Tuesday, Jan 13 2026 | Time 15:05 Hrs(IST)
भारत


रेलवे देश भर में चलायेगी नौ विशेष ट्रेनें, 37 प्रीमियम ट्रेनों में जोड़े जाएंगे 116 अतिरिक्त कोच

रेलवे देश भर में चलायेगी नौ  विशेष ट्रेनें, 37 प्रीमियम ट्रेनों में जोड़े जाएंगे 116 अतिरिक्त कोच

नयी दिल्ली 06 दिसंबर (वार्ता) रेलवे ने निजी विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने के कारण देशभर में फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए नौ विशेष ट्रेनों का परिचालन करने और 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।




रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है हवाई यात्रा बाधित होने के कारण अचानक काफी संख्या में यात्रियों ने रेलवे की ओर रुख किया है। यात्रियों की इस तत्काल बढ़ी हुई मांग को देखते हुए नौ विशेष ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला किया गया है। रेलवे के अनुसार ये ट्रेनें पुणे-केएसआर बेंगलुरु, पुणे-हजरत निजामुद्दीन, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हजरत निजामुद्दी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, लखनऊ चारबाग, नागरपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, गोरखपुर-लोकमान्य तिकल टर्मिनस, आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर, नयी दिल्ली - शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधपुर, नयी दिल्ली-मुंबई सेंट्रल, हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, चर्लपल्ली-शालिमार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस और गोरखपुर के बीच चला जाएंगी।


 


वहीं, देशभर की 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े हैं, जिससे हजारों की संख्या में अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो गयी हैं।

रेलवे ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने एक क्षेत्रवार कार्य योजना लागू की है और विभिन्न रेल मंडलों ने अपने सबसे व्यस्त और ज्यादा मांग वाले मागों पर कोचों की संख्या बढ़ायी।


 


विज्ञप्ति में बताया गया है कि दक्षिणी रेलवे ने सबसे अधिक कोच जोड़े हैं। दक्षिण रेलवे ने 18 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हैं। ये उपाय छह दिसंबर से लागू हो गये हैं। इसमें विशेष तौर पर चेयर कार और स्लीपर क्लास के कोच शामिल हैं। वहीं, उत्तर रेलवे भारी मांग वाले गलियारों पर दबाव कम करने के लिए आठ ट्रेनों में 3एसी (थर्ड एसी) और चेयर कार कोच जोड़े हैं।


 


पश्चिमी रेलवे ने चार उच्च-मांग वाले मार्गों पर ट्रेनों में 3एसी और 2एसी कोचों की संख्या बढ़ायी है। इससे देश के पश्चिमी क्षेत्रों से राष्ट्रीय राजधानी की ओर आवाजाही सुगम होगी।


 


पूर्वी मध्य रेलवे ने 6-10 दिसंबर तक पांच फेरों के लिए राजेंद्र नगर-नयी दिल्ली (12309) सर्विस में अतिरिक्त 2एसी कोच लगाया है, जिससे बिहार-दिल्ली के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो।


 


रेलवे ने कहा है कि पूर्वी रेलवे ने यात्रियों की मांग के मद्देनजर तीन प्रमुख ट्रेनों में सात और आठ दिसंबर को छह फेरों के लिए स्लीपर क्लास कोच बढ़ाएगा। वहीं, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनईआर) ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों में छह से 13 दिसंबर तक 3एसी और स्लीपर कोचों की क्षमता बढ़ायी है, ताकि पूर्वोत्तर के यात्रियों को कोई असुविधा न हो।


 


वहीं, रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए तत्काल प्रभाव से नौ विशेष ट्रेन भी शुरू की हैं। ये ट्रेनें उन विशेष रूटों पर चलेंगी जहां यात्रियों का दबाव सबसे अधिक है। रेलवे ने बताया है कि गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन (05591/05592) सात और नौ दिसंबर के बीच चार फेरे के लिए चलाई जाएगी।


 


इसी तरह से वन्दे भारत स्पेशल (02439/02440) नयी दिल्ली से शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधपुर स्टेशन तक छह दिसंबर को चलेगी, जो जम्मू क्षेत्र के लिए तेज और आरामदायक विकल्प है।


 


रेलवे ने बताया है कि नयी दिल्ली-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल (04002/04001) पश्चिमी क्षेत्र में यात्रियों की उच्च मांग को पूरा करने के लिए छह और सात दिसंबर को संचालित होगी।


 


रेलवे ने बताया है कि हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम स्पेशल (04080) एकतरफा छह दिसंबर को दक्षिण भारत की ओर प्रस्थान करेगी।


 


संतोष, मधुकांत

वार्ता

More News

श्याम लाल कॉलेज 16-17 जनवरी को राष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन की मेजबानी करेगा

13 Jan 2026 | 2:24 PM

नयी दिल्ली,13 जनवरी (वार्ता) दिल्ली विश्वविद्यालय का श्याम लाल कॉलेज,16-17 जनवरी को एक राष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है।.

see more..

शक्सगाम घाटी पर चीन के दावे का जवाब दें मोदी : कांग्रेस

13 Jan 2026 | 2:00 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि चीन लगातार भारत की सीमाओं को अपना बताकर वहां ढांचागत बुनियादी सुविधा विकसित करने को सही बता रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसका करारा जवाब देना चाहिए।.

see more..

दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे के "ऑपरेशन गैंग बस्ट" में सैकड़ों अपराधियों को पकड़ा

13 Jan 2026 | 1:16 PM

नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टरों और संगठित अपराधियों को निशाना बनाते हुए 48 घंटे की कार्रवाई में कई अपराध नेटवर्क से जुड़े सैकड़ों अपराधियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी, एक्यूआई 'बहुत खराब'

13 Jan 2026 | 12:45 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा एवं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बहुत खराब दर्ज किया गया। .

see more..

आतिशी ने गुरुओं के खिलाफ की बेअदबी : मिश्रा

13 Jan 2026 | 12:13 PM

नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) दिल्ली के कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सिख गुरुओं के लिए जो शब्द बोले गये वह बेअदबी, गुनाह और पाप हैं तथा उनका कोई औचित्य नहीं था।.

see more..