Tuesday, Mar 10 2026 | Time 17:30 Hrs(IST)
खेल


रोहित फॉर्म से भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया

रोहित फॉर्म से भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया

कटक 09 फरवरी (वार्ता) रवींद्र जडेजा (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (119) की शतकीय, शुभमन गिल (60) और अक्षर पटेल (नाबाद 41) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 33 गेंदे शेष रहते चार विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं।

इंग्लैंड के 304 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रोहित शर्मा और शुभमन गिल की भारतीय सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की। 17वें ओवर में जेमी ओवर्टन ने शुभमन गिल को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। गिल ने 52 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का लगाते हुए (60) रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली एक बार फिर विफल रहे। उन्हें आदिल रशीद ने (पांच) रन पर पवेलियन भेज दिया। इस दौरान रोहित शर्मा एक छोर पर डटे रहे और उन्होंने अपना 32वां शतक पूरा किया। 30वें ओवर में लियम लिविंगस्टन ने रोहित को आदिल रशीद के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बड़ा झटका दिया। रोहित ने 90 गेंदों में 12 चौके और सात छक्के लगाते हुए (119) रनों की पारी खेली। 37वें ओवर में अपने अर्धशतकी की ओर बढ़ रहे श्रेयस अय्यर रनआउट हुये। श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों तीन चौके ओर एक छक्का लगाते हुए (44) रन बनाये। जेमी ओवर्टन की गेंद पर सॉल्ट के एल राहुल (10) का कैच पकड़ा। हार्दिक पंड्या (10) रूप में भारत का छठा विकेट गिरा। उन्हें गस ऐटकिंसन ने आउट किया। भारत ने 44.3 ओवर में 308 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से जीत लिया। अक्षर पटेल (41) और रवींद्र जडेजा (11) रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवर्टन ने दो विकेट लिये। आदिल रशीद, गस ऐटकिंसन और लियम लिविंगस्टन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी फिल सॉल्ट और बेन डकेट की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। 11वें ओवर में वरूण चक्रवर्ती ने फिल सॉल्ट (26) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जो रूट ने बेन डकेट के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 16वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने बेन डकेट को आउटकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। बेन डकेट ने 56 गेंदों में 10 चौके लगाते हुए (65) रनों की पारी खेली। हैरी ब्रूक (31) को हर्षित राणा ने और कप्तान जॉस बटलर (34) को हार्दिक पंड्या ने आउट किया। इंग्लैंड ने शुरुआती 10 ओवरों में जहां तेजी के साथ आठ रन से अधिक की औसत के साथ रन बटोरे, वहीं उसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे उसके रनों की रफ्तार धीमी होती चली गई। 43वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने जाे रूट को आउटकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। जो रूट ने 72 गेंदों में छह चौकों की मदद से (69) रन बनाये। इसके बाद जडेजा ने जेमी ओवर्टन (छह) को भी अपना शिकार बना लिया। गस ऐटकिंसन (तीन) को शमी ने आउट किया। आठवें विकेट के रूप में आदिल रशीद (14) रनआउट हुये। आखिरी ओवर में लियम लिविंगस्टन (41) और मार्क वुड (शून्य) पर रनआउट हुये। इंग्लैंड की पूरी टीम 49.5 ओवर में 304 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिये। मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, हार्दिक पंड्या और वरूण चक्रवर्ती ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।



राम

वार्ता

More News

'वेस्टइंडीज के ख़िलाफ संजू सैमसन की 97 रन की पारी भारत के अभियान का टर्निंग पॉइंट थी': गंभीर

10 Mar 2026 | 4:36 PM

अहमदाबाद, 10 मार्च (वार्ता) भारत ने अहमदाबाद में फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड को आसानी से हराकर अपना तीसरा आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जीता। जियोस्टार के ‘फॉलो द ब्लूज़’ पर बात करते हुए, भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम की टाइटल जीत, खिलाड़ियों के अग्रेसिव अप्रोच और टीम के कैंपेन के टर्निंग पॉइंट पर अपने विचार शेयर किए।.

see more..
बीसीसीआई विश्व चैम्पियन भारतीय टीम को 131 करोड़ रूपये का ईनाम देगा

बीसीसीआई विश्व चैम्पियन भारतीय टीम को 131 करोड़ रूपये का ईनाम देगा

10 Mar 2026 | 4:35 PM

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 विश्व कप ख़िताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रूपये के नकद ईनाम की घोषणा की है। बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "बीसीसीआई खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ़ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए एक बार फिर बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।"

see more..

आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए अर्शदीप पर लगा जुर्माना

10 Mar 2026 | 4:13 PM

दुबई, 10 मार्च (वार्ता) भारतीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह पर टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.

see more..

महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में मनु भाकर ने मारी बाज़ी

10 Mar 2026 | 4:10 PM

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) ओलंपियन मनु भाकर ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आज समाप्त हुए नेशनल सेलेक्शन ट्रायल्स टी3 (ग्रुप ए) के 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग के फाइनल में पहला स्थान हासिल किया। ट्रायल-2 की विजेता सैन्यम दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि ईशा सिंह ने आठ शूटरों के फाइनल में तीसरा स्थान प्राप्त किया।.

see more..

सात सदस्यों के सपोर्ट स्टाफ के साथ एमएमए फाइट की तैयारी में जुटे संग्राम सिंह

10 Mar 2026 | 3:58 PM

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) एमएमए फाइट को लेकर संग्राम सिंह इन दिनों युद्ध स्तर पर अपनी तैयारियों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। इसके लिए सात सदस्यों का सपोर्ट स्टाफ उनकी कोचिंग से लेकर फ्लेक्सेबिलिटी, वेट ट्रेनिंग, फिटनेस, योग और प्राणायाम पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। फिट इंडिया आइकन संग्राम मुम्बई, अहमदाबाद और दिल्ली में समय-समय पर अपने सपोर्ट स्टाफ के साथ नजर आते हैं। अलग अलग जगह अभ्यास करने पर उनके स्पेयरिंग पार्टनर बदल जाते हैं लेकिन कोचिंग का स्टाफ वही रहता है लेकिन उनका ज़्यादातर समय मुंबई में ही बीतता है। संग्राम का एमएमए का अगला मुक़ाबला रविवार, पांच अप्रैल को अर्जेंटीना की राजधान.

see more..