Saturday, Jan 17 2026 | Time 21:31 Hrs(IST)
मनोरंजन


रितेश पांडे और मधु शर्मा का रोमांटिक गाना 'गोर चाहे करिया' रिलीज

रितेश पांडे और मधु शर्मा का रोमांटिक गाना 'गोर चाहे करिया' रिलीज

मुंबई, 14 जून (वार्ता) रितेश पांडे और मधु शर्मा की रोमांटिक जोड़ी में भोजपुरी फिल्म 'तू तू मैं मैं' का गाना 'गोर चाहे करिया' रिलीज हो गया है।

गाना 'गोर चाहे करिया' गाने में रितेश पांडे और मधु शर्मा एक दूसरे से मोहब्बत करने वाले कपल के रूप में नजर आ रहे हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को रमणीय लोकेशन पर फिल्माया गया है।

उल्लेखनीय है कि रितेश पांडे, विक्रांत सिंह, मधु शर्मा, यामिनी सिंह स्टारिंग हॉरर कॉमेडी भोजपुरी फिल्म 'तू तू मैं मैं' का ट्रेलर बहुत पहले ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। यह पूरी फिल्म जिओ सिनेमा पर बिलकुल फ्री स्ट्रीमिंग की जा रही है।

जिओ स्टूडियो प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म 'तू तू मैं मैं' की निर्मात्री ज्योति सुब्बारायन हैं। निर्माता समीर आफताब, अविनाश रोहरा और वेंकट महेश हैं। निर्देशक प्रवीण कुमार गुडुरी हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार रितेश पांडे, मधु शर्मा, यामिनी सिंह, विक्रांत सिंह, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, प्रकाश जैस, केके गोस्वामी, महेश आचार्य आदि हैं। इस फिल्म के सिंगर छोटे बाबा, रितेश पांडे, अलका झा, दीपू द्विवेदी, अमृता दीक्षित, खुशबू जैन हैं। संगीतकार छोटे बाबा, गीतकार अरबिंद तिवारी, सुमित सिंह चंद्रवंशी, छोटू यादव हैं।

प्रेम

वार्ता

More News

फराह खान करेंगी दिव्या अग्रवाल, करण पटेल अभिनीत रियलिटी शो 'द 50' की मेजबानी

17 Jan 2026 | 6:30 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) आगामी रियलिटी शो 'द 50' में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और टेलीविजन कलाकार करण पटेल नजर आएंगे, जो बनिजय द्वारा निर्मित एक अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है।.

see more..

दीया मिर्जा वायरल ट्रेंड में शामिल हुईं, आर. माधवन के साथ 'रहना है तेरे दिल में' के दिनों को किया याद

17 Jan 2026 | 6:11 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा वायरल "दिस वाज़ 2016" ट्रेंड में शामिल होकर अपने प्रशंसकों को पुरानी यादों में ले गईं और अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके प्रशंसकों को अपनी शुरुआती फिल्मों की यादें ताजा हो गईं।.

see more..

'दस्तखत टूर'की शुरुआत , अनुव जैन ने दिल्ली में शानदार प्रस्तुति दी

17 Jan 2026 | 5:58 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) गायक अनुव जैन ने अपने नए 'दस्तखत टूर' की शुरुआत शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक शानदार प्रस्तुति के साथ की और प्रशंसकों के पंसदीदा गाने गाए। .

see more..

फिल्म 'ओ रोमियो' का 'हम तो तेरे ही लिए थे' गाना रिलीज

17 Jan 2026 | 5:34 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) निर्देशक विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' का गाना 'हम तो तेरे ही लिये थे' शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। .

see more..

‘भाबीजी घर पर हैं!- फन ऑन द रन’ का ट्रेलर रिलीज

17 Jan 2026 | 4:28 PM

मुंबई, 17 जनवरी (वार्ता) फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं!- फन ऑन द रन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।.

see more..