Monday, Dec 15 2025 | Time 10:17 Hrs(IST)
पार्लियामेंट


राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

नयी दिल्ली 29 नवंबर (वार्ता) राज्यसभा में शुक्रवार को अडानी समूह में कथित अनियमितता, दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति, उत्तर प्रदेश के संभल और मणिपुर में हिंसा तथा बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ जिसके कारण सदन के कार्यवाही सोमवार तक स्थागित कर दी गई।

सभापति जगदीप धनखड़ ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए डॉक्टर भीम सिंह और संजय झा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद उन्होंने सदन के पटल पर आवश्यक दस्तावेज रखवाएं।

सभापति ने बताया कि उन्हें नियम 267 के अंतर्गत 17 नोटिस मिले हैं। इस बीच विपक्षी सदस्यों की टीका टिप्पणियां आरंभ हो गई। श्री धनखड़ ने बताया कि कांग्रेस के प्रमोद तिवारी, रंजीत रंजन, दिग्विजय सिंह, विवेक के. तन्खा, रजनी अशोक राव पाटिल और अखिलेश प्रसाद सिंह ने अदाणी समूह में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर नोटिस दिया है।

समाजवादी पार्टी के रामजीलाल सुमन और मार्क्सवादी कांग्रेस पार्टी के जॉन ब्रिटास ने उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा तथा द्रविड़ मुनेत्र कषगम और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संतोष कुमार पी ने मणिपुर में हिंसा पर चर्चा करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने दिल्ली के कानून व्यवस्था पर चर्चा करने का नोटिस दिया है। आम आदमी पार्टी के ही राघव चड्डा बंगलादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचार तथा हिंदू धार्मिक संस्था इस्कॉन के पुजारी की गिरफ्तारी पर चर्चा करने की मांग की है।

विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी और हंगामे के बीच सभापति ने कहा कि ये नोटिस बार-बार दिए जा रहे हैं और निर्धारित प्रावधानों और परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है, इसलिए इन्हें खारिज किया जाता है। उन्होंने कहा कि सदस्य आम जनमानस की अवहेलना और अवज्ञा कर रहे हैं। सदस्यों के हंगामे से सदन का समय और अवसर बर्बाद हो रहा है।

सभापति ने सदस्यों से शांत होने की बार-बार अपील की लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने 11:13 पर सदन की कार्यवाही सोमवार 11:00 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

संसद के शीतकालीन सत्र में पहले सप्ताह में किसी भी दिन शून्य काल और प्रश्न काल नहीं हो सका।

सत्या, सोनिया

वार्ता

More News

पूरे साल हवाई किराये को नहीं किया जा सकता नियंत्रित : राममोहन नायडू

12 Dec 2025 | 8:03 PM

नयी दिल्ली 12 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने लोकसभा में शुक्रवार को बताया कि पूरे साल हवाई किराये को नियंत्रित नहीं किया जा सकता और त्योहारों के दौरान कीमतें बढ़ जाती हैं।.

see more..

तीन से 14 वर्ष के बच्चों के लिए नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के लिए सुधामूर्ति ने राज्य सभा में रखा संकल्प

12 Dec 2025 | 6:40 PM

नयी दिल्ली , 12 दिसंबर (वार्ता) राज्य सभा में मनोनीत सदस्या सुधा मूर्ति ने शुक्रवार को एक गैर सरकारी संकल्प प्रस्तुत कर बच्चे के स्वस्थ विकास के लिए पूरे देश में तीन से 14 वर्ष तक मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा और पोषण उपलब्ध कराने के लिए कानूनी और अन्य आवश्यक प्रावधान करने का प्रस्ताव रखा। .

see more..

विमान संकट चर्चा दो अंतिम लोस

12 Dec 2025 | 6:10 PM

द्रमुक के अरुण नेहरू ने कहा कि उड़ान योजना अच्छी है, लेकिन विमानों के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहालिंग (एमआरओ) की व्यवस्था अधिक से अधिक शहरों में की जानी चाहिए। इसी के साथ ही उन्होंने उड्डयन क्षेत्र पर एकाधिकार कायम न होने देने और यात्रियों की सुविधाओं एवं सहूलियतों पर विशेष ध्यान की मांग की। .

see more..
सरकार ने दी कोयले का निर्यात करने की मंजूरी

सरकार ने दी कोयले का निर्यात करने की मंजूरी

12 Dec 2025 | 6:04 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) सरकार ने कोयला क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों की श्रृंखला में एक और कड़ी जोड़ते हुए आज इसके निर्यात को मंजूरी दे दी। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कोयले के निर्बाध, कुशल और पारदर्शी उपयोग हेतु नीलामी नीति (कोल सेतु) को मंजूरी दे दी है। इसके तहत "कोल सेतु विंडो" नामक एक नयी विंडो बनाई गई है, जिससे कोयले का उपयोग किसी भी औद्योगिक उपयोग और निर्यात के लिए किया जा सकेगा।

see more..

विमानन क्षेत्र में नागरिकों के अधिकारों का हनन रोके सरकार : विपक्ष

12 Dec 2025 | 4:46 PM

नयी दिल्ली, 12 दिसम्बर (वार्ता) विमानन क्षेत्र में हाल में पैदा हुए अभूतपूर्व संकट पर सदस्यों ने लोकसभा में गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि सरकार ने इस क्षेत्र को निजी हाथों को सौंपकर एकाधिकार को बढ़ावा दिया है जिसके कारण मनमाने ढंग से यात्रियों को लूटा जा रहा है और विमानन कंपनियां लाभ के लिए निर्ममता के साथ नागरिकों के अधिकारों का हनन कर रही है। .

see more..