Wednesday, Dec 17 2025 | Time 18:42 Hrs(IST)
खेल


राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया

नयी दिल्ली 20 मई (वार्ता) युद्धवीर सिंह चरक और आकाश मधवाल (तीन-तीन विकेट) के बाद वैभव सूर्यवंशी (57) और कप्तान संजू सैमसन (41) रनों पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 17 गेंदे शेष रहते छह विकेट से हराया।

188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 37 रन जोड़े। चौथे ओवर में अंशुल काम्बोज ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (36) रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान संजू सैमसन ने दूसरे विकेट लिए 98 रन जोड़े। 14वें ओवर में आर अश्विन ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर चेन्नई को दूसरी सफलता दिलाई। जायसवाल ने 31 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (41) रन बनाये। तीसरे विकेट के रूप में अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया। वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए (57) रनों की पारी खेली। रियान पराग (तीन) को नूर अहमद ने बोल्ड आउट किया। राजस्थान रॉयल्स ने 17.1 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। ध्रुव जुरेल 12 गेंदों में (31) और शिमरॉन हेटमायर पांच गेंदो में (12) रन बनाकर नाबाद रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आर अश्विन को दो विकेट मिले। अंशुल काम्बोज और नूर अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।





इससे पहले आज यहां राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई को दूसरे ही ओवर में युद्धवीर सिंह चरक ने डेवन कॉन्वे (10) को आउटकर पहला झटका दिया। इसी ओवर में युद्धवीर ने उर्विल पटेल (शून्य) को आउटकर राजस्थान रॉयल्स को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये रवि अश्विन ने सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के साथ पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट लिये 56 रन जोड़े। छठे ओवर में तुषार देशपांडे ने आयुष म्हात्रे को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। आयुष म्हात्र ने 20 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए (43) रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में हसरंगा ने रवि अश्विन आठ गेंदों में (13) को आउटकर राजस्थान को चौथी सफलता दिलाई। रवींद्र जाडेजा (एक) युद्धवीर सिंह का तीसरा शिकार बने। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने छठे विकेट के लिये 59 रन जोड़कर चेन्नई की रनों की रफ्तार को कायम रखा। 14वें ओवर में आकाश मधवाल ने डेवाल्ड ब्रेविस को बोल्ड कर चेन्नई को छठा झटका दिया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए (42) रनों की पारी खेली। शिवम दुबे 32 गेंदों में (39) रन बनाकर सातवें विकेट के रूप में आउट हुये। इसी ओवर में एमएस धोनी (16) रन बनाकर आउट हुये। चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। अंशुल काम्‍बोज (पांच) और नूर अहमद (दो) रन बनाकर नाबाद रहे।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल ने तीन-तीन विकेट मिले। तुषार देशपांडे और वानिंदु हसरंगा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

राम

वार्ता

More News

अनंतजीत सिंह नरुका और दर्शना राठौड़ ने मिश्रित टीम स्कीट में स्वर्ण पदक जीता

17 Dec 2025 | 6:17 PM

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान की जोड़ी अनंतजीत सिंह नरुका और दर्शना राठौड़ ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं (शॉटगन) में सीनियर स्कीट मिश्रित टीम का स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान की इस जोड़ी ने कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश को 45-43 से हराकर खिताब अपने नाम किया।.

see more..

अफगानिस्तान की अंडर -19 टीम ने नेपाल को छह विकेट से हराया

17 Dec 2025 | 4:58 PM

दुबई 17 दिसंबर (वार्ता) जैतुल्लाह शाहीन (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उजैरउल्लाह नियाजी (61) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में नेपाल को 139 गेंदे शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।.

see more..

डेम्बेले और बोनमती को फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार

17 Dec 2025 | 4:35 PM

दोहा, (कतर), 17 दिसंबर (वार्ता) स्पेन की आइताना बोनमाटी और फ्रांस के उस्मान डेम्बेले को क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग के फीफा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया।.

see more..

स्टीव स्मिथ एडिलेड टेस्ट से बाहर

17 Dec 2025 | 3:51 PM

एडिलेड, 17 दिसंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को कान की समस्या के कारण बुधवार को शुरु हुए तीसरे एशेज टेस्ट से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह उस्मान ख्वाजा को टीम में जगह दी गई है।.

see more..

मैडसेन की कप्तानी में अगले साल होने वाले टी-20 विश्वकप में खेलेगा इटली

17 Dec 2025 | 3:39 PM

रोम, 17 दिसंबर (वार्ता) इटली क्रिकेट फेडरेशन ने कहा कि अगले साल होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में राष्ट्रीय टीम वेन मैडसेन की अगुवाई में खेलेगी।.

see more..