More News22 Apr 2026 | 5:07 PMलाहौर, 22 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को कहा कि मोहम्मद नवाज के मादक पदार्थ सेवन की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस मामले में जांच चल रही है।.
see more.. 22 Apr 2026 | 4:33 PMमुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) आईपीएल 2026 में गुरूवार को एल-क्लासिको मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई ) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से मुंबई में होगा। अंक तालिका में निचले पायदानों पर चल रहीं आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों के बीच अब तक 39 मुक़ाबले हुए हैं, जिसमें एमआई को 21, जबकि सीएसके को 18 में जीत मिली है। वानखेड़े में हुए 13 मुक़ाबलों में भी एमआई की टीम 8-5 से आगे है। लेकिन 2023 से दोनों टीमों के बीच हुए पांच मुक़ाबलों में एमआई सिर्फ़ एक ही मैच जीत पाई है। ऐसे में वह अपने इस हालिया रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेगी।.
see more.. 22 Apr 2026 | 4:15 PMसिंगापुर, 22 अप्रैल (वार्ता) 'बिज़नेस टाइम्स' द्वारा प्रस्तुत सिंगापुर ओपन कल सेंटोसा गोल्फ क्लब के सेरापोंग कोर्स पर 11 भारतीय खिलाड़ियों की शानदार टीम के साथ शुरू होगा। सिंगापुर के इस राष्ट्रीय ओपन का 57वां संस्करण 'द इंटरनेशनल सीरीज' का हिस्सा है और इसमें 20 लाख डॉलर की इनामी राशि रखी गई है।.
see more.. 22 Apr 2026 | 4:06 PMएंटीगा, 22 अप्रैल (वार्ता) वेस्ट इंडीज़ में एक घरेलू मैच को खतरनाक पिच के कारण रद्द कर दिया गया है। यह फैसला तब लिया गया जब बल्लेबाज़ जेरेमिया लुइस के हेलमेट पर गेंद लगी।.
see more.. 22 Apr 2026 | 3:48 PMराजशाही, 22 अप्रैल (वार्ता) कप्तान चामरी अटापट्टू ( तीन विकेट और 40 रन), हर्षिता समरविक्रमा (50) और हंसिमा करुणरत्ने (40) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका की महिला टीम ने बुधवार को दूसरे एक दिवसीय मुकाबले में बंगलादेश को 70 गेंदों शेष रहते चार विकेट से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। चामरी अटापट्टू को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। .
see more..