Saturday, Jun 13 2026 | Time 20:53 Hrs(IST)
मनोरंजन


73 वर्ष के हुये राज बब्बर

73 वर्ष के हुये राज बब्बर

मुंबई, 23 जून (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता राज बब्बर आज 73 वर्ष के हो गये।

राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को हुआ। वर्ष 1975 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद बतौर अभिनेता बनने का सपना लिये वह मुंबई आ गये। मुंबई आने के बाद मुख्य अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिये उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान वह निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा के ऑफिस में एक छोटे से कमरे में रहकर संघर्ष किया करते थे।राज बब्बर ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म 'सौ दिन सास के' से की। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेत्री रीना राय के पति की भूमिका निभाई। फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी लेकिन अभिनेत्री प्रधान फिल्म होने के कारण उन्हें अधिक नोटिस नहीं किया गया।

फिल्म 'सौ दिन सास के' की सफलता के बावजूद राज बब्बर को बतौर अभिनेता काम नहीं मिल रहा था। आश्वासन तो सभी देते लेकिन उन्हें काम करने का अवसर कोई नहीं देता था। इस बीच राज बब्बर को 'नजराना प्यार का', 'साजन मेरे मैं साजन की', 'जज्बात', 'आप तो ऐसे ना थे' जैसी कुछ फिल्मों में काम करने का मौका मिला लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास फायदा नहीं पहुंचा।राज बब्बर की किस्मत का सितारा बी.आर.चोपड़ा की वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म 'इंसाफ का तराजू' से चमका। फिल्म में उन्होंने बलात्कारी की भूमिका निभाई। फिल्म के निर्माण के समय बी.आर.चोपड़ा ने कई लोगों को फिल्म की कहानी सुनाई लेकिन कोई भी बतौर अभिनेता फिल्म में काम करने को तैयार नहीं हुआ। बाद में जब उन्होंने फिल्म की कहानी राज बब्बर को सुनाई तो उन्होंने इस फिल्म को चुनौती के तौर पर लिया और इसके लिए हामी भर दी।

वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म 'इंसाफ का तराजू' सुपरहिट साबित हुयी और वह काफी हद तक इंडस्ट्री में पहचान बनाने में कामयाब हो गये। फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ की सफलता के बाद राज बब्बर, बी.आर.चोपड़ा के प्रिय अभिनेता बन गये और उन्होंने राज बब्बर को लगभग अपनी हर फिल्म में काम देना शुरू कर दिया। इन फिल्मों में निकाह, आज की आवाज, दहलीज, किरायेदार, आवाम और कल की आवाज जैसी फिल्में शामिल हैं।फिल्म इंसाफ का तराजू की सफलता के बाद राज बब्बर ने अपनी खलनायक की इमेज की परवाह किये बिना रोमांटिक फिल्मों में अभिनय करना जारी रखा। इन फिल्मों में पूनम ढिल्लो के साथ 'पूनम' और अनिता राज के साथ 'प्रेम गीत' शामिल हैं। इन फिल्मों को दर्शकों ने पसंद तो किया लेकिन कामयाबी का श्रेय बजाये राज बब्बर के फिल्म की अभिनेत्रियों को दिया गया।

वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म ‘कर्मयोद्धा’ में बतौर मुख्य अभिनेता राज बब्बर के सिने करियर की अंतिम फिल्म साबित हुयी जो टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी। इसके बाद अभिनय में एकरूपता से बचने और स्वयं को चरित्र अभिनेता के रूप में भी स्थापित करने के लिये राज बब्बर ने अपने को विभिन्न भूमिकाओं में पेश किया। राज बब्बर के सिने करियर में उनकी जोड़ी अभिनेत्री स्मिता पाटिल के साथ काफी पसंद की गयी।उनकी जोड़ी सबसे पहले वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म तजुर्बा में एक साथ दिखाई दी। बाद में उनका झुकाव अभिनेत्री स्मिता पाटिल की ओर हो गया और उन्होंने स्मिता पाटिल से शादी कर ली।

हिंदी फिल्मों के अलावा राज बब्बर ने पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाने के बाद राज बब्बर ने समाज सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया। राज बब्बर ने अपने चार दशक लंबे सिने करियर में 260 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। राज बब्बर आज भी उसी जोशोखरोश के साथ फिल्म और राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

प्रेम

वार्ता

More News

निर्देशकों की पहली पसंद बनीं कियारा, बॉलीवुड में पूरे किए 12 साल

13 Jun 2026 | 4:45 PM

मुंबई, 13 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हिंदी फिल्म उद्योग में अपने 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। फिल्म फगली से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कियारा आज अपनी पीढ़ी की सबसे लोकप्रिय और बहुमुखी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।.

see more..

'गवर्नर' के दर्शकों के लिए खास ऑफर, एक टिकट खरीदें और दूसरी मुफ्त पाएं

13 Jun 2026 | 2:23 PM

मुंबई, 13जून (वार्ता) फ़िल्म गवर्नर को दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच फिल्म के निर्माताओं ने सिनेप्रेमियों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है। अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत इस फिल्म के लिए अब दर्शक एक टिकट खरीदकर दूसरी टिकट मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं।निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद पहले दिन 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित है और उस अनसुने नायक की कहानी प्रस्तुत करती है, जिसने देश को आर्थिक चुनौतियों से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।.

see more..

'गवर्नर' के दर्शकों के लिए खास ऑफर, एक टिकट खरीदें और दूसरी मुफ्त पाएं

13 Jun 2026 | 2:22 PM

मुंबई, 13जून (वार्ता) फ़िल्म गवर्नर को दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच फिल्म के निर्माताओं ने सिनेप्रेमियों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है। अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत इस फिल्म के लिए अब दर्शक एक टिकट खरीदकर दूसरी टिकट मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं।निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद पहले दिन 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म 1991 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित है और उस अनसुने नायक की कहानी प्रस्तुत करती है, जिसने देश को आर्थिक चुनौतियों से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।.

see more..

'गदर: एक प्रेम कथा' के 25 साल पूरे, ज़ी सिनेमा-ज़ी बॉलीवुड और ज़ी स्टूडियोज़ मना रहे जश्न

13 Jun 2026 | 2:11 PM

मुंबई,13 जून (वार्ता) भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में शुमार गदर : एक प्रेम कथा ने अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खास अवसर पर ज़ी सिनेमा, ज़ी बॉलीवुड और जी स्टूडियोज उस ऐतिहासिक फिल्म की विरासत का जश्न मना रहे हैं, जिसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित किए, बल्कि ज़ी स्टूडियोज़ की सिनेमाई यात्रा की भी शुरुआत की।.

see more..

'राव बहादुर' का रहस्यमयी टीजर जारी, सत्यदेव के दमदार अवतार ने बढ़ाई उत्सुकता

13 Jun 2026 | 1:52 PM

मुंबई, 13 जून (वार्ता) अभिनेता सत्यदेव अभिनीत आगामी फिल्म राव बहादुर का नया टीजर जारी कर दिया गया है। निर्देशक वेंकटेश महा की इस फिल्म के टीजर ने अपनी रहस्यमयी कहानी, भव्य प्रस्तुति और मनोवैज्ञानिक ड्रामा की झलक से दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म तीन जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।.

see more..