Thursday, Jun 11 2026 | Time 03:34 Hrs(IST)
मनोरंजन


राम गोपाल वर्मा ने फ़िल्म जाट में रणदीप हुड्डा के अभिनय की तारीफ की

राम गोपाल वर्मा ने फ़िल्म जाट में रणदीप हुड्डा के अभिनय की तारीफ की

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने फ़िल्म जाट में रणदीप हुड्डा के अभिनय की तारीफ की है।

रणदीप हुड्डा इन दिनों फिल्म 'जाट' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणदीप ने खलनायक राणातुंगा का किरदार निभाया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।राम गोपाल वर्मा फिल्म जाट में रणदीप हुड्डा को देखकर उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। रामगोपाल वर्मा ने रणदीप की तारीफ की है।

राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स पर रणदीप हुड्डा की तारीफ करते हुए पर लिखा, ‘आप जाट में सच में जबरदस्त थे। ग्रीक गॉड जैसी हैंडसम लुक्स, दिल दहला देने वाली खतरनाक मौजूदगी, और धमाकेदार एनर्जी का ऐसा मेल जो बना देता है मास मसाला का परफेक्ट कॉम्बिनेशन।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'जाट' ने चार दिन में भारतीय बाजार में 40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

गोपिचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जाट में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है।

प्रेम

वार्ता

More News

प्रिंस नरूला के साथ नए म्यूजिक वीडियो में दिखेगा रेवती माहुरकर का नया अंदाज

10 Jun 2026 | 4:47 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) उभरती हुई कलाकार रेवती माहुरकर जल्द ही अभिनेता और रियलिटी शो स्टार प्रिंस नरूला के साथ एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट में रेवती का एक अलग और आकर्षक रूप देखने को मिलेगा।रेवती अपनी प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति और ऊर्जावान डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। आगामी गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए पूरी रात हाई-एनर्जी डांस सीक्वेंस की शूटिंग की। उन्होंने सुबह पांच से छह बजे तक लगातार हील्स पहनकर डांस किया।.

see more..

जी5 के नए रियलिटी शो 'मां है ना' में नजर आएंगी निकिता रावल, शिल्पा शेट्टी के साथ करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

10 Jun 2026 | 4:44 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता)अभिनेत्री और मनोरंजन जगत की चर्चित हस्ती निकिता रावल आगामी कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो मां है ना में अपने नए अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। यह शो 12 जून 2026 से जी 5 पर प्रसारित होगा।शो में निकिता रावल बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। 'मां है ना' भोजन, हास्य और पारिवारिक रिश्तों के माध्यम से मातृत्व की भावना का उत्सव मनाने वाला कार्यक्रम है, जिसमें मनोरंजन के साथ भावनात्मक पहलुओं को भी प्रमुखता दी गई है।.

see more..

'यादें’ में होगा बड़ा खुलासा, सामने आएगी देव और वाणी के रिश्ते की सच्चाई

10 Jun 2026 | 3:50 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक यादें में आने वाले एपिसोड्स में एक बड़ा खुलासा दर्शकों को भावनात्मक मोड़ पर ले जाएगा। शो में डॉ. देव मेहता की खोई हुई यादों की तलाश अब ऐसी सच्चाई तक पहुंचने वाली है, जो कई जिंदगियों को बदल देगी।.

see more..

यश राज फिल्म्स ने 'अल्फा' के टीज़र में आलिया भट्ट द्वारा निभाए गए एक असैसिन की ओरिजिन स्टोरी से उठाया पर्दा

10 Jun 2026 | 3:42 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की यश राज फिल्म्स ने आलिया भट्ट अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ का टीज़र जारी कर दिया है। इस टीज़र के साथ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में पहली बार एक युवा असैसिन की ओरिजिन स्टोरी को पेश किया गया है, जिसे बचपन से एक घातक हत्यारिन बनने के लिए तैयार किया जाता है।.

see more..

अमि मिश्रा का नया गीत ‘साधु रे’ रिलीज़, जीवन के सरल सत्यों का देता है संदेश

10 Jun 2026 | 2:40 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) प्रसिद्ध गायक और संगीतकार अमि मिश्रा का नया गीत ‘साधु रे’ टी-सीरीज़ के बैनर तले रिलीज़ हो गया है। यह गीत श्रोताओं को जीवन के गहरे सत्यों पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है और आधुनिक जीवन की भागदौड़ में छूटते जा रहे मानवीय मूल्यों को उजागर करता है।गीत में अमि मिश्रा ने अपनी भावपूर्ण आवाज़ देने के साथ संगीत भी तैयार किया है, जबकि इसके बोल गीतकार रश्मि विराग ने लिखे हैं। ‘साधु रे’ एक साधु की जीवन यात्रा और आम इंसान के संघर्षपूर्ण जीवन के बीच समानता स्थापित करता है। गीत में कर्म, करुणा, दृढ़ता, हानि और आशा जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।.

see more..