Tuesday, Jan 13 2026 | Time 23:37 Hrs(IST)
बिजनेस


देश में नवंबर में यात्री वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री

देश में नवंबर में यात्री वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) देश में नवंबर महीने में यात्री वाहनों, दुपहिया और तिपहिया की थोक बिक्री का नया रिकॉर्ड बना है।




यात्री वाहनों में कार, उपयोगी वाहन और वैन को शामिल किया जाता है। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में घरेलू बाजार में कुल 4,12,405 यात्री वाहन बिके जो एक साल पहले के मुकाबले 18.7 प्रतिशत अधिक है। यह नवंबर महीने की बिक्री का नया रिकॉर्ड है।


 


दुपहिया की बिक्री 21.2 प्रतिशत बढ़कर 19,44,475 इकाई पर पहुंच गयी। इसमें मोटरसाइकिल की बिक्री 17.5 प्रतिशत और स्कूटरों की 29.4 प्रतिशत बढ़कर क्रमशः 11,63,751 और 7,35,753 इकाई रही। वहीं, मोपेड की बिक्री 2.1 फीसदी की गिरावट के साथ 44,971 इकाई रह गयी।


 


तिपहिया की बिक्री 21.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 71,999 इकाई पर पहुंच गयी। इसमें ई-रिक्शा में जहां 25.6 प्रतिशत की गिरावट रही, वहीं अन्य यात्री वाहक तिपहिया में 24.6 प्रतिशत की इजाफा देखा गया।


 


सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि त्योहारी मांग के बाद भी मजबूत मांग और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में नयी पीढ़ी के सुधारों के समर्थन से देश का वाहन उद्योग नवंबर में भी गति बनाये रखने में सक्षम रहा। उद्योग नीतिगत सुधारों के रूप में सरकार के समर्थन और बाजार धारणा में सुधार के प्रति आशान्वित है।


 


अजीत, उप्रेती

वार्ता

More News

पीएफआरडीए ने पेंशन फंड के पंजीकरण के लिए जारी किये दिशा-निर्देश

13 Jan 2026 | 9:01 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने पेंशन निधियों के पंजीकरण के लिए मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किये। .

see more..

वित्तीय समावेशन की सफलता की माप वास्तविकआर्थिक गतिविधियों के विस्तार से होती है: डॉ नागेश्वरन

13 Jan 2026 | 8:15 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) वित्त मंत्रालय के आर्थिक मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को कहा कि वित्तीय समावेशन कार्यक्रम की सफलता अंतत: इस बात पर निर्भर करती है कि उससे वास्तविक आर्थिक गतिविधियों को कितना बल और प्रोत्साहन मिल रहा है।.

see more..
शेयर बाजारों में गिरावट, बैंकिंग और आईटी शेयर मजबूत

शेयर बाजारों में गिरावट, बैंकिंग और आईटी शेयर मजबूत

13 Jan 2026 | 8:04 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को एक बार फिर गिरावट देखी गयी हालांकि बैंकिंग और आईटी कंपनियों के शेयर ऊपर रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 250.48 अंक (0.30 फीसदी) टूटकर 83,627.69 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 57.95 अंक यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 25,732.30 अंक पर रहा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रियलिटी, फार्मा, तेल एवं गैस, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में रहे। आईटी, बैंकिंग, मीडिया और रसायन समूहों के सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

see more..

महाराष्ट्र सरकार का निवेश-व्यापार में सहयोग बढ़ाने के लिए इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स से करार

13 Jan 2026 | 7:54 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) और महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय व्यवसायों और महाराष्ट्र राज्य के बीच सहयोग बढ़ाने और परस्पर जुड़ाव को मजबूत करने के लिए मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत निवेश सुविधा, कारोबार की आसानी और उद्योग-सरकार के बीच संवाद पर फोकस किया गया जायेगा।.

see more..

रुपया छह पैसे लुढ़का

13 Jan 2026 | 7:44 PM

मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 5.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.23 रुपये का बोला गया।.

see more..