Friday, Feb 13 2026 | Time 12:22 Hrs(IST)
खेल


यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे रुतुराज गायकवाड़

यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे रुतुराज गायकवाड़

लंदन 10 जून (वार्ता) राणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रहे रुतुराज गायकवाड़ काउंटी क्लब यॉर्कशायर के लिए क्रिकेट खेलेंगे।

रुतुराज गायकवाड़ ने यॉर्कशायर के साथ खेलने के लिए अनुबंध किया है। वह सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और चेतेश्‍वर पुजारा के बाद चौथे भारतीय बल्‍लेबाज है जो कि यॉर्कशायर की ओर से काउंटी खेलने वाले है। रुतुराज जुलाई में सरे के खिलाफ रोथसे काउंटी चैम्पियनशिप से पहले यॉर्कशायर टीम से जुड़ेंगे।

28 वर्षीय गायकवाड़ ने भारत के लिए छह एकदिवसीय और 23 टी-20 मैच खेले हैं और वर्तमान में इंग्लैंड का दौरा करने वाली भारत ए टीम का हिस्सा हैं। उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में औसत 41.77 है, जिसमें सात शतक शामिल हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में 16 शतकों के साथ उनका औसत 56.15 रहा है।

गायकवाड़ ने यॉर्कशायर के साथ खेलने को लेकर कहा, “मैं इंग्लैंड के बाकी घरेलू सत्र के लिए यॉर्कशायर के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं। इस देश में क्रिकेट का अनुभव करना हमेशा से मेरा लक्ष्य रहा है और इंग्लैंड में यॉर्कशायर से बड़ा कोई क्लब नहीं है। मुझे पता है कि मैं सत्र के महत्वपूर्ण हिस्से में शानदार प्रदर्शन करना है।”

राम

वार्ता

More News

एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025-26 में अर्जेंटीना ने भारत को 8-0 से हराया

12 Feb 2026 | 10:13 PM

राउरकेला, 12 फरवरी (वार्ता) भारतीय हॉकी टीम गुरुवार को एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025-26 के राउरकेला चरण में अर्जेंटीना के हाथों 8-0 से हार का सामना करना पड़ा।.

see more..

भारत ने नामीबिया को दिया जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य

12 Feb 2026 | 8:45 PM

नयी दिल्ली 12 फरवरी (वार्ता) इशान किशन (61), हार्दिक पंड्या (52) और संजू सैमसन (22) की विस्फोटक बल्लेबाजों के दम पर भारत ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप के 18वें मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ नौ विकेट पर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।.

see more..

गुंतास कौर संधू विमेंस राउंड 1 के बाद 17वें नंबर पर रहकर सर्वश्रेष्ठ भारतीय

12 Feb 2026 | 7:11 PM

वेलिंगटन (न्यूज़ीलैंड), 12 फरवरी (वार्ता) भारत की गुंतास कौर संधू ने गुरुवार को यहां रॉयल वेलिंगटन गोल्फ क्लब में वन-अंडर 71 का कार्ड खेला और विमेंस एमेच्योर एशिया-पैसिफिक के शुरुआती राउंड के बाद 17वें नंबर पर रहकर बेस्ट इंडियन बनीं। यह टूर्नामेंट द रॉयल एंड एंशिएंट, स्कॉटलैंड होस्ट कर रहा है, जो गोल्फ के नियमों के लिए वर्ल्ड गवर्निंग बॉडी है, और एशिया-पैसिफिक गोल्फ कन्फेडरेशन के साथ मिलकर खेल रही है।.

see more..

अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं है: सूर्यकुमार यादव

12 Feb 2026 | 6:52 PM

नयी दिल्ली 12 फरवरी (वार्ता) भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को कहा कि विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं है।.

see more..