Friday, Feb 13 2026 | Time 12:25 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


आतंकवाद के प्रमुख सूत्रधार है राणा

आतंकवाद के प्रमुख सूत्रधार है राणा

मुंबई 10 अप्रैल (वार्ता) महाराष्ट्र के मुंबई में 26/11 को हुए हमले का आरोपी तहव्वुर राणा का जन्म पाकिस्तान में हुआ वह आतंकवाद का एक प्रमुख सूत्रधार है तथा डेनमार्क और भारत में प्रमुख आतंकी साजिशों से जुड़ा हुआ है।

पेशे से चिकित्सत राणा का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चिचावतनी में 12 जनवरी 1961 को हुआ एवं उसने पाकिस्तान आर्मी मेडिकल कोर में कैप्टन जनरल ड्यूटी प्रैक्टिशनर के रूप में काम किया।

उसकी पत्नी भी एक चिकित्सक हैं। ये 1997 में कनाडा चले गए और जून 2001 में कनाडा की नागरिकता प्राप्त की।

ये मुख्य रूप से शिकागो में रहते थे और उनके पास कई व्यवसाय हैं जिनमें एक आव्रजन सेवा एजेंसी, फर्स्ट वर्ल्ड इमिग्रेशन सर्विसेज शामिल है। जिसके कार्यालय शिकागो, न्यूयॉर्क और टोरंटो में हैं।

राणा और पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली ने आतंकवादी संगठन लश्कर द्वारा पाकिस्तान में संचालित प्रशिक्षण शिविरों में भाग लिया था।

राणा और हेडली को डेनमार्क के समाचार पत्र जाइलैंड्स-पोस्टेन के कार्यालयों पर हमला करने की कथित साजिश रचने के आरोप में 18 अक्टूबर 2009 को गिरफ्तार किया गया था। समाचार पत्र ने पैगंबर मुहम्मद के कार्टून प्रकाशित किए थे।

राणा मुंबई में ताज महल होटल में रुका था। यह 26/11 के दौरान आतंकवादियों द्वारा हमला किए गए स्थानों में से एक था। 16 मई 2011 को राणा के खिलाफ अमेरिकी जिला न्यायालय में मुकदमा शुरू हुआ। लेकिन एक महीने बाद जूरी ने उसे मुंबई में नवंबर 2008 के आतंकवादी हमलों में भौतिक सहायता प्रदान करने की साजिश के आरोप से बरी कर दिया जिसमें छह अमेरिकियों सहित 160 से अधिक लोग मारे गए थे।

हालांकि मार्च-अप्रैल 2016 में हेडली ने अपने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग बयान के दौरान चिकित्सक द्वारा निभाई गई भूमिका का विवरण दिया। 21 जनवरी को अमेरिका की सर्वोच्च अदालत ने राणा की भारत प्रत्यर्पण को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया और उसे आखिरकार आज नई दिल्ली लाया गया।

जांगिड़

वार्ता

More News

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

13 Feb 2026 | 10:58 AM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अपने सिनेमाई सफर के एक नए अध्याय में कदम रख रहे हैं, जहां वह पहली बार पूरी तरह से रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाते नजर आनेवाले हैं। सिद्धांत फिलहाल फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के जरिए अपने अब तक के इंटेंस और लेयर्ड किरदारों से अलग, संवेदनशील, आकर्षक और भावनात्मक अंदाज में दिखाई देंगे। कई लोग इसे उनका 'लवर बॉय एरा' भी कह रहे हैं।.

see more..

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने ‘रागिनी 3’ का किया एलान, तमन्ना भाटिया और जुनैद खान की जोड़ी आयेगी नजर

13 Feb 2026 | 10:42 AM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता)बालाजी मोशन पिक्चर्स ने थ्रिलिंग डेट नाइट हॉरर फिल्म ‘रागिनी 3’ का ऐलान किया है। इस फिल्म में लीड रोल में तमन्ना भाटिया होंगी और उनके साथ जुनैद खान नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष करेंगे।.

see more..

नागपुर: 'लॉयड्स मेटल्स' के अधिकारियों को ले जा रहे हेलिकॉप्टर से टकराया कबूतर, इमरजेंसी लैंडिंग

12 Feb 2026 | 11:51 PM

नागपुर, 12 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा तब टल गया जब 'लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड'के वरिष्ठ अधिकारियों को ले जा रहा एक चार्टर्ड हेलिकॉप्टर उड़ान भरते ही एक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद पायलट को तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।.

see more..

परभणी: उज्जैन तीर्थयात्रा पर जा रहे चार लड़कों की सड़क हादसे में मौत

12 Feb 2026 | 11:45 PM

परभणी, 12 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के परभणी जिले में गुरुवार तड़के जिंतूर के पास एक तेज रफ्तार कार के पुल की रेलिंग से टकरा जाने के कारण चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।.

see more..

महाराष्ट्र में पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 150 से अधिक नाइजीरियाई नागरिक हिरासत में

12 Feb 2026 | 9:40 PM

पालघर (महाराष्ट्र), 12 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों और नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 150 से अधिक नाइजीरियाई नागरिकों को हिरासत में लिया है। .

see more..