप लगाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि श्री गांधी का नेता प्रतिपक्ष होना भारत के लिए शूल है।
श्री त्रिवेदी ने कहा कि देश में पिछले 36 घंटे में दो प्रकार के दृश्य देखने को मिले हैं, पहला 100 वर्षों से देश के लिए निरंतर समर्पित विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष का देशभर में समारोह होना। इस शताब्दी वर्ष के अवसर पर इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मां भारती के अंकित चित्रों वाला 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। दूसरी तरफ देश की 140 साल पुरानी पार्टी के नेता ने विदेश की धरती से एक और देश विरोधी बयान दिया है, जिसमें कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ग्लोबल टाइम्स ने जनवरी 2023 में कहा कि भारत ने कुछ वर्षों में अपनी अर्थव्यवस्था में जिस तेजी से संस्थानिक सुधार ( स्ट्रक्चर रिफॉर्म) किया है उससे वह बहुत शक्तिशाली बना है। उन्होंने कहा कि सवाल यह उठता है कि कांग्रेस नेता श्री गांधी जब विदेश जाते हैं तो उन्हें कैंब्रिज यूनिवर्सिटी द्वारा दिसंबर 2024 में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का डिजिटल ट्रासफॉर्मेशन पर हुई केस स्टडी और स्टेनफोर्ड द्वारा तैयार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इंडेक्स, जिसके अनुसार भारत एआई कौशल निवेश में पहले स्थान पर और एआई जीवंतता में शीर्ष चार देशों में शामिल है क्यों नहीं दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि श्री गांधी इसी स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में जाकर भारत के बारे में अपशब्द, अपमानजनक और निरर्थक बातें करते हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दूसरा सवाल यह है कि कांग्रेस नेता में ऐसी कौन सी प्रतिभा है जिसके लिए उन्हें विदेश के विश्वविद्यालय बुलाते हैं, जबकि कांग्रेस में एक से एक बुद्धिमान लोग हैं, उन्हें नहीं बुलाया जाता। श्री त्रिवेदी ने कहा कि जब श्री गांधी को भारत के किसी भी विश्वविद्यालय में नहीं बुलाया जाता है, तो फिर सवाल उठता है कि उन्हें भारत के बाहर ही क्यों बुलाया जाता है।
तिवारी उप्रेती
वार्ता

More News

बीस जुलाई का संसद मार्च भारत का 'दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन' है: वांगचुक

19 Jul 2026 | 11:15 PM

नई दिल्ली, 19 जुलाई (वार्ता) संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को सामाजिक सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई को संसद तक प्रस्तावित मार्च को देश का "दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन" बताया। .

see more..

वांगचुक को किसी और अस्पताल में स्थानांतरित करने की याचिका खारिज, याचिका की 'गलत व्याख्या' - गीतांजलि

19 Jul 2026 | 9:12 PM

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (वार्ता) सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के सफदरजंग अस्पताल में चल रहे इलाज में दिल्ली उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप करने से इनकार किए जाने के बाद उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने कहा कि याचिका की 'गलत व्याख्या' की गयी है। .

see more..
चढ़ावा चोरी की स्वतंत्र जांच कराएं मोदी : राहुल

चढ़ावा चोरी की स्वतंत्र जांच कराएं मोदी : राहुल

19 Jul 2026 | 8:55 PM

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए चढ़ावे में चोरी के मामले में तत्काल स्वतंत्र जांच कराने, पूरा हिसाब सार्वजनिक करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। श्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि श्रीराम मंदिर में करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की, लेकिन वहां हुई 'चंदा चोरी' अब किसी से छिपी नहीं है। ट्रस्ट के हर सदस्य का चयन केंद्र सरकार ने किया था इसलिए इस मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी अस्वीकार्य है।

see more..
सीबीआई ने पशुपालन विभाग का अधिकारी बनकर रिश्वत मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने पशुपालन विभाग का अधिकारी बनकर रिश्वत मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

19 Jul 2026 | 8:52 PM

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया जिस पर आरोप है कि उसने नयी दिल्ली के कृषि भवन स्थित पशुपालन और डेयरी विभाग का अधिकारी बनकर ऋण के लिए आवेदन देने वालों से कर्ज मंज़ूरी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला सीबीआई की देहरादून स्थित भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने 29 जून को दर्ज किया था। आरोप है कि आरोपी ने खुद को पशुपालन एवं डेयरी विभाग का अधिकारी बताकर शिकायतकर्ता से 45,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

see more..
वांगचुक को संसद मार्च में शामिल होने से रोकने के लिए अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है : भारद्वाज

वांगचुक को संसद मार्च में शामिल होने से रोकने के लिए अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है : भारद्वाज

19 Jul 2026 | 8:51 PM

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार संचालित सफदरजंग अस्पताल और पुलिस के खिलाफ रविवार को सोनम वांगचुक की पत्नी के लगाये गये आरोपों पर गहरी चिंता जतायी है। उनके दावों का हवाला देते हुए श्री भारद्वाज ने खुलासा किया, "पुलिस ने श्री वांगचुक को अस्पताल में अवैध रूप से हिरासत में रखा है, ताकि वे सोमवार को होने वाले संसद मार्च में शामिल न हो सकें। इसके साथ ही अस्पताल ने उनकी ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को लेकर भी गलत जानकारी दी है।

see more..