Thursday, Dec 11 2025 | Time 05:03 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


राजद का परिवर्तन पत्र जारी, एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा

राजद का परिवर्तन पत्र जारी, एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा

पटना 13 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, जिसमें उसने एक करोड़ युवाओं को रोजगार और महिलाओं को साल में एक लाख रुपया देने समेत 24 वादे किये हैं ।

राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना घोषणा पत्र, जिसे परिवर्तन पत्र नाम दिया गया है जारी कर दिया । वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जारी परिवर्तन पत्र में 24 वादे किए गए हैं, जिसमें पूरे देश में एक करोड़ नौकरी, गरीब महिलाओं को साल में एक लाख रुपए, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा शामिल है ।

श्री तेजस्वी यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा,"बिहार में 17 साल बनाम 17 महीने की तर्ज पर हम सभी सरकारी विभागों और सार्वजनिक संस्थानों में रिक्त 30 लाख पदों के अलावा 70 लाख पदों का सृजन कर कुल एक करोड़ नौकरियां देंगे । हम संविदा और अस्थायी पदों को नियमित करने के लिए भी तेजी से अभियान चलाएंगे। हम लोगों से ये वादा करते हैं कि बिहार में जिस प्रकार नौकरी का मतलब तेजस्वी हो गया है यही वादा हम इस चुनाव में एक प्रतिबद्ध संकल्प के रूप में लेते हैं। अतः केंद्र में राजद समर्थित गठबंधन की सरकार के गठन के छह महीने के अंदर एक करोड़ नौकरियों की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।

शिवा सूरज

जारी वार्ता

More News

बिहार में बड़े उद्योगों के लिए मुफ्त में मिलेगी जमीन: दिलीप जायसवाल

10 Dec 2025 | 8:05 PM

पूर्णिया, 10 दिसंबर (वार्ता) बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और प्रदेश के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार प्रदेश में औद्योगीकरण को लेकर सचेत है और भविष्य में यहां बड़े उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को मुफ्त जमीन की व्यवस्था की जाएगी।.

see more..

बिहार पुलिस चालक भर्ती परीक्षा संपन्न, 71 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

10 Dec 2025 | 8:04 PM

पटना, 10 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से बुधवार को आयोजित बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा राज्यभर में संपन्न हुई। .

see more..

दरभंगा : मानवाधिकार दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित

10 Dec 2025 | 8:02 PM

दरभंगा, 10 दिसम्बर (वार्ता) बिहार मानव अधिकार आयोग एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा की ओर से विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। .

see more..

पटना में नौवें दिन भी अतिक्रमण उन्मूलन अभियान जारी, विभिन्न अंचलों में 66,500 का वसूला जुर्माना

10 Dec 2025 | 8:02 PM

पटना, 10 दिसंबर (वार्ता) जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम के निर्देश पर बुधवार को पटना शहर में नौवें दिन भी अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी स्वयं अभियान की लगातार समीक्षा कर रहे हैं तथा सभी एसडीओ और एसडीपीओ को नियमित पर्यवेक्षण और फॉलो-अप टीम सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो।.

see more..

योजनाओं में पारदर्शिता ही झारखंड के किसानों की सशक्तता की कुंजी: हेमन्त सोरेन

10 Dec 2025 | 7:57 PM

रांची, 10 दिसम्बर (वार्ता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड विधानसभा में सिद्धो–कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (सिद्धकोफेड) के निदेशक मण्डल की चतुर्थ बैठक आयोजित हुई। .

see more..